दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन 2025 (SSC Delhi Police Vacancy 2025)- आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता
  • लेख
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन 2025 (SSC Delhi Police Vacancy 2025)- आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन 2025 (SSC Delhi Police Vacancy 2025)- आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता

Rajan KumarUpdated on 10 Nov 2025, 10:48 AM IST

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन पत्र 2025 - कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन सुधार विंडो 5 से 7 नवंबर 2025 तक सक्रिय था। उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। इससे पहले, आवेदन सुधार की तिथि 27 से 29 अक्टूबर 2025 थी जिसे बाद में संशोधित कर नई तिथि जारी की गई थी। एसएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में 05 नवंबर से 07 नवंबर 2025 तक सुधार कर सकते थे। एसएससी द्वारा पुरुष और महिला के 509 पदों पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए आवेदन पत्र 29 सितंबर को जारी किया गया था। आवेदन अंतिम तिथि से 20 अक्टूबर 2025 थी।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन पत्र 2025- सुधार तिथि देखें:-
1761279898103
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025-26 के पद के तहत SSC Delhi Police Vacancy 2025 के लिए कर्मचारी चयन आयोग एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 से संबंधित परीक्षा आयोजित की जाती है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। पहले दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार कि तिथि 27 से 29 अक्टूबर 2025 तक थी।

This Story also Contains

  1. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन पत्र 2025: अवलोकन
  2. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन 2025 : कुल रिक्तियां कितनी हैं?
  3. पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल- आयुसीमा क्या है?
  4. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025 : आवेदन कैसे करें?
  5. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन 2025: जरुरी डॉक्युमेंट (दस्तावेज)
  6. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025 : आवेदन शुल्क
  7. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया
  8. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल : योग्यता क्या है?
  9. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025- सैलरी कितनी है?
  10. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025- तैयारी टिप्स
  11. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025- परीक्षा कब होगी?
  12. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025- परिणाम कब आएगा?
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन 2025 (SSC Delhi Police Vacancy 2025)- आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन 2025 (SSC Delhi Police Vacancy 2025)- पंजीकरण, पात्रता

एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 509 पदों पर भर्ती की जाएगी। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें?, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025 सिलेबस आदि जानकारी के लिए विस्तार से ये लेख पढ़ें।

एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती संबंधी अन्य लेख देखें:-

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन पत्र 2025: अवलोकन

SSC Delhi Police Bharti 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 509 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे Delhi Police Head Constable (Ministerial) Recruitment 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

Delhi Police Head Constable Ministerial Vacancy 2025: डिटेल्स

विवरण

जानकारी

भर्ती संगठन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

पद का नाम

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल

कुल पद

पुरुष- 341

महिला- 168

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण।

आवेदन मोड

ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, टंकन परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन 2025 : कुल रिक्तियां कितनी हैं?

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 509 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। SSC Delhi Police Head Constable Ministerial Bharti 2025 में आरक्षित वर्ग, महिला उम्मीदवारों तथा पूर्व सैनिकों को भी अवसर प्रदान किया गया है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे।

क्रम संख्या

पद का नाम

सामान्य (UR)

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

अनुसूचित जाति (SC)

अनुसूचित जनजाति (ST)

कुल रिक्तियां

1

हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)

151

31

67

40

06

295

2

हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) [पूर्व सैनिक

17

03

10

09

07

46

कुल


168

34

77

49

13

341

1

हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) महिला

82

17

38

24

07

168

कुल रिक्तियां (पुरुष-महिला)


250

51

115

73

20

509

पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल- आयुसीमा क्या है?

उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी (यानी, उम्मीदवारों का जन्म 02 जुलाई 2000 से पहले और 01 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए) हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025 : आवेदन कैसे करें?

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल वैकेंसी 2025 (SSC Delhi Police Head Constable Ministerial Bharti 2025 in hindi) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। 12वीं पास के लिए 509 पदों पर आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसके बाद ही आवेदन मान्य माना जाएगा। नीचे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन पत्र 2025 भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया देखें:

आवेदन करने के चरण- स्टेप-बाय-स्टेप

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  • अगर आपने पहले एसएससी का कोई फॉर्म नहीं भरा है, तो पहले Login or Register पर क्लिक करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

  • अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर, रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड जनरेट करें।

  • फिर लॉगइन पर जाकर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड भरें।

  • अब दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पुरुष और महिला के लिंक पर क्लिक करें।

  • आपके सामने पूरा फॉर्म खुल जाएगा।

  • कुछ डिटेल्स आपके सामने पहले से भरी हुईं आएंगी और कुछ खाली आएंगे।

  • खाली बॉक्सेज में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भर दें।

  • हस्ताक्षर और अपना लाइव फोटो कैप्चर करें।

  • कैटेगिरी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

  • अंतिम सबमिशन के बाद भविष्य के सदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन 2025: जरुरी डॉक्युमेंट (दस्तावेज)

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ रखने चाहिए। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए Delhi Police HCM Notification PDF 2025 देख सकते हैं।

  • मैट्रिक और 12वीं पास प्रमाण पत्र

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • दिव्यांग संबंधी प्रमाण पत्र

  • साफ़, बिना टोपी या चश्मे का फोटो

  • हस्ताक्षर की स्कैन फोटो

  • आधार कार्ड

  • मोबाइल नंबर और इमेल आईडी

  • कम्प्यूटर आधारित प्रमाणपत्र

ये भी पढ़े:

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025 : आवेदन शुल्क

SSC Delhi Police Head Constable Ministerial Bharti 2025 के दौरान सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन पत्र 2025 : महत्वपूर्व तिथियां

इवेंट्स

डेट्स

हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) आवेदन

29 सितंबर 2025

हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) आवेदन अंतिम तिथि

20 अक्टूबर 2025

दिल्ली हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) आवेदन सुधार

27 से 29 अक्टूबर 2025
5 नवंबर से 7 नवंबर 2025

दिल्ली हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) आवेदन शुल्क

21 अक्टूबर 2025

दिल्ली हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) एडमिट कार्ड

सूचित किया जाएगा

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा 2025

दिसंबर 2025/ जनवरी 2026

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) आंसर की 2025

सूचित किया जाएगा

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परिणाम

सूचित किया जाएगा

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल वैकेंसी 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा। प्रत्येक चरण में न्यूनतम योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी जो सभी चरणों में सफल होंगे।

चरण

विवरण

लिखित परीक्षा

वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और विषय संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, और शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।

टाइपिंग टेस्ट

कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर (फ़ॉर्मेटिंग) परीक्षा: दिल्ली

पुलिस द्वारा

दस्तावेज़ सत्यापन

शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।

अंतिम चयन (फाइनल सेलेक्शन)

सभी चरणों में प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल : योग्यता क्या है?

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेण्डरी) पास होना चाहिए। या ट्रेड मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होनी भी जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश टाइपिंग और 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिन्दी टाइपिंग आनी चाहिए। साथ ही बेसिक कंप्यूटर फंक्शन जैसे ओपनिंग/क्लोजिंग, प्रिंटिंग, एमएस ऑफिस, सेविंग एंड मोडिफिकेशन टाइप टेक्स्ट, पैराग्राफ सेटिंग आदि का ज्ञान हो।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025- सैलरी कितनी है?

दिल्ली पुलिस द्वारा हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए वेतनमान तय किया गया है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल का वेतनमान स्तर-4 (रु. 25500-81100) (समूह ‘सी’) के बीच है। इसके अलावा चयनित कर्मचारियों को शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते व सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। दिल्ली पुलिस पद प्रतिष्ठित हैं तथा स्थिर करियर, सामाजिक सम्मान और अच्छी सुविधाओं के साथ युवाओं को आकर्षित करते हैं।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025- तैयारी टिप्स

SSC Delhi Police Head Constable Ministerial Bharti 2025 में सफलता पाने के लिए सही रणनीति, सिलेबस की समझ और नियमित अभ्यास बेहद ज़रूरी है। यह परीक्षा ऑनलाइन लिखित (MCQ) और प्रायोगिक चरण में होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, विज्ञान व गणित के साथ-साथ टंकण/आशुलिपि कौशल की जांच की जाती है।

  • परीक्षा पैटर्न समझें – विषयवार अंक और समय का विश्लेषण करें।

  • सिलेबस पढ़ें – सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, विज्ञान और गणित पर फोकस करें।

  • स्टडी प्लान बनाएं – रोज़ाना 6–8 घंटे पढ़ाई और साप्ताहिक रिवीजन करें।

  • पिछले पेपर हल करें – प्रश्नों की कठिनाई और समय प्रबंधन सीखें।

  • प्रैक्टिस टेस्ट दें – मॉक टेस्ट से आत्ममूल्यांकन करें।

  • प्रायोगिक तैयारी करें – हिंदी टाइपिंग और शॉर्टहैंड का अभ्यास करें।

  • नोट्स बनाएं – रिवीजन के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें।

  • फिटनेस बनाए रखें – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

  • कम्प्यूटर ज्ञान व टाइपिंग- कम्प्यूटर के बारे में जानकारी प्राप्त करें और प्रति दिन टाइपिंग प्रैक्टिक करें।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025- परीक्षा कब होगी?

एसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025 परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025/ जनवरी 2026 होने की संभावना है। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से 2 घंटे पर सेंटर पर पहुंच जाना चाहिए। साथ ही अपने साथ दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल का एडमिट कार्ड और फोटो (आवेदन पत्र वाला) अपने साथ जरुर ले जाएं। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश को अच्छे से पढ़ कर उसका पालन करना चाहिए।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025- परिणाम कब आएगा?

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद, प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
A:

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 तक थी।

Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2025 भर्ती में कुल कितने पद हैं?
A:

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2025 भर्ती में कुल 509 पद (पुरुष- 341, महिला- 168) है।

Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
A:

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण।

Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2025 भर्ती में टाइपिंग स्पीड की क्या आवश्यकता है?
A:

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2025 भर्ती में टाइपिंग स्पीड, अंग्रेज़ी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट।

Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की परीक्षा कब हो सकती है?
A:

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में संभावित है।

Q: क्या मैं दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन में सुधार कर सकता हूं?
A:

हां, 5 नवंबर से 7 नवंबर 2025 तक दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन में सुधार कर सकते थे।

Upcoming Competition Exams
Ongoing Dates
APS CSB Score Card Date

8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

Ongoing Dates
WBPCS Admit Card Date

16 Oct'25 - 9 Dec'25 (Online)

Ongoing Dates
TN TRB Assistant Professor Application Date

17 Oct'25 - 30 Nov'25 (Online)