Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (CG Assistant Teacher Admit Card 2026 Out) - परीक्षा तिथि जारी
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (CG Assistant Teacher Admit Card 2026 Out) - परीक्षा तिथि जारी

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (CG Assistant Teacher Admit Card 2026 Out) - परीक्षा तिथि जारी

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 15 Oct 2026, 11:05 AM IST

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (CG assistant teacher admit card 2026 out) - सीजी व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा 2026 (LSAT26) की नई तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बता दे प्राधिकरण द्वारा लिखित परीक्षा के लिए 5 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था और परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को होना था, लेकिन मंडल द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को विज्ञप्ति जारी कर बताया गया था कि सीजी सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा अब 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित नहीं की जाएगी। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा की नई तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित अपडेट जल्द सीजी व्यापम द्वारा दी जाएगी।
    अपडेट: व्यापम द्वारा 15 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन विंडो एक बार फिर से सक्रिय किया गया हैं। यह आवेदन प्रक्रिया कोर्ट के निर्देश के बाद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुरू की गई हैं। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
    17920406364311791607112329

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती - महत्वपूर्ण तिथियां (Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment - important dates)
    2. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया (Chhattisgarh Assistant Teacher Admit Card 2026 Download)
    3. सीजी एलएसएटी26 एडमिट कार्ड 2026 में विवरण
    4. एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?
    5. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (CG Assistant Teacher Admit Card 2026 Out) - परीक्षा तिथि जारी
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड 2026

    सहायक शिक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in या इस लेख के माध्यम से सीजी एलएसएटी26 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगइन विवरण की जरूरत थी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सीजी सहायक शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 लिंक नीचे दिया गया था। अब परीक्षा स्थगित के बाद नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 लिंक

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय के अलावा परीक्षा संबंधी कई निर्देश भी दिए जाते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलती है।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (CG assistant teacher recruitment exam) के लिए आवेदन की तिथि 24 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक थी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए गए और परीक्षा शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन था। सीजी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सीजी असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए अब नया प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। पहले छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को होना था।

    1791181984735

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती - महत्वपूर्ण तिथियां (Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment - important dates)

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आवेदन प्रारंभ

    24 जुलाई 2026

    रीओपन - 15 अक्टूबर

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आवेदन अंतिम तारीख

    21 अगस्त 2026

    रीओपन - 30 अक्टूबर

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आवेदन सुधार सुविधा

    22-24 अगस्त 2026

    रीओपन- 31 अक्टूबर से 2 नवंबर

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक प्रवेश पत्र

    5 अक्टूबर 2026

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

    11 अक्टूबर 2026

    6 दिसंबर 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक परीक्षा परिणाम (CG LSAT26 result)

    सूचित किया जाएगा

    उपयोगी लिंक

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया (Chhattisgarh Assistant Teacher Admit Card 2026 Download)

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है। सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन संख्या और अन्य विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और निर्देश शामिल होते हैं।

    सीजी असिस्टेंट टीचर एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया देखें -

    • सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

    • इस सेक्शन में सीजी सहायक शिक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    • नया पेज खुलेगा जिसमें लॉगिन पेज दिखाई देगा।

    • पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।

    • सीजी सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

    • परीक्षा दिवस के लिए सीजी एलएसएटी26 एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    सीजी एलएसएटी26 एडमिट कार्ड 2026 में विवरण

    परीक्षा से पहले सीजी एलएसएटी26 एडमिट कार्ड प्रिंट करके सुरक्षित रखना आवश्यक है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। सीजी सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • सीजी एलएसएटी26 परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?

    यदि किसी उम्मीदवार के सीजी सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र या अन्य व्यक्तिगत विवरण में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को तुरंत संबंधित परीक्षा प्राधिकरण यानी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) से संपर्क करना चाहिए। समय रहते त्रुटि को ठीक करवाना जरूरी होता है, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की समस्या या प्रवेश से जुड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1787311318790

    ईमेल: helpdesk.cgvyapam@gmail.com

    लैंडलाइन: 0771-2972780

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा जारी सीजी एलएसएटी26 एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले पहुंचें।

    • निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    • परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

    • यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

    • परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।

    • परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
      1791182744260

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)