Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Delhi Police Constable Recruitment 2025 in hindi)- आंसर की, परिणाम
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Delhi Police Constable Recruitment 2025 in hindi)- आंसर की, परिणाम

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Delhi Police Constable Recruitment 2025 in hindi)- आंसर की, परिणाम

    Rajan KumarUpdated on 26 Feb 2026, 09:15 AM IST

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (SSC Delhi Constable 2025 in hindi) - कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है। अब कुल पदों की संख्या 7,565 से घटाकर 7,201 कर दी गई है। आयोग ने सूचना जारी कर जानकारी दी हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का परिणाम SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।एसएससी द्वारा 13 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर अनंतिम दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 रेस्पॉन्स शीट के साथ जारी की गई। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की पर उम्मीदवार 16 जनवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे।

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: अवलोकन (Delhi Police Constable Recruitment 2025: Overview in hindi)
    2. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- महत्वपूर्व तिथियां
    3. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- रिक्तियों की संख्या
    4. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
    5. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया
    6. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- पात्रता (Delhi Police Constable Recruitment 2025 – Eligibility in hindi)
    7. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- परीक्षा पैटर्न
    8. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- परीक्षा सिलेबस
    9. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- तैयारी टिप्स
    10. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- एडमिट कार्ड
    11. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि 2025
    12. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- रिजल्ट
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Delhi Police Constable Recruitment 2025 in hindi)- आंसर की, परिणाम
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Delhi Police Constable Recruitment 2025 in hindi)- आवेदन, पात्रता, सिलेबस

    1772022696089

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होगा। दिल्ली कांस्टेबल आसंर की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक किया गया।
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की लॉगिंग विंडो
    1768363210443

    परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के लिए सेल्फ स्लॉट सेलेक्शन की सुविधा दी गई थी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) परीक्षा 2025 के लिए 5 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक अपने सेल्फ स्लॉट का चयन किया था। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 15 दिसंबर से एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी। उम्मीदवारों ने आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड की थी।
    ये भी पढ़ें - दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड
    1767326767806

    दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला भर्ती परीक्षा 2025 के शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथियां भी जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों को स्लॉट चयन के बावजूद परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं हो सका था, उनकी परीक्षा 4, 5 और 6 जनवरी 2026 को आयोजित की गई।
    1767326249019

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन की तिथि 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 थी। आवेदन सुधार विंडो 7 से 9 नवंबर 2025 तक जारी था। एसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र में सुधार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 9 नवंबर 2025 तक कर सकते थे। इससे पहले आवेदन सुधार की तिथि 29 से 31 अक्टूबर 2025 थी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) के 7565 7201 पदों पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एसएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र सुधार तिथि- देखें सूचना
    1762239812256

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला पदों पर भर्ती के लिए जारी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर को आगे बढ़ा कर 31 अक्टूबर 2025 तक कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती के लिए आवेदन पत्र 22 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तक थी जिसे विस्तारित कर अब 31 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती के लिए वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे चरण शामिल है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया, मानदंड, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न और टिप्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़ सकते हैं।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: अवलोकन (Delhi Police Constable Recruitment 2025: Overview in hindi)

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना के अनुसार कुल 7565 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल

    कुल पद

    7565 7201 पद

    शैक्षणिक योग्यता

    12वीं पास

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन आरंभ

    22 सितंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन की अंतिम तिथि

    21 अक्टूबर 2025 31 अक्टूबर 2025

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- महत्वपूर्व तिथियां

    इवेंट्स

    डेट्स

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    22 सितंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि

    21 अक्टूबर 2025
    31 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार

    29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025
    07 नवंबर से 09 नवंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    15 दिसंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025

    18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025

    13 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025

    13 से 16 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- रिक्तियों की संख्या

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 7565 7201 पद निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। भर्ती में आरक्षित वर्ग, महिला उम्मीदवारों तथा पूर्व सैनिकों को भी अवसर प्रदान किया गया है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। नीचे भर्ती श्रेणीवार देखें:
    1772022784958

    क्रम संख्या

    पद का नाम

    सामान्य (UR)

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    अनुसूचित जाति (SC)

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    कुल रिक्तियां

    1

    कांस्टेबल (Exe.)-पुरुष

    1914

    456

    967

    729

    342

    4408

    2

    कांस्टेबल (Exe.)-पुरुष [पूर्व सैनिक (Others)]

    107

    26

    54

    62

    36

    285

    3

    कांस्टेबल (Exe.)-पुरुष (पूर्व सैनिक)

    106

    25

    56

    138

    51

    376

    4

    कांस्टेबल (Exe.)-महिला

    1047

    249

    531

    457

    212

    2496

    कुल रिक्तियां


    3174

    756

    1608

    1386

    641

    7565

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। नीचे आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया देखें:

    आवेदन करने के चरण: स्टेप-बाय-स्टेप (Steps to Apply: Step-by-Step in hindi)

    • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
    • अगर आपने पहले एसएससी का कोई फॉर्म नहीं भरा है, तो पहले Login or Register पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
    • अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड जनरेट करें।
    • फिर लॉगइन पर जाकर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड भरें।
    • अब दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के लिंक पर क्लिक करें।
    • आपके सामने पूरा फॉर्म खुल जाएगा।
    • कुछ डिटेल्स आपके सामने पहले से भरी हुईं आएगी और कुछ खाली आएंगे।
    • खाली बॉक्स में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भर दें।
    • हस्ताक्षर और अपना लाइव फोटो कैप्चर करें।
    • कैटेगरी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
    • अंतिम सबमिशन के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- आवेदन शुल्क

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन 2025 के दौरान सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगी। वहीं एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया

    दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा। प्रत्येक चरण में न्यूनतम योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी जो सभी चरणों में सफल होंगे।

    चरण

    विवरण

    लिखित परीक्षा

    वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और विषय संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा

    दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, और शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।

    दस्तावेज़ सत्यापन

    शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

    अंतिम चयन

    सभी चरणों में प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- पात्रता (Delhi Police Constable Recruitment 2025 – Eligibility in hindi)

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा शारीरिक मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो इन शर्तों का पालन करेंगे।

    मानदंड

    विवरण

    शैक्षणिक योग्यता

    उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    आयु सीमा

    न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 25 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।

    राष्ट्रीयता

    केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

    शारीरिक मापदंड

    पुरुष: ऊंचाई – 170 सेमी., छाती – 81 से.मी. (फुलाव 85 से.मी.) : ऊँचाई – 152.4 से.मी.

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- परीक्षा पैटर्न

    (दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न शामिल होंगे, जो अभ्यर्थियों के विभिन्न विषयों पर ज्ञान और समझ की जांच करेंगे। प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से केवल एक सही उत्तर होगा। उम्मीदवार प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनना होगा।

    खंड (Section)

    प्रश्नों की संख्या

    अंक (Marks)

    समय अवधि (Duration)

    सामान्य अध्ययन (General Studies)

    50 प्रश्न

    50 अंक


    सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science & Mathematics)

    50 प्रश्न

    50 अंक


    हिंदी भाषा एवं अंग्रेजी भाषा (Hindi & English Language)

    50 प्रश्न

    50 अंक


    तकनीकी/व्यावसायिक विषय (Technical/Professional Subject)

    50 प्रश्न

    50 अंक


    कुल (Total)

    200 प्रश्न

    200 अंक

    2 घंटे (120 मिनट)

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- परीक्षा सिलेबस

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा दो चरणों में होगी- पहला चरण ऑनलाइन लिखित परीक्षा (MCQ) और दूसरा चरण दस्तावेज़ सत्यापन। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में कुल 200 प्रश्न, 200 अंक और 2 घंटे का समय निर्धारित है। इसमें उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, मानसिक अभिरुचि, विज्ञान और सरल अंकगणित परख की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा में टंकण/आशुलिपि कौशल का मूल्यांकन होगा।

    खंड (Section)

    विषय (Topics)

    सामान्य अध्ययन (General Studies)

    भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजनीति एवं संविधान, भारत का भूगोल, अर्थव्यवस्था, करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान

    सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science & Mathematics)

    भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के आधारभूत सिद्धांत, अंकगणित (संख्या प्रणाली, प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-कार्य, समय-गति-दूरी, अनुपात, औसत, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज)

    हिंदी भाषा एवं अंग्रेजी भाषा (Hindi & English Language)

    व्याकरण, शब्दावली, पर्यायवाची, वाक्य सुधार, गद्यांश, रिक्त स्थान भरना (Fill in the blanks), समझ आधारित प्रश्न

    तकनीकी/व्यावसायिक विषय (Technical/Professional Subject)

    संबंधित ट्रेड/विषय का पाठ्यक्रम (जैसे इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की तकनीकी जानकारी)

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- सैलरी

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए वेतनमान तय किया गया है। सहायक उप निरीक्षक का वेतनमान वेतन स्तर-3 (₹ 21700- 69100/-) (समूह ‘सी’) के बीच है। प्रारंभिक वर्ष में नियमानुसार 70% वेतन, दूसरे वर्ष में 80% और तीसरे वर्ष में 90% वेतन देय होगा। इसके अलावा चयनित कर्मचारियों को शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते व सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। दिल्ली पुलिस पद प्रतिष्ठित हैं तथा स्थिर करियर, सामाजिक सम्मान और अच्छी सुविधाओं के साथ युवाओं को आकर्षित करते हैं।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- तैयारी टिप्स

    दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 में सफलता पाने के लिए सही रणनीति, सिलेबस की समझ और नियमित अभ्यास बेहद ज़रूरी है। यह परीक्षा ऑनलाइन लिखित (MCQ) और प्रायोगिक चरण में होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, विज्ञान व गणित के साथ-साथ टंकण/आशुलिपि कौशल की जांच की जाती है।

    • परीक्षा पैटर्न समझें – विषयवार अंक और समय का विश्लेषण करें।

    • सिलेबस पढ़ें – सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, विज्ञान और गणित पर फोकस करें।

    • स्टडी प्लान बनाएं – रोज़ाना 6–8 घंटे पढ़ाई और साप्ताहिक रिवीजन करें।

    • पिछले पेपर हल करें – प्रश्नों की कठिनाई और समय प्रबंधन सीखें।

    • प्रैक्टिस टेस्ट दें – मॉक टेस्ट से आत्म मूल्यांकन करें।

    • प्रायोगिक तैयारी करें – हिंदी टाइपिंग और शॉर्टहैंड का अभ्यास करें।

    • नोट्स बनाएं – रिवीजन के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें।

    • फिटनेस बनाए रखें – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- एडमिट कार्ड

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाता है। अभ्यर्थी लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि 2025

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा तिथि ((Delhi Police Constable Recruitment Exam Date 2025 in Hindi) की घोषणा की जाएगी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि 2025 के साथ, बोर्ड अन्य महत्वपूर्ण तिथियों जैसे प्रवेश पत्र, यूपी एसआई आंसर की और अन्य की भी घोषणा करेगा।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- आंसर की

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 उत्तर कुंजी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आंसर की (Delhi Police Constable Recruitment 2025 Answer Key in hindi) के माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा के प्रश्नों में दिए गए उत्तर की जांच कर सकते हैं। छात्र अपने स्कोर को सटीक रूप से निर्धारित कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 आंसर की के लिए आपत्ति विंडो भी जारी किया गया है। उम्मीदवार आंसर की पर आपत्ति दर्ज भी करा सकते है।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- रिजल्ट

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा का परिणाम (Delhi Police Constable Recruitment 2025 Exam Result in hindi) एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना देख सकते हैं। इस लेख में रिजल्ट की जानकारी दी जाएगी।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025- कट ऑफ

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 (Delhi Police Constable Cut Off 2025 in hindi) परीक्षा के कुछ दिनों बाद ऑनलाइन घोषित की जाएगी। कट ऑफ अंक आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों के चयन का निर्धारण करते हैं। कट ऑफ अंक परीक्षा के कठिनाई स्तर, उपलब्ध रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों के समग्र प्रदर्शन जैसे विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं।

    अन्य लेख:

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन पत्र 22 सितंबर 2025 को जारी किया गया था।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 थी।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कितने पद हैं?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत अब कुल 7201 पदों पर भर्ती की जा रही है।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 पात्रता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होते हैं?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)