KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन रिजल्ट 2025 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए 19 दिसंबर को अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। विवाच्छ साहू ने 67 अंकों के साथ सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन रिजल्ट 2025 में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए 27 नवंबर को मॉडल उत्तर यानी प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन परीक्षा फाइनल आंसर की और रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन रिजल्ट 2025 चेक करें
This Story also Contains
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन रिजल्ट 2025 की सूचना

इससे पहले उम्मीदवारों को 2 दिसंबर 2025 तक हैंडपंप तकनीशियन आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार अंतिम तिथि तक सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन परीक्षा आंसर की पर 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते थे।

सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 को संपन्न हुआ। आंसर की पर सभी आपत्तियों के समाधान के बाद ही परिणाम जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर छत्तीसगढ़ हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा परिणाम जारी किया गया।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल अपनी वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन 2025 परिणाम की घोषणा 19 दिसंबर 2025 को कर दी है। सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन 2025 परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की गई है। व्यापम द्वारा केवल परीक्षा आयोजित कर परिणाम घोषित किए जाने तक की ही जिम्मेदारी सीमित होती है। दस्तावेजों का सत्यापन/चयन/नियुक्ति की प्रक्रिया व्यापन द्वारा नहीं की जाती है। परिणाम के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
मुख्य बिंदु | विवरण |
भर्ती निकाय | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजीपीईबी) |
पोस्ट का नाम | हैंडपंप तकनीशियन |
रिक्ति | 50 |
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आवेदन प्रारंभ | 18 सितंबर 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर 2025 |
आवेदन में सुधार | 11 से 13 अक्टूबर 2025 |
हैंडपंप तकनीशियन परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 | 17 नवंबर 2025 |
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन परीक्षा तिथि | 23 नवंबर 2025 |
| हैंडपंप तकनीशियन मॉडल आंसर | 27 नवंबर 2025 |
| हैंडपंप तकनीशियन मॉडल आंसर आपत्ति की तिथि | 27 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 |
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन परिणाम | 19 दिसंबर |
योग्यता | 12वीं पास |
परीक्षा केंद्र | बिलासपुर एवं रायपुर |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आंसर की पर आपत्ति दर्ज- स्टेप
सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध “Answer Key / आंसर की” लिंक पर क्लिक करें।
खुले पेज में “सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आंसर की” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
जिस प्रश्न या उत्तर में त्रुटि महसूस हो, उसे चुनें और अपने कथित सही उत्तर का विवरण/स्रोत अपलोड करें।
सभी विवरण सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपत्ति दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर प्राप्त पुष्टि नोट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
बता दे छत्तीसगढ़ हैण्डपंप तकनीशियन एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ हैंडपंप तकनीशियन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता से डाउनलोड कर सकते थे।
एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, सीजी व्यापम हैंडपंप हॉल टिकट के बिना उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे सकते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट और सूचनाएं नियमित रूप से सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांचते रहें।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड विंडो-
आवश्यक सूचना देखें:-
हैंडपंप तकनीशियन परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र 18 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 तक भरे गए थे। सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती (CG Vyapam Hand Pump Technician Recruitment in hindi) के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का भी मौका दिया गया था। उम्मीदवार 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते थे। सीजीपीईबी ने छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न कार्यालय मंडलों में हैंडपंप तकनीशियन के लिए 50 रिक्तियों की घोषणा की है। सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आवेदन, लिंक, प्रक्रिया, पात्रता, एडमिट कार्ड, रिजल्ट के बारे में नवीनतम अपडेट जानने के लिए विस्तार से लेख पढ़े।
लोगों ने इसे भी पसंद किया -
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने अधिसूचना में सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन परीक्षा (CG Vyapam Hand Pump Technician Exam in hindi) की संभावित तिथि 23 नवंबर 2025 है। आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट वाले 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की नौकरी पाने का यह एक शानदार अवसर है। सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती 2025 (CG Vyapam Hand Pump Technician Recruitment 2025 in hindi) के बारे में नीचे कुछ खास विवरण दिए गए हैं -
सभी रिक्तियां छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यालय मंडलों जैसे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और कोंडागांव में वितरित की गई हैं।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल है।
नियुक्त उम्मीदवारों का वेतन वेतनमान 22400- 71200 रुपये के अनुसार होगा।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण विवरण के माध्यम से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है:
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम- स्टेप

सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा। सीजी व्यापम हैंडपंप परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं:
चरण 1. आधिकारिक सीजी व्यापम वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

चरण 3. नया पेज खुलने पर 'सीजी व्यापम हैंडपंप परीक्षा एडमिट कार्ड' का लिंक ढूंढकर क्लिक करें
चरण 4. अब, व्यापम हैंडपंप तकनीशियन एडमिट कार्ड देखने के लिए पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और कैप्चा इंटर करना होगा।
चरण 5. लॉगिंग विवरण सही सही भरने के बाद लॉगिंग पर क्लिक करें।
चरण 6. अगले पेज पर आपका सीजी व्यापम हैंडपंप परीक्षा एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
चरण 7. परीक्षा दिवस के लिए और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड और प्रिंट करें।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन एडमिट कार्ड में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
लिंग
वर्ग
स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
माता-पिता का नाम
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय
रासीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन की परीक्षा पाली
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन परीक्षा दिवस दिशा निर्देश
परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र का पता कर लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुँचे, जिससे frisking (जांच) और पहचान पत्र सत्यापन का कार्य समय पर पूरा हो सके।
परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि परीक्षा 11:00 बजे हो तो 10:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
हल्के और बिना जेब वाले कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र आएँ। कोट, जैकेट, दुपट्टा, जूते-सॉक्स, टोपी आदि पहनने की अनुमति नहीं होगी। केवल साधारण स्वेटर (बिना जेब वाले) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के दौरान स्वेटर उतारकर जांच कराई जाएगी। स्वेटर बाँधने की अनुमति नहीं होगी।
धार्मिक/सांस्कृतिक पहनावे में आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र पर सामान्य समय से पहले उपस्थित होना होगा। अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
फुटवियर में केवल चप्पल पहनने की अनुमति है।
किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना प्रतिबंधित है।
परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तथा परीक्षा समाप्त होने से आधा घंटा पहले कक्ष के बाहर जाना वर्जित है।
परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, पाउच, स्केल, कागज़, टोपी आदि लाना निषिद्ध है।
प्रवेश पत्र के सभी पृष्ठों को प्रिंट आउट लें और प्रत्येक पृष्ठ के केवल एक ही तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु एक प्रति परीक्षा केंद्र में जमा करनी होती है।
प्रवेश पत्र के साथ एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाएं। आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैन कार्ड/ पासपोर्ट स्वीकार्य हैं, पर डिजिटल प्रतियाँ मान्य नहीं होंगी।
प्रवेश पत्र पर दी गई फोटो स्पष्ट न होने पर उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर दो नवीन रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर आने होंगे।
परीक्षार्थी, प्रश्नों के उत्तर केवल काले या गहरे नीले बॉल पेन से ही लिखें।
चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें। व्यपम द्वारा प्रवेश पत्र दोबारा जारी नहीं किया जाएगा।
निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से रोका जाएगा। परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थी का चयन समाप्त कर दिया जाएगा।
परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थी शांतिपूर्वक कक्ष से बाहर निकलें और केंद्र के सभी निर्देशों का पालन करें।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने के चरण इस प्रकार हैं:
चरण 1. आधिकारिक सीजी व्यापम वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर भर्ती अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. नया पेज खुलने पर 'ऑनलाइन आवेदन' पर क्लिक करें
चरण 4. अब, पद का चयन करें अर्थात, व्यापम हैंडपंप तकनीशियन और सभी पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
चरण 5. आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
चरण 6. अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां जमा करें।
चरण 7. दर्ज किए गए विवरण को सत्यापित करें और आवश्यक आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करें।
चरण 8. भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड और प्रिंट करें।
इस लेख को भी पढ़े:
छत्तीसगढ़ में हैंडपंप तकनीशियन आवेदन पत्र 2025 भरने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। दस्तावेज़ों की सूची नीचे दी गई है।
मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।
पहचान प्रमाण विवरण जैसे पासपोर्ट/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड आदि।
मैट्रिक/12th का अंक पत्र एवं मूल प्रमाण-पत्र
स्थायी निवास /आवासीय प्रमाण-पत्र
जाति प्रमाण-पत्र/क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र
स्वतंत्रता सेनानी के पोता / पोती /नाती /नतीनी का प्रमाण-पत्र
दिव्यांगता संबंधी प्रमाण-पत्र
आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग विवरण।
उम्मीदवार की तस्वीर, हस्ताक्षर की स्कैन की गई तस्वीरें
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन के पद के लिए पात्र होने के लिए, आवेदकों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी -
उच्चतर माध्यमिक या 10+2 स्तर उत्तीर्ण होना चाहिए
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से फिटर या मैकेनिकल या मोटर मैकेनिकल, ट्रैक्टर मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल मैकेनिक और मशीनिस्ट जैसे ट्रेडों में 2 वर्षीय प्रमाणन पाठ्यक्रम।
फिटर ट्रेड को प्राथमिकता दी जाएगी।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक परीक्षा पैटर्न का खुलासा आधिकारिक अधिसूचना में नहीं किया गया है। हालांकि, उम्मीदवार नीचे दिए गए कुछ आधिकारिक बिंदुओं पर ध्यान दे सकते हैं।
लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के MCQ पूछे जाएंगे।
अभ्यर्थियों को दो पेपरों का अध्ययन करना होगा, जैसे सामान्य विभाग बुनियादी ज्ञान, और औद्योगिक प्रशिक्षण कौशल ज्ञान
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक परीक्षा पैटर्न का खुलासा आधिकारिक अधिसूचना में नहीं किया गया है। हालाँकि, उम्मीदवार नीचे दिए गए कुछ आधिकारिक बिंदुओं पर ध्यान दे सकते हैं।
लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के MCQ पूछे जाएंगे।
अभ्यर्थियों को दो पेपरों का अध्ययन करना होगा, जैसे सामान्य विभाग बुनियादी ज्ञान, और औद्योगिक प्रशिक्षण कौशल ज्ञान
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन पद (CG Vyapam Hand Pump Technician Posts in hindi) पर नियुक्त उम्मीदवारों का वेतन वेतनमान 22400- 71200 रुपये के अनुसार होगा और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन 2025 परीक्षा आंसर की 27 नवंबर को जारी कर दिया गया है।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन 2025 परीक्षा 23 नवंबर 2025 संपन्न हुई।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी कर दिया गया था।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन 2025 के लिए आवेदन 18 सितंबर से 10 नवंबर 2025 तक भरा गया।
हां, सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन 2025 आवेदन फॉर्म में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक सुधार की सुविधा दी गई थी।
हां, 12वीं पास और आईटीआई (फिटर/मैकेनिकल आदि) अनिवार्य है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ?20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa