Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 (Delhi Police Constable Registration) - आवेदन, सुधार, प्रक्रिया, परीक्ष
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 (Delhi Police Constable Registration) - आवेदन, सुधार, प्रक्रिया, परीक्ष

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 (Delhi Police Constable Registration) - आवेदन, सुधार, प्रक्रिया, परीक्ष

    Rajan KumarUpdated on 26 Feb 2026, 09:24 AM IST

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 (SSC Delhi Constable 2025 in Hindi) - कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए 5 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक सेल्फ स्लॉट का चयन का मौका दिया गया था। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 15 दिसंबर से एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी। 1764920330646

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025: अवलोकन
    2. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- कुल रिक्तियों की सूची
    3. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Delhi Police Constable 2025?)
    4. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- शुल्क
    5. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- महत्वपूर्व तिथियां
    6. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया
    7. दिल्ली पुलिस कांस्टबेल भर्ती 2025- सैलरी (Delhi Police Constable Recruitment 2025 – Salary in hindi)
    8. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025- तैयारी टिप्स (Delhi Police Constable 2025 – Preparation Tips in hindi)
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 (Delhi Police Constable Registration) - आवेदन, सुधार, प्रक्रिया, परीक्ष
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 जारी

    अपडेट:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है। अब कुल पदों की संख्या 7,565 से घटाकर 7,201 कर दी गई है। आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की रिक्तियों की सूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से दी है।
    1772077868081

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 आंसर की 13 जनवरी 2026 को जारी की गई। साथ ही उम्मीदवारों से 13 से 16 जनवरी 2026 तक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति भी मांगी गई है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होगा।

    बता दें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक जारी थी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 7 से 9 नवंबर 2025 तक कर सकते थे, पहले आवेदन सुधार की तिथि 29 से 31 अक्टूबर 2025 तक थी।
    दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 अधिसूचना डाउनलोड करें
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र सुधार तिथि सूचना देखें -
    1761280839550

    एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के 7565 पदों पर भर्ती निकाली गई है। कांस्टेबल के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। दिल्ली पुलिस वैकेंसी 2025 (Delhi Police Vacancy 2025 in hindi) चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे चरण शामिल हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए पंजीकरण कैसे करें (How to Register for Delhi Police Constable in hindi), आवेदन प्रक्रिया (Delhi Police Constable Candidate Application Process in hindi), मानदंड, पात्रता के बारे में जानने के लिए विस्तार से इस लेख को पढ़ें।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस भर्ती 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025: अवलोकन

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 7201 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Delhi Police Constable Recruitment 2025 in hindi) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल

    कुल पद

    7565 7201 पद

    शैक्षणिक योग्यता

    12वीं पास

    आवेदन शुरू होने की तिथि

    22 सितंबर 2025

    आवेदन की अंतिम तिथि

    21 अक्टूबर 2025 31 अक्टूबर 2025

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 में सुधार प्रक्रिया (Delhi Police Constable Application Form Correction Process 2025 in Hindi)

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करने वाले अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन भरते समय कोई गलती हो गई है- जैसे नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर या अन्य जानकारी में त्रुटि तो एसएससी (SSC) द्वारा निर्धारित Correction Window के दौरान उसे सुधारने का मौका दिया जाता है। इस सुधार प्रक्रिया को समय पर और सावधानीपूर्वक पूरा करना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि आवेदन में गलत जानकारी आगे की भर्ती प्रक्रिया में परेशानी पैदा कर सकती है। नीचे चरणबद्ध तरीके से आवेदन पत्र में सुधार करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है –

    आवेदन पत्र में सुधार करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

    • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
    • अपने Registration Number (पंजीकरण संख्या) और Password (पासवर्ड) का उपयोग करके लॉगिन करें।
    • होमपेज या डैशबोर्ड पर आवेदन सुधार (Application Correction) का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 विकल्प चुनें, जिसमें आपने आवेदन किया था।
    • अब आपके आवेदन का प्रीव्यू खुलेगा। जिन विवरणों में संशोधन की अनुमति है, वे editable fields में बदल जाएंगे।
    • नाम, पिता का नाम, पता, शैक्षणिक विवरण, फोटो या हस्ताक्षर आदि में आवश्यक सुधार करें।
    • कुछ मामलों में सुधार के लिए शुल्क लग सकती है। यदि मांगी जाए तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
    • सभी बदलाव जांच लेने के बाद Final Submit बटन पर क्लिक करें। एक बार फाइनल सबमिट करने के बाद फिर से संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
    • संशोधित आवेदन पत्र का Final Printout डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

    ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा कब होगी

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- कुल रिक्तियों की सूची

    एसएससी ने दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में सामान्य शाखा और विशेष शाखा मिलाकर कुल 7565 पद निर्धारित किए गए थे, जिसे अब घटाकर 7201 कर दिया गया हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। भर्ती में आरक्षित वर्ग, महिला उम्मीदवारों तथा पूर्व सैनिकों को भी अवसर प्रदान किया गया है। दिल्ली पुलिस 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे।

    1772078261473

    क्रम संख्या

    पद का नाम

    सामान्य (UR)

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    अनुसूचित जाति (SC)

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    कुल रिक्तियां

    1

    कांस्टेबल (Exe.)-पुरुष

    1914

    456

    967

    729

    342

    4408

    2

    कांस्टेबल (Exe.)-पुरुष [पूर्व सैनिक (Others)]

    107

    26

    54

    62

    36

    285

    3

    कांस्टेबल (Exe.)-पुरुष (पूर्व सैनिक)

    106

    25

    56

    138

    51

    376

    4

    कांस्टेबल (Exe.)-महिला

    1047

    249

    531

    457

    212

    2496

    कुल रिक्तियां


    3174

    756

    1608

    1386

    641

    7565

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Delhi Police Constable 2025?)

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है और उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसके बाद ही आवेदन मान्य माना जाएगा। नीचे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया (Step-by-Step Process to Fill Delhi Police Constable Application Form 2025 in hindi) देखें:

    आवेदन करने के चरण- स्टेप-बाय-स्टेप

    • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • अगर आपने पहले एसएससी का कोई फॉर्म नहीं भरा है, तो पहले Login or Register पर क्लिक करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

    • अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड जनरेट करें।

    • फिर लॉगइन पर जाकर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड भरें।

    • अब दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के लिंक पर क्लिक करें।

    • आपके सामने पूरा फॉर्म खुल जाएगा।

    • कुछ डिटेल्स आपके सामने पहले से भरी हुईं आएंगी और कुछ खाली आएंगे।

    • खाली बॉक्सेज में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भर दें।

    • हस्ताक्षर और अपना लाइव फोटो कैप्चर करें।

    • कैटेगिरी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    • अंतिम सबमिशन के बाद भविष्य के सदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- शुल्क

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 के दौरान सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगी। वहीं एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़े:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- महत्वपूर्व तिथियां

    इवेंट्स

    डेट्स

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    22 सितंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि

    21 अक्टूबर 2025 31 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार

    29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025
    07 नवंबर से 09 नवंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड

    15 दिसंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025

    18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025

    13 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025

    13 से 16 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा। प्रत्येक चरण में न्यूनतम योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी जो सभी चरणों में सफल होंगे।

    चरण

    विवरण

    लिखित परीक्षा

    वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और विषय संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा

    दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, और शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।

    दस्तावेज़ सत्यापन

    शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।

    अंतिम चयन

    सभी चरणों में प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

    दिल्ली पुलिस कांस्टबेल भर्ती 2025- सैलरी (Delhi Police Constable Recruitment 2025 – Salary in hindi)

    दिल्ली पुलिस द्वारा विभिन्न पदों के लिए वेतनमान तय किया गया है। सहायक उप निरीक्षक का वेतनमान वेतन स्तर-3 (₹ 21700- 69100/-) (समूह ‘सी’) के बीच है। प्रारंभिक वर्ष में नियमानुसार मूल वेतन का 70% वेतन, दूसरे वर्ष में 80% और तीसरे वर्ष में 90% वेतन देय होगा। इसके अलावा चयनित कर्मचारियों को शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते व सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। दिल्ली पुलिस पद प्रतिष्ठित हैं तथा स्थिर करियर, सामाजिक सम्मान और अच्छी सुविधाओं के साथ युवाओं को आकर्षित करते हैं।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025- तैयारी टिप्स (Delhi Police Constable 2025 – Preparation Tips in hindi)

    दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल 2025 में सफलता पाने के लिए सही रणनीति, सिलेबस की समझ और नियमित अभ्यास बेहद ज़रूरी है। यह परीक्षा ऑनलाइन लिखित (MCQ) और प्रायोगिक चरण में होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, विज्ञान व गणित के साथ-साथ टंकण/आशुलिपि कौशल की जांच की जाती है।

    • परीक्षा पैटर्न समझें – विषयवार अंक और समय का विश्लेषण करें।

    • सिलेबस पढ़ें – सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, विज्ञान और गणित पर फोकस करें।

    • स्टडी प्लान बनाएं – रोज़ाना 6–8 घंटे पढ़ाई और साप्ताहिक रिवीजन करें।

    • पिछले पेपर हल करें – प्रश्नों की कठिनाई और समय प्रबंधन सीखें।

    • प्रैक्टिस टेस्ट दें – मॉक टेस्ट से आत्ममूल्यांकन करें।

    • प्रायोगिक तैयारी करें – हिंदी टाइपिंग और शॉर्टहैंड का अभ्यास करें।

    • नोट्स बनाएं – रिवीजन के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें।

    • फिटनेस बनाए रखें – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कुल 7201 पदों पर नियुक्ति होगी।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन अब 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक कर सकते थे।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया किस माध्यम से होगी?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

    Q: क्या मैं दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र में सुधार कर सकता हूं?
    A:

    हां, एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र में 7 से 9 नवंबर 2025 तक आवेदन में सुधार कर सकते थे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)