एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 (HSSC Group C Recruitment 2026)- आवेदन, पाठ्यक्रम, पात्रता, परीक्षा, प्रवेश पत्र
  • लेख
  • एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 (HSSC Group C Recruitment 2026)- आवेदन, पाठ्यक्रम, पात्रता, परीक्षा, प्रवेश पत्र

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 (HSSC Group C Recruitment 2026)- आवेदन, पाठ्यक्रम, पात्रता, परीक्षा, प्रवेश पत्र

Rajan KumarUpdated on 12 Feb 2026, 02:56 PM IST

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C पदों पर भर्ती 2026 के लिए CET Phase-II का आधिकारिक अधिसूचना (04/2026) जारी कर दिया गया है। एचएसएससी ग्रुप-C भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 फरवरी 2026 से जारी कर दी गई है, जो 23 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर एचएसएससी ग्रुप-C के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- हरियाणा सीईटी हरियाणा सीईटी लॉगइन

This Story also Contains

  1. एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: अवलोकन
  2. एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
  3. एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
  4. हरियाणा एसएससी ग्रुप C भर्ती 2026: आयु सीमा
  5. एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: HSSC CET फेज-II ग्रुप C वैकेंसी डिटेल्स
  6. एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
  7. एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
  8. एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 सिलेबस
  9. एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 एडमिट कार्ड
  10. एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 उत्तर कुंजी
  11. एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 परिणाम
  12. एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 कट-ऑफ
एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 (HSSC Group C Recruitment 2026)- आवेदन, पाठ्यक्रम, पात्रता, परीक्षा, प्रवेश पत्र
एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026

यह भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-C के पदों को भरने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। आयोग ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा है, जिसमें किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। एचएसएससी ग्रुप-C उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि के अंदर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

एचएसएससी ग्रुप-C भर्ती 2026 के तहत हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 4,227 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी के तहत की जाएगी। आयोग द्वारा विभिन्न आरक्षित श्रेणियों जैसे BCA, BCB, EWS, DSC, OSC और भूतपूर्व सैनिक (ESM) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र जारी/नवीनीकरण की तिथियां भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं। एचएसएससी ग्रुप-C भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, एडमिट कार्ड, परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी इस लेख विस्तार से दी गई है।
लोगों ने इसे भी पढ़ा:- हरियाणा सीईटी कटऑफ

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: अवलोकन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C पदों के लिए CET Phase-II भर्ती 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार एचएसएससी ग्रुप-C भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होना चाहिए। नीचे सारणी में भर्ती को लेकर सभी जरुर जानकारी दी गई है।

विवरण

जानकारी

आयोजन संस्था

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

पद का नाम

हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी

कुल रिक्तियां

4,227 पद

विज्ञापन संख्या

04/2026

आयु सीमा

न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 42 वर्ष

वेतनमान

9,300 - 34,800 रुपए प्रतिमाह

कार्यस्थल

हरियाणा

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

hssc.gov.in

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C पदों के लिए CET Phase-II भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां घोषित कर दी गई हैं। आयोग ने आवेदन से जुड़ी समय-सीमाओं को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया है, ताकि उम्मीदवार समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकें। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरें और निर्धारित तिथियों का विशेष ध्यान रखें, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। नीचे दी गई सारणी देखें।

कार्यक्रम

तिथि

अधिसूचना जारी होने की तिथि

6 फरवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

9 जनवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

23 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

सूचित किया जाएगा

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 परीक्षा एडमिट कार्ड

सूचित किया जाएगा

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 परीक्षा आंसर की

सूचित किया जाएगा

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 परीक्षा परिणाम

सूचित किया जाएगा

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है।

आवेदन करने की चरणबद्ध प्रक्रिया

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (hssc.gov.in) पर जाएं।

2. रजिस्ट्रेशन करें

  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो “New Registration” पर क्लिक करें।

  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि विवरण दर्ज करें।

  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

3. लॉगिन करें
रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

4. आवेदन फॉर्म भरें

  • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि आदि)

  • शैक्षणिक योग्यता

  • श्रेणी (Category)

  • पता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

5. दस्तावेज अपलोड करें

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • हस्ताक्षर

  • आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र

  • पहचान पत्र (आधार आदि)
    निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।

7. फॉर्म सबमिट करें
सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

8. प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

  • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

  • अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और प्रमाणित दस्तावेजों के अनुसार भरें।

महत्वपूर्ण लेख:- एमएचटी सीईटी पात्रता मानदंडएमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न

हरियाणा एसएससी ग्रुप C भर्ती 2026: आयु सीमा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप C भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। नीचे आयु सीमा का विवरण सारणीबद्ध रूप में प्रस्तुत है।

आयु सीमा

श्रेणी

आयु सीमा

न्यूनतम आयु

18 वर्ष

अधिकतम आयु

42 वर्ष

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST)

अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

बीसीए / बीसीबी (पिछड़ा वर्ग)

अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

दिव्यांगजन (PwBD)

अधिकतम आयु में 10 वर्ष तक की छूट

पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

हरियाणा सरकार के नियमानुसार आयु में छूट

नोट:-

  • आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी।

  • आरक्षित वर्गों को छूट का लाभ लेने हेतु वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

  • पूर्व सैनिकों के लिए आयु छूट संबंधित सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026: HSSC CET फेज-II ग्रुप C वैकेंसी डिटेल्स

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित CET फेज–II (ग्रुप C) के अंतर्गत विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, इंजीनियरिंग, विधि तथा अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। नीचे विभागवार और पदवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण सारणी के रूप में दिया गया है।

विभागवार रिक्तियों का विवरण

विभाग

पद का नाम

रिक्तियां

ईएसआई हेल्थ केयर

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला)

20

स्वास्थ्य विभाग

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला)

595

स्वास्थ्य विभाग

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष)

700

ईएसआई हेल्थ केयर

स्टाफ नर्स

20

स्वास्थ्य विभाग

नर्स

296

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (DMER)

नर्स

1475

स्वास्थ्य विभाग

सिस्टर ट्यूटर

12

स्वास्थ्य विभाग

रेडियोग्राफर

99

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (DMER)

रेडियोग्राफर

32

ईएसआई हेल्थ केयर

आयुर्वेदिक डिस्पेंसर

03

स्वास्थ्य विभाग

आहार विशेषज्ञ (डायटीशियन)

22

वन विभाग

वन रक्षक

779

हाफेड

कनिष्ठ अभियंता (सिविल)

05

हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, पंचकूला

कनिष्ठ अभियंता (सिविल)

23

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम

सहायक प्रबंधक (आईए)

08

पुलिस हाउसिंग निगम

कनिष्ठ अभियंता (सिविल)

15

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग

कनिष्ठ अभियंता (सिविल)

06

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP)

कनिष्ठ अभियंता (बागवानी)

16

हरियाणा राज्य भंडारण निगम

कनिष्ठ तकनीकी सहायक

73

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड

कनिष्ठ अभियंता (बागवानी)

01

पुलिस हाउसिंग निगम

कनिष्ठ अभियंता (बागवानी)

01

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (DMER)

कनिष्ठ अभियंता (बागवानी)

03

हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, पंचकूला

तकनीशियन (आई एंड सी)

07

हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, पंचकूला

प्लांट अटेंडेंट (आई एंड सी)

10

श्रम विभाग

विधि सहायक

02

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम

विधि सहायक

02

खान एवं भूविज्ञान विभाग

विधि सहायक

02

ये भी पढ़ें:- दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर कीडीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2025

एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित CET फेज–II (ग्रुप C) भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग–अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। नीचे पदानुसार आवश्यक योग्यता का विवरण सारणी में दिया गया है।

महत्वपूर्ण बिंदू:-

  • सभी शैक्षणिक योग्यताएं मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

  • कुछ पदों के लिए पंजीकरण (जैसे नर्सिंग काउंसिल) आवश्यक हो सकता है।

  • वन रक्षक पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा भी अनिवार्य हो सकती है।

पदानुसार शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) – MPHW (F)

10+2 उत्तीर्ण + एएनएम (ANM) प्रशिक्षण

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) – MPHW (M)

10+2 उत्तीर्ण + एमपीएचडब्ल्यू (MPHW) प्रशिक्षण

नर्स / स्टाफ नर्स

बी.एससी नर्सिंग / जीएनएम (मिडवाइफरी सहित)

रेडियोग्राफर

10+2 (विज्ञान) + रेडियोग्राफी में डिग्री/डिप्लोमा

आयुर्वेदिक डिस्पेंसर

उप-वैद्य / आयुर्वेदिक फार्मेसी में डिप्लोमा

आहार विशेषज्ञ (डायटीशियन)

एम.एससी डाइटीटिक्स या बी.एससी होम साइंस + डिप्लोमा

वन रक्षक

10+2 उत्तीर्ण + निर्धारित शारीरिक मानक

कनिष्ठ अभियंता (सिविल)

सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा / बी.टेक

कनिष्ठ अभियंता (बागवानी)

बी.एससी कृषि / गार्डनिंग में डिप्लोमा

विधि सहायक

एलएलबी (LLB) + संबंधित अनुभव

एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ग्रुप C भर्ती 2026 के माध्यम से विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। भर्ती प्रक्रिया CET नीति 2024 एवं HSSC नियम 2025 के अनुसार होगी। चयन OMR आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

1. चयन के मानदंड

ग्रुप C पदों के लिए भर्ती निम्नानुसार होगी:

  • CET नीति दिनांक 31.12.2024 एवं संशोधन दिनांक 11.07.2025 (Appendix-D)

  • हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन नियम 2025 दिनांक 27.05.2025 (Appendix-E)

चयन पूरी तरह से इन नीतियों और नियमों के अनुसार किया जाएगा।

2. परीक्षा का पैटर्न

विषय

विवरण

प्रश्न का प्रकार

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

कुल प्रश्न

100

कुल अंक

100

परीक्षा अवधि

1 घंटा 45 मिनट

भाषा

द्विभाषी (अंग्रेज़ी और हिंदी)

परीक्षा का तरीका

ऑफलाइन (OMR आधारित)

3. न्यूनतम अंक

श्रेणी

न्यूनतम अंक

सामान्य (GEN)

50%

आरक्षित (SC/ST/BC/EWS आदि)

40%

4. अंकन प्रणाली

हर सवाल के लिए, कैंडिडेट को क्वेश्चन पेपर में चुनने के लिए चार ऑप्शन दिए जाएंगे। अपना पसंदीदा ऑप्शन चुनने के बाद, हर कैंडिडेट को OMR शीट में उससे जुड़ा गोला भरना होगा। गलत ऑप्शन भरने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अगर कोई कैंडिडेट कोई सवाल हल नहीं करना चाहता है, तो उसे OMR शीट में पांचवां गोला/बबल भरना होगा। ऐसा न करने पर एक नंबर काट लिया जाएगा। दूसरे शब्दों में, हर बिना हल किए गए सवाल के लिए, एक नंबर घटाकर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।

  2. प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। उम्मीदवार को OMR शीट में सही विकल्प का बबल भरना होगा।

  3. गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंक नहीं कटेंगे।

  4. अप्रयासित प्रश्न (Unattempted Questions):


    • अगर उम्मीदवार कोई प्रश्न हल नहीं करना चाहता तो उसे पाँचवां कॉलम/बबल भरना अनिवार्य है।

    • यदि पाँचवां बबल नहीं भरा गया तो 1 अंक की कटौती होगी।

    • यानी अप्रयासित प्रश्नों पर -1 अंक।

5. महत्वपूर्ण बिंदु

  • कुल प्रश्न: 100

  • कुल अंक: 100

  • समय: 1 घंटा 45 मिनट

  • प्रश्न पत्र द्विभाषी: हिंदी और अंग्रेज़ी

  • गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंक नहीं

  • अप्रयासित प्रश्न पर -1 अंक यदि पाँचवां बबल नहीं भरा

उपयोगी लिंक

एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 सिलेबस

उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले एचएसएससी ग्रुप C 2026 सिलेबस अवश्य देखना चाहिए। इस सिलेबस में विभिन्न विषय शामिल हैं, जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। लिखित/OMR आधारित परीक्षा में 75% वजन सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, अंग्रेज़ी, हिंदी और संबंधित विषयों को दिया जाता है, जबकि 25% वजन हरियाणा का इतिहास, वर्तमान घटनाक्रम, साहित्य, भूगोल, राजनीति, पर्यावरण, संस्कृति आदि पर दिया जाता है।

HSSC Group C 2026 – सिलेबस सारणी

श्रेणी

विषय / पद

मुख्य टॉपिक्स (संक्षेप में)

सामान्य विषय

सामान्य जागरूकता

भारतीय संविधान, इतिहास (हरियाणा सहित), भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीति, पर्यावरण, सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ


रीजनिंग

एनालॉजी, सीरीज़, कोडिंग-डिकोडिंग, वर्गीकरण, दिशा ज्ञान, रक्त संबंध, वेन डायग्राम, पजल


गणित

प्रतिशत, अनुपात, लाभ-हानि, औसत, समय-दूरी, समय-कार्य, ब्याज, क्षेत्रमिति, बीजगणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी


विज्ञान

भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, मानव शरीर, ऊर्जा, बल, पर्यावरण विज्ञान


हिंदी

व्याकरण, संधि, समास, अलंकार, पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे, वाक्य शोधन


अंग्रेजी

Error Detection, Synonym/Antonym, Active-Passive, Direct-Indirect, Comprehension


नागरिक शास्त्र

मौलिक अधिकार/कर्तव्य, संसद, राज्य व्यवस्था, चुनाव प्रणाली


हरियाणा की अर्थव्यवस्था

कृषि, MSME, बजट, NABARD, HAFED, आर्थिक विकास


पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन

प्रदूषण, जैव विविधता, पर्यावरण कानून, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन


संस्कृति

भारतीय व हरियाणा संस्कृति, लोक नृत्य, त्यौहार, परंपराएँ


कंप्यूटर

MS Word, Excel, PowerPoint, इंटरनेट, ईमेल, डेटा प्रबंधन

पद-विशिष्ट मुख्य विषय (70%)

ड्राफ्ट्समैन सिविल

भवन निर्माण, सर्वेक्षण, RCC, CAD 2D/3D, अनुमान व लागत


नेटवर्क असिस्टेंट / JTA

इलेक्ट्रॉनिक्स, AC/DC सर्किट, ट्रांसफार्मर, PCB, MATLAB, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स


मैकेनिक / ऑपरेटर

IC इंजन, हाइड्रोलिक्स, न्यूमेटिक्स, मशीनिंग, वाहन प्रणाली


फिटर / टर्नर

लेथ मशीन, वेल्डिंग, गियर-बियरिंग, मापन उपकरण, गुणवत्ता नियंत्रण


इलेक्ट्रिकल ड्राफ्ट्समैन

AC/DC सिद्धांत, मशीनें, ट्रांसफार्मर, नियंत्रण प्रणाली


सहायक पुरातत्वविद्

भारतीय इतिहास, पुरातत्व विधियाँ, मंदिर वास्तुकला, प्रतिमा विज्ञान


मैकेनिकल इंजीनियरिंग

थर्मोडायनेमिक्स, मशीन डिजाइन, CNC, ऑटोमोबाइल, रेफ्रिजरेशन


अन्य तकनीकी पद

संबंधित डिप्लोमा/ट्रेड आधारित तकनीकी विषय

एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

परीक्षा आयोजित करने वाली प्राधिकरण एचएसएससी ग्रुप C 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करती है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र आदि की जानकारी होती है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और एक मान्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर ID, PAN कार्ड, पासपोर्ट) साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और मान्य ID के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें:-

एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 उत्तर कुंजी

एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर जानने का अवसर देती है। उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवार अपने अनुमानित अंक और चयन की संभावना का मूल्यांकन कर सकते हैं। यह परीक्षा परिणाम आने से पहले उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और प्रदर्शन का अंदाज़ा लगाने में मदद करती है।

एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 परिणाम

कमीशन उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर एचएसएससी ग्रुप C 2026 परिणाम घोषित करती है। परिणाम PDF के रूप में या लॉगिन के माध्यम से जारी किया जा सकता है। लॉगिन आधारित परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। केवल वही उम्मीदवार परीक्षा में न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने पर सफल माने जाएंगे।

एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 कट-ऑफ

कमीशन अगले चरण के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने हेतु न्यूनतम कट-ऑफ अंक तय करेगी। जो उम्मीदवार कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें योग्य माना जाएगा। कट-ऑफ अंक श्रेणीवार PDF में जारी किए जाते हैं। कट-ऑफ का निर्धारण पदों की संख्या, परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या और परीक्षा की कठिनाई के आधार पर किया जाता है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q: एचएसएससी ग्रुप C भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
A:

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Q: एचएसएससी ग्रुप C परीक्षा का चयन प्रक्रिया क्या है?
A:

चयन OMR आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

Q: क्या एचएसएससी ग्रुप C परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) है?
A:

गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। लेकिन यदि कोई प्रश्न छोड़ते हैं और निर्धारित बबल नहीं भरते हैं तो अंक कट सकते हैं।

Q: एचएसएससी ग्रुप C के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
A:

पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्यतः 10+2, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या संबंधित तकनीकी योग्यता आवश्यक होती है।

Q: एचएसएससी ग्रुप C एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
A:

एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की सहायता से इसे डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के दिन प्रिंट कॉपी साथ लाना अनिवार्य है।