Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी (Delhi Police Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी (Delhi Police Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी (Delhi Police Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 26 Feb 2026, 09:22 AM IST

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 15 दिसंबर को पीडीएफ (Delhi Police Constable Admit Card 2025 PDF) रूप में जारी किया गया था। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक भी इस लेख उपलब्ध कराया गया था। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिड कार्ड 2025 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025: अवलोकन
    2. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025- महत्वपूर्व तिथियां
    3. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
    4. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 में विवरण
    5. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश
    6. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कब होगी?
    7. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 : रिजल्ट
    8. दिल्ली पुलिस कांस्टबेल भर्ती 2025- सैलरी (Delhi Police Constable Recruitment 2025 – Salary in hindi)
    9. लोग ये भी पूछते हैं (People Also Ask)
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी (Delhi Police Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025

    अपडेट:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है। अब कुल पदों की संख्या 7,565 से घटाकर 7,201 कर दी गई है। आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की रिक्तियों की सूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से दी है।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 आंसर की 13 जनवरी 2026 को जारी की गई। साथ ही उम्मीदवारों से 13 से 16 जनवरी 2026 तक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति भी मांगी गई है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होगा।

    एसएससी द्वारा 1 जनवरी को दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला भर्ती परीक्षा 2025 के शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथि जारी की थी। जिन उम्मीदवारों को स्लॉट चयन के बावजूद परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं हो सका था, उनकी परीक्षा 4, 5 और 6 जनवरी 2026 को आयोजित की गई। प्रवेश पत्र परीक्षा से 2–3 दिन पहले एसएससी की वेबसाइट पर जारी किया गया था।
    1767326249019

    एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र, उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण शामिल होते हैं। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025

    1767326295281

    एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र सुधार विंडो 7 से 9 नवंबर 2025 तक जारी था। उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। पहले आवेदन सुधार की तिथि 29 से 31 अक्टूबर 2025 तक थी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन पत्र 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक भरी गई थी। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के 7565 7201 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
    आवेदन सुधार विंडो तिथि विस्तारित- देखें सूचना
    1761710677669

    परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों केलिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट के बिना उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे सकते है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ए़डमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा दिवस निर्देश समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी देखें-

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025: अवलोकन

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 7201 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Delhi Police Constable Recruitment 2025 in hindi) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल

    कुल पद

    7565 7201 पद

    शैक्षणिक योग्यता

    12वीं पास

    आवेदन शुरू होने की तिथि

    22 सितंबर 2025

    आवेदन की अंतिम तिथि

    21 अक्टूबर 2025
    31 अक्टूबर 2025

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025- महत्वपूर्व तिथियां

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें ताकि समय से भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों से अपडेट रहे। हालांकि नीचे सारणी में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 से जुड़ी महत्वपूर्व तिथियां की जानकारी दी गई हैं। आप इसे देखें।

    इवेंट्स

    डेट्स

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    22 सितंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि

    31 अक्टूबर 2025 (विस्तारित)

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार

    29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025
    7 से 9 नवंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड

    15 दिसंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025

    18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025

    13 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025

    13 से 16 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दिवस के दिन एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा प्राधिकरण द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल ई-प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें

    • नया पेज खुलेगा, जिसमें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिखेगा।

    • फिर नीचे लॉगिंग ऑप्शन में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें

    • जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद समिट पर क्लिक करें

    • आपके नाम से प्रोफाइल ओपन होगा।

    • प्रोफाइल में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पर क्लिक करें

    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 में विवरण

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा पाली

    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एसएससी द्वारा एडमिट कार्ड पर परीक्षा दिवस को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश लिखे रहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसपर अंकित दिशा निर्देश को अवश्य पढ़ना चाहिए। नीचे कुछ परीक्षा निर्देश दिया गया है।

    • रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • किसी भी प्रकार का सामान या निजी सामान ले जाने से बचें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर लॉकर की सुविधा नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटपैड, किताबें, नोट्स, चिट आदि न ले जाएं।

    • परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे लॉग टेबल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य गैजेट/डिवाइस प्रतिबंधित है। पाए जाने पर उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कब होगी?

    एसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 में आयोजित हुई। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया गया है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अलग-अलग परीक्षा तिथि जारी की जाएगी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें ताकि समय से भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों से अपडेट रहे।
    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 : रिजल्ट

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम (Delhi Police Constable Result 2025 in hindi) परीक्षा सम्पन्न होने के लगभग एक महीने बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए, विशेष रूप से दस्तावेज सत्यापन, परिणाम की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। इस लेख में परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    दिल्ली पुलिस कांस्टबेल भर्ती 2025- सैलरी (Delhi Police Constable Recruitment 2025 – Salary in hindi)

    दिल्ली पुलिस द्वारा विभिन्न पदों के लिए वेतनमान तय किया गया है। सहायक उप निरीक्षक का वेतनमान वेतन स्तर-3 (₹ 21700- 69100/-) (समूह ‘सी’) के बीच है। प्रारंभिक वर्ष में नियमानुसार मूल वेतन का 70% वेतन, दूसरे वर्ष में 80% और तीसरे वर्ष में 90% वेतन देय होगा। इसके अलावा चयनित कर्मचारियों को शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते व सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। दिल्ली पुलिस पद प्रतिष्ठित हैं तथा स्थिर करियर, सामाजिक सम्मान और अच्छी सुविधाओं के साथ युवाओं को आकर्षित करते हैं।
    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    लोग ये भी पूछते हैं (People Also Ask)

    1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025, SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड करें।

    2. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि से लॉगिन करना होगा।

    3. क्या मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं?

    नहीं, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

    4. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

    तुरंत एसएससी क्षेत्रीय कार्यालय या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि क्या है?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित हुईं।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड में कौन-कौन से विवरण होंगे?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, केंद्र, दिशा-निर्देश आदि शामिल होते हैं।

    Q: क्या बिना दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठ सकते हैं?
    A:

    नहीं, बिना एडमिट कार्ड और वैध आईडी के दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं मिलेगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)