Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (Delhi Police Constable Result 2025 in hindi)- परिणाम (जल्द), डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (Delhi Police Constable Result 2025 in hindi)- परिणाम (जल्द), डाउनलोड लिंक

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (Delhi Police Constable Result 2025 in hindi)- परिणाम (जल्द), डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 26 Feb 2026, 09:18 AM IST

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 आंसर की पर आपत्ति 16 जनवरी 2026 तक दर्ज की गई थी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 13 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होगा। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में भाग लिया है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक किया गया।

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: एक नजर
    2. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
    3. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: डाउनलोड प्रक्रिया (Delhi Police Constable Result 2025 Download Process in Hindi)
    4. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: परिणाम में क्या जानकारी होगी?
    5. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 रिजल्ट : कट-ऑफ अंक
    6. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 – महत्वपूर्ण बिंदु
    7. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: परिणाम के बाद क्या होगा?
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (Delhi Police Constable Result 2025 in hindi)- परिणाम (जल्द), डाउनलोड लिंक
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025

    अपडेट:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है। अब कुल पदों की संख्या 7,565 से घटाकर 7,201 कर दी गई है। आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की रिक्तियों की सूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से दी है।
    1772077868081

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 से पहले दिल्ली पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है। प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों को दूर करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित होगी और उसी के आधार पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 तैयार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस आवेदन पत्र 22 सितंबर से 31 अक्टूबर भरे गए थे।

    रिजल्ट के साथ-साथ कट-ऑफ अंक भी श्रेणीवार जारी किए जा सकते हैं। जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT) और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करने वाले उम्मीदवार Delhi Police Constable Result 2025 के बारे में पूरी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: एक नजर

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत कुल 7201 पदों पर भर्ती की जा रही है। नीचे भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है:

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल

    कुल पद

    7565 7201 पद

    शैक्षणिक योग्यता

    12वीं पास

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    आवेदन तिथि

    22 सितंबर – 31 अक्टूबर 2025

    एडमिट कार्ड

    15 दिसंबर 2025

    परीक्षा तिथि

    18 दिसंबर 2025 – 6 जनवरी 2026

    आंसर की13 जनवरी 2026
    आंसर की पर आपत्ति13 से 16 जनवरी 2026

    रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों को दूर करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित होगी और उसी के आधार पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 तैयार किया जाएगा। रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा SSC द्वारा आधिकारिक नोटिस के माध्यम से की जाएगी। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करने की सलाह दी जाती है।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: डाउनलोड प्रक्रिया (Delhi Police Constable Result 2025 Download Process in Hindi)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

    • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें

    • “Delhi Police Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें

    • पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी

    • Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें

    • रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: परिणाम में क्या जानकारी होगी?

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ में निम्नलिखित जानकारियां होंगी:

    • परीक्षा का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • श्रेणी (Category)

    • चयन की स्थिति

    • अगले चरण के लिए पात्रता

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 रिजल्ट : कट-ऑफ अंक

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल कट-ऑफ अंक परीक्षा के कुछ समय बाद या परिणाम के साथ ही SSC द्वारा श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं:

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • कुल अभ्यर्थियों की संख्या

    • उपलब्ध रिक्तियां

    • श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि)

    जो उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 – महत्वपूर्ण बिंदु

    • रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा

    • रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा

    • कट-ऑफ से कम अंक पाने वाले उम्मीदवार अगले चरण में शामिल नहीं होंगे

    • रिजल्ट पीडीएफ को दस्तावेज़ सत्यापन तक सुरक्षित रखें

    ये भी पढ़े

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: परिणाम के बाद क्या होगा?

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आगे की चयन प्रक्रिया क्या होगी। रिजल्ट केवल लिखित परीक्षा का परिणाम होता है, इसके बाद चयन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं होती। जो अभ्यर्थी निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें भर्ती के अगले चरणों के लिए बुलाया जाता है। इनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT), दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण शामिल हो सकता है। इसलिए रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अगली प्रक्रियाओं की तैयारी पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
    A:

     दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 परीक्षा समाप्त होने के लगभग 3-4 सप्ताह बाद SSC वेबसाइट पर जारी होगा।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 किस आधार पर तैयार किया जाएगा?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के बाद अगला चरण क्या होगा?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के बाद चयनित उम्मीदवारों को PET/PMT और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    Q: क्या दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 में कट-ऑफ अंक जारी होंगे?
    A:

    हां, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के साथ या उसके बाद श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी किए जाएंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)