Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली प्राइमरी टीचर रिजल्ट 2026 (Delhi Primary Teacher Result 2026)- कोर्ट केस, परिणाम में देरी
    • लेख
    • दिल्ली प्राइमरी टीचर रिजल्ट 2026 (Delhi Primary Teacher Result 2026)- कोर्ट केस, परिणाम में देरी

    दिल्ली प्राइमरी टीचर रिजल्ट 2026 (Delhi Primary Teacher Result 2026)- कोर्ट केस, परिणाम में देरी

    Rajan KumarUpdated on 07 Jul 2026, 03:02 PM IST

    दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 (Delhi Primary Teacher Result 2026 in hindi)- दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) परीक्षा रिजल्ट 2026 जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से दिल्ली प्राइमरी टीचर रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दिल्ली प्राइमरी टीचर रिजल्ट डायरेक्ट डाउनलोड लिंक इस लेख में दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा 27 मई 2026 को दिल्ली प्राइमरी टीचर परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। बोर्ड ने 13 अप्रैल को आंसर की लिंक जारी की थी और उम्मीदवारों ने 17 अप्रैल 2026 तक दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की पर आपत्ति दर्ज किया।

    This Story also Contains

    1. दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 : अवलोकन
    2. दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
    3. दिल्ली प्राइमरी शिक्षक परिणाम 2026 - रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
    4. दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 - स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण
    5. दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026: डीएसएसएसबी पीआरटी रिजल्ट के बाद क्या होगा?
    दिल्ली प्राइमरी टीचर रिजल्ट 2026 (Delhi Primary Teacher Result 2026)- कोर्ट केस, परिणाम में देरी
    दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 - रिजल्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया

    अपडेट: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने Assistant Teacher Primary (पोस्ट कोड 802/25) के रिजल्ट को लंबित रखा है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती का परिणाम लंबित न्यायालय मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। कोर्ट केस के निपटारे के बाद ही परिणाम जारी किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
    1783416287625

    आंसर की पर मिले आपत्तियों के निस्तारण के बाद दिल्ली प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर की जारी की है और अब फाइनल आंसर की के आधार पर दिल्ली प्राइमरी टीचर रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। उम्मीदवार दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम पीडीएफ प्रारूम में देख सकते हैं।



    1780048299575


    अपडेट: डीएसएसएसबी द्वारा जारी दिल्ली प्राइमरी टीचर अधिसूचना पीडीएफ (Delhi Primary Teacher 2026 Notification PDF in hindi) के अनुसार, दिल्ली प्राथमिक सहायक शिक्षक (पीआरटी) पद के लिए 1180 रिक्तियों की घोषणा की गई थी, जिनमें से शिक्षा निदेशालय के निर्धारित 1055 पदों को घटाकर 1044 कर दिया गया है। बोर्ड ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के 117 पद निर्धारित किए हैं, जो पहले 128 पद थे। वहीं नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत 125 भर्तीयां की जाएगी। दिल्ली प्राइमरी टीचर परीक्षा 16 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई।

    महत्वपूर्ण लेख:- दिल्ली प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड । दिल्ली प्राइमरी टीचर आवेदन

    दिल्ली प्राइमरी टीचर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 16 अक्टूबर 2025 तक भरा गया। दिल्ली प्राइमरी टीचर चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा और एक मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। दिल्ली प्राइमरी टीचर की तैयारी करने वाले उम्मीदवार दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 के बारे पूरी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 : अवलोकन

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में इसकी मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।

    भर्ती निकाय

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड

    पोस्ट

    प्राथमिक सहायक शिक्षक

    रिक्तियों की संख्या

    1180
    1169 संशोधित (1044 शिक्षा निदेशालय और 125 एनडीएमसी)

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा चरण

    लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट

    अंकन योजना

    कुल 200 अंक, 0.25 अंक नकारात्मक अंकन के साथ

    राज्य

    दिल्ली में सरकारी नौकरियां

    योग्यता

    12वीं + 2 वर्षीय शिक्षण डिप्लोमा और सीटीईटी (CTET)

    आधिकारिक वेबसाइट

    dsssb.delhi.gov.in , dsssbonline.nic.in

    दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी दी जाती है। नीचे सारणी में दिल्ली प्राइमरी टीचर भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है।

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 तिथि सूची

    इवेंट्स

    तिथियां

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 अधिसूचना

    10 सितंबर, 2025

    डीएसएसएसबी पीआरटी आवेदन 2026

    17 सितंबर, 2025

    डीएसएसएसबी पीआरटी आवेदन 2026 अंतिम तिथि

    16 अक्टूबर 2025

    डीएसएसएसबी पीआरटी एडमिट कार्ड

    13 फरवरी 2026

    डीएसएसएसबी पीआरटी ऑनलाइन परीक्षा

    16 फरवरी से 10 अप्रैल 2026

    डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा आंसर की और आपत्ति तिथि

    13 से 17 अप्रैल 2026
    दिल्ली प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर की27 मई 2026

    डीएसएसएसबी पीआरटी रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी पीआरटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट्स

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली प्राइमरी शिक्षक परिणाम 2026 - रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से दिल्ली प्राइमरी टीचर रिजल्ट डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर महत्वपूर्ण सूचना वाले सेक्शन पर क्लिक करें

    • महत्वपूर्ण सूचना में रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें

    • नया पेज खुलेगा। इसमें दिल्ली टीचर (प्राइमरी) परिणाम/रिजल्ट ढूंढे और क्लिक करें।

    • अब एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें

    • "लॉगइन" बटन पर क्लिक करें।

    • दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • आगे की प्रक्रिया और भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 - स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण

    दिल्ली प्राइमरी टीचर 2026 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • वर्ग

    • अंक प्राप्त की

    • योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)

    स्कोरकार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

    दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026: डीएसएसएसबी पीआरटी रिजल्ट के बाद क्या होगा?

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित प्राइमरी टीचर परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार निम्नलिखित महत्वपूर्ण चरणों से गुजरेंगे। यह प्रक्रिया अंतिम मेरिट, आपके द्वारा प्राप्त अंकों और पोस्ट/विभाग की वरीयता पर आधारित होती है।

    चयन और आवंटन प्रक्रिया

    • अंकों का सामान्यीकरण: अंतिम मेरिट सूची बनाने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के अंकों को सामान्यीकृत किया जाएगा।

    • न्यूनतम योग्यता अंक: सामान्य/EWS के लिए 40%, OBC (दिल्ली) के लिए 35%, और SC/ST/PH के लिए 30% न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है। कट-ऑफ मेरिट के आधार पर इससे अधिक जा सकती है।

    • समान अंकों पर वरीयता: यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो विषय-विशिष्ट अंक, फिर आयु में वरिष्ठता और अंत में नाम के वर्णमाला क्रम को वरीयता दी जाएगी।

    • उत्तर कुंजी आपत्ति: परीक्षा के बाद जारी ड्राफ्ट उत्तर कुंजी पर आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएंगी, जिस पर बोर्ड का अंतिम निर्णय मान्य होगा।

    • विभाग/पोस्ट वरीयता: उम्मीदवारों को कम से कम एक पोस्ट के लिए ऑनलाइन वरीयता (Preference) देना अनिवार्य है। अंतिम आवंटन मेरिट-सह-वरीयता के आधार पर होगा।

    • कोई बदलाव नहीं: एक बार पोस्ट/विभाग आवंटित हो जाने के बाद, किसी भी बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    • अनंतिम चयन: परीक्षा में चयन केवल अनंतिम (Provisional) होता है। अंतिम नियुक्ति के लिए नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा संतुष्ट होना और सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

    पुलिस भर्ती

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम 2026 किस वेबसाइट पर जारी होगा?
    A:

    दिल्ली प्राइमरी टीचर परिणाम दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी किया जाएगा।

    Q: डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) कितना है?
    A:

    डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा में 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन होता है।

    Q: मैं दिल्ली प्राइमरी टीचर का रिजल्ट कैसे देख सकता हूं।
    A:

    दिल्ली प्राइमरी टीचर का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    Q: दिल्ली प्राइमरी टीचर का परिणाम घोषित होने के बाद अगला चरण क्या होता है?
    A:

    परिणाम के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन विभाग/पोस्ट वरीयता देनी होती है, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होती है।

    Q: समान अंक आने पर मेरिट में वरीयता किसे दी जाती है?
    A:

    समान अंक आने पर मेरिट में वरीयता पहले विषय-विशिष्ट अंक, फिर आयु में वरिष्ठता और अंत में नाम के वर्णमाला क्रम को दी जाती है।

    Upcoming Competition Exams