Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2025 जारी (Delhi Police Constable Final Answer Key out): डाउनलोड करें
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2025 जारी (Delhi Police Constable Final Answer Key out): डाउनलोड करें

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2025 जारी (Delhi Police Constable Final Answer Key out): डाउनलोड करें

    Rajan KumarUpdated on 08 Jul 2026, 11:01 AM IST

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (Executive) आंसर की 7 जुलाई को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से 21 जुलाई तक डाउनलोड कर सकेंगे। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। इसके साथ ही प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट भी जारी की गई है।
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की लिंक
    1783488015053

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025: एक नजर
    2. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 डाउनलोड प्रक्रिया (Delhi Police Constable Answer Key 2025 Download Process – in Hindi)
    3. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    4. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025– महत्वपूर्ण बिंदु
    5. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 : कट ऑफ अंक
    6. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 : रिजल्ट कब आएगा?
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2025 जारी (Delhi Police Constable Final Answer Key out): डाउनलोड करें
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सीबीटी 1 रिजल्ट जारी कर दिया गया। उम्मीदवार आयोग की आधिकािरिक वेबसाइट पर जाकर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 देख सकते थे। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर 13 जनवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की पर 16 जनवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 19 जून को जारी किया गया था। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगइन के द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ (Delhi Police Constable result 2025 PDF in hindi) डाउनलोड कर सकते थे। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया।

    अपडेट:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है। अब कुल पदों की संख्या 7,565 से घटाकर 7,201 कर दी गई है। आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की रिक्तियों की सूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से दी है।
    1772077868081

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है जिसमें अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच करने और गलत पाए जाने पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाता है। इसके बाद दूसरे चरण में, फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाती है, जिसमें सभी आपत्तियों के समाधान शामिल होंगे और जिसके आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।
    ये भी पढ़िए:-

    आंसर की भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण हैं। इसकी की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को समझ सकते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 कब जारी होगी?, डाउनलोड प्रक्रिया, प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें और उसकी प्रक्रिया क्या है? इन सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़िए।

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 दिसंबर को जारी किया गया था। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित हुई।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025: एक नजर

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 7201 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Delhi Police Constable Recruitment 2025 in hindi) से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां व जानकारी दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल

    कुल पद

    7565 7201 पद

    शैक्षणिक योग्यता

    12वीं पास

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    22 सितंबर 31 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    15 दिसंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

    18 दिसंबर से 6 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की

    13 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की20267 जुलाई 2026
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की आपत्ति13 से 16 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परिणाम

    19 जून 2026

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 डाउनलोड प्रक्रिया (Delhi Police Constable Answer Key 2025 Download Process – in Hindi)

    SSC द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की परीक्षा समाप्ति के बाद ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। उम्मीदवार नीचे Delhi Police Constable Answer Key डाउनलोड प्रक्रिया देख सकते हैं।

    आंसर की डाउनलोड करने के चरण

    • उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर आंसर की सेक्शन पर क्लिक करें

    • Delhi Police Constable Answer Key 2025” लिंक चुनें

    • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें

    • आंसर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी

    • PDF डाउनलोड करें और अपने प्रश्न पत्र सेट के अनुसार उत्तर मिलाएं

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वे एसएससी के द्वारा उपलब्ध कराए गए objection लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    • एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Delhi Police Constable Answer Key Objection 2025” लिंक पर क्लिक करें।

    • अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

    • उस प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।

    • सही उत्तर का प्रमाण (जैसे किताब, नोट्स, आधिकारिक स्रोत) अपलोड करें।

    • निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।

    • सबमिट बटन पर क्लिक करके आपत्ति की प्रक्रिया पूरी करें।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025– महत्वपूर्ण बिंदु

    • आपत्ति दर्ज करते समय प्रश्न संख्या, सेट/शिफ्ट (यदि लागू हो) और आपका कथित सही उत्तर विकल्प स्पष्ट रूप से भरें।

    • दिए गए प्रमाण/स्रोत को अपलोड करें- उदाहरण के लिए सरकारी पुस्तक, वैज्ञानिक लेख, एनसीईआरटी आदि। यह आपकी आपत्ति को मजबूत बनाता है।

    • यदि शुल्क लागू हो (प्रति प्रश्न शुल्क) उस राशि का भुगतान समय से करें- अन्यथा आपकी आपत्ति स्वीकार नहीं हो सकती।

    • आपत्ति दर्ज करने की लिंग्विस्टिक शर्तें देखें- कुछ लिंक केवल हिंदी में हो सकते हैं, या भाषा विशेष का विकल्प हो सकता है।

    • आपत्ति दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति (स्वीकार/न­कर) या बदलाव की सूचना मिलने तक ध्यान दें। यदि कोई प्रश्न सही पाया जाता है, तो फाइनल आंसर-की में बदलाव हो सकता है।

    • आपत्ति दर्ज करने का मतलब यह नहीं कि आपका प्रश्न अनिवार्य रूप से बदलेगा- निर्णय बोर्ड की समीक्षा पर निर्भर है।

    • आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

    • अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाता है।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 : कट ऑफ अंक

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के कट-ऑफ अंक (Delhi Police Constable Exam Cut-Off Marks in hindi) परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक वह न्यूनतम अंक होते हैं जो उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए प्राप्त करने होते हैं। यह अंक परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध रिक्तियों जैसे कारकों के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी चयन संभावनाओं को समझने के लिए कट-ऑफ अंक जरूर देखें।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 : रिजल्ट कब आएगा?

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम (Delhi Police Constable Result 2025 in hindi) परीक्षा सम्पन्न होने के लगभग एक महीने बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए, विशेष रूप से दस्तावेज सत्यापन, परिणाम की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। इस लेख में परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 कब जारी होगी?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 आंसर की 13 जनवरी 2026 को SSC की वेबसाइट पर जारी की गई।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: क्या दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है?
    A:

    हां, प्रोविजनल दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 पर 13 से 16 जनवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती थी।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2025 कब जारी होगी?
    A:

    प्रोविजनल आंसर की पर मिली सभी आपत्तियों की जांच के बाद SSC द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2025 जारी की जाएगी।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 किस आधार पर तैयार किया जाएगा?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाता है।