Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment 2026)- अधिसूचना, रिक्तियां
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment 2026)- अधिसूचना, रिक्तियां

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment 2026)- अधिसूचना, रिक्तियां

    Rajan KumarUpdated on 21 Apr 2026, 09:15 AM IST

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए सीजी व्यापम सहायक शिक्षक भर्ती 2026 की संक्षेप्त अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान में ई-कैडर (एजुकेशन लोकल बॉडी) और टी-कैडर (ट्राइबल लोकल बॉडी) दोनों श्रेणियों के तहत पद शामिल किए गए हैं, जिससे अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों से जुड़ी पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक अवश्य देखें।
    1776688922114

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment 2026)- अधिसूचना, रिक्तियां
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026

    छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर विस्तृत अधिसूचना जल्द आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in और eduportal.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य भर के सरकारी स्कूलों में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिसमें 795 ई-कैडर (एजुकेशन लोकल बॉडी) और 1497 पद टी-कैडर (ट्राइबल लोकल बॉडी) दोनों के अंतर्गत पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया लगभग 5000 शिक्षकीय पदों की योजना का हिस्सा है।
    ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती

    योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों से संबंधित सभी जानकारी के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026: अवलोकन

    छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर है। लोक शिक्षा संचनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा सीजी व्यापम के माध्यम से सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के तहत ई-कैडर और टी-कैडर दोनों श्रेणियों में पद शामिल हैं। नीचे दी गई सारणी में भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी का संक्षिप्त अवलोकन देखें।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    सीजी व्यापम सहायक शिक्षक भर्ती 2026

    विभाग

    लोक शिक्षा संचनालय, छत्तीसगढ़

    कुल पोस्ट

    2292 पद (ई-कैडर 795 पद और टी-कैडर 1497 पद)

    शॉर्ट अधिसूचना दिनांक

    16 अप्रैल, 2026

    एप्लिकेशन मोड

    ऑनलाइन

    परीक्षा की संभावित तिथि

    11 अक्टूबर, 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in / eduportal.cg.nic.in

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सभी जरूरी तिथियों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। समय-सीमा का सही पालन करने से उम्मीदवार किसी भी महत्वपूर्ण अवसर से चूकते नहीं हैं। नीचे दी गई सारणी में भर्ती से संबंधित प्रमुख तिथियां दी गई हैं।

    गतिविधि

    तिथि

    शॉर्ट अधिसूचना जारी होने की तिथि

    16 अप्रैल, 2026

    विस्तृत अधिसूचना

    सूचित किया जाएगा

    ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आवेदन की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    परीक्षा की संभावित तिथि

    11 अक्टूबर, 2026

    रिजल्ट जारी होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    अन्य भर्ती लेख पढ़ें:-

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026: रिक्तियां

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के तहत राज्य के सरकारी विद्यालयों में कुल 2292 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती दो अलग-अलग कैडरों—ई-कैडर (Education Local Body) और टी-कैडर (Tribal Local Body) के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे संबंधित कैडर के लिए पात्र हैं। नीचे दी गई सारणी में पदों के अनुसार रिक्तियों का विवरण प्रस्तुत है—

    पोस्ट नाम

    कैडर

    पदों की संख्या

    सहायक अध्यापक (सहायक शिक्षक)

    E-Cadre (ई-संवर्ग)

    795

    सहायक अध्यापक (सहायक शिक्षक)

    T-Cadre (टी-संवर्ग)

    1497

    कुल

    2292

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। यह भर्ती प्रक्रिया लोक शिक्षा संचनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित की जा रही है, जिसमें ई-कैडर और टी-कैडर दोनों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की जा सकती हैं। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट रूप से दी जाएगी।

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। पात्रता से संबंधित विस्तृत विवरण जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम और अनुभव (यदि लागू हो) आगे जारी की जाने वाली आधिकारिक अधिसूचना में विस्तार से उपलब्ध रहेगा।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए ताकि प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    आवेदन करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए गए “भर्ती / रिक्तियां” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • “छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026” के लिंक को खोजकर उस पर क्लिक करें।

    • नए उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।

    • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

    • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

    • निर्धारित होने पर आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान (नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड) करें।

    • सभी जानकारी जांचने के बाद “Final Submit” पर क्लिक करें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट डाउनलोड और सुरक्षित रखें।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। यह शुल्क श्रेणीवार (सामान्य, ओबीसी, एससी/एसटी आदि) अलग-अलग हो सकता है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट रूप से दी जाएगी। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए शुल्क विवरण को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। शुल्क एक बार जमा करने के बाद सामान्यतः वापस नहीं किया जाता है, इसलिए भुगतान करते समय सभी जानकारी सही प्रकार से जांच लेना आवश्यक है।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026: तैयारी कैसे करें

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 में चयन पाने के लिए एक सही रणनीति और नियमित अभ्यास बेहद जरूरी है। इस परीक्षा में सफलता उन्हीं उम्मीदवारों को मिलती है जो सिलेबस को समझकर समयबद्ध तरीके से तैयारी करते हैं और लगातार रिवीजन करते रहते हैं। चूंकि प्रतियोगिता काफी अधिक होती है, इसलिए स्मार्ट स्टडी प्लान अपनाना और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना काफी उपयोगी साबित होता है।

    तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

    • सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें और उसी के अनुसार पढ़ाई की योजना बनाएं।

    • समय सारणी बनाकर नियमित अध्ययन करें, जिससे सभी विषयों को समान समय मिल सके।

    • बेसिक कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करें, विशेषकर गणित, रीजनिंग और भाषा विषयों में।

    • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट हल करें, इससे परीक्षा का अनुभव मिलता है।

    • रिवीजन को प्राथमिकता दें, ताकि पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहे।

    • करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान पर ध्यान दें, क्योंकि यह स्कोर बढ़ाने में मदद करता है।

    • समय प्रबंधन का अभ्यास करें, ताकि परीक्षा में सभी प्रश्न समय पर हल किए जा सकें।

    • सही रणनीति और निरंतर अभ्यास के साथ उम्मीदवार छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

    उपयोगी लिंक

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Application Date

    13 Apr'26 - 4 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APSC CCE Application Date

    13 Apr'26 - 3 May'26 (Online)