Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी आंगनवाड़ी आवेदन 2026 जारी - रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट, जिलेवार आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर पात्रता
    • लेख
    • यूपी आंगनवाड़ी आवेदन 2026 जारी - रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट, जिलेवार आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर पात्रता

    यूपी आंगनवाड़ी आवेदन 2026 जारी - रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट, जिलेवार आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर पात्रता

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 01 Oct 2026, 01:03 PM IST

    यूपी आंगनवाड़ी आवेदन 2026 - उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के जिलावार भर्ती सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा रही है। यूपी आंगनवाड़ी लेटेस्ट अपडेटके अनुसार, यूपी सरकार द्वारा गाजियाबाद. हाथरस, गोरखपुर, गोण्डा समेत अन्य जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं। गाजियाबाद आंगनवाड़ी के लिए आवेदन की तिथि 30 सितंबर से 21 अक्टूबर 2026 है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 last date गोरखपुर के लिए 5 अक्टूबर 2026 है। वहींं गोण्डा आंगनवाड़ी भर्ती के लिए up आंगनवाड़ी आवेदन लास्ट डेट 2 अक्टूबर है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in या नीचे दिए लिंक के माध्यम से यूपी आंगवाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
    यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन लिंक पर जाएं
    1790839582894

    यूपी आंगनवाड़ी आवेदन 2026 जारी - रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट, जिलेवार आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर पात्रता
    यूपी आंगनवाड़ी आवेदन 2026 जारी - रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट, जिलेवार आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर पात्रता

    उत्तर प्रदेश में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के अंतर्गत बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी हेल्पर भर्ती आवेदन महिला अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 आवेदन करने की तिथि हर जिले के लिए अलग-अलग है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज पर संबंधित जिले के लिए जारी अधिसूचना में पदों की संख्या और आवेदन तिथि देख सकते हैं। जालौन आंगनवाड़ी आवेदन अंतिम तिथि 30 सितंबर को समाप्त हो गई। बरेली आंगनवाड़ी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर थी।

    जिला वार आंगनवाड़ी भर्ती- रिक्ति संख्या और आवेदन तिथि देखें

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में वर्तमान में चल रही यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 से संबंधित पदों की संख्या और महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

    भर्ती प्राधिकरण

    पद

    आवेदन अंतिम तिथि

    पीडीएफ

    आंगनवाड़ी गाजियाबाद आंगनवाड़ी वर्कर - 143 पद21 अक्टूबर 2026गाजियाबाद आंगनबाड़ी भर्ती सूचना देखें
    हाथरस आंगनवाड़ी भर्तीवर्कर - 15 और आंगनवाड़ी सहायिका - 237 पद13 अक्टूबर 2026आंगनवाड़ी हाथरस भर्ती सूचना देखें
    गोरखपुर आंगनवाड़ी, उत्तर प्रदेश
    वर्कर - 326 पद
    5 अक्टूबर 2026
    यूपी गोरखपुर आंगनबाड़ी भर्ती सूचना देखें
    यूपी आंगनवाड़ी (गोण्डा)
    आंगनवाड़ी वर्कर-128 पद
    2 अक्टूबर 2026
    डाउनलोड करें
    जालौन आंगनवाड़ी जिला कार्यक्रम अधिकारीवर्कर - 18, हेल्पर - 929 से 30 सितंबर 2026अधिसूचना देखें
    गौतम बुद्ध नगर जिला कार्यक्रम अधिकारीवर्कर - 84, हेल्पर - 1838 से 28 सितंबर 2026अधिसूचना देखें
    बलरामपुर आंगनवाड़ी
    वर्कर - 236, हेल्पर - 25923 सितंबर 2926अधिसूचना देखें
    हमीरपुर आंगनवाड़ी
    वर्कर - 80
    16 सितंबर2026अधिसूचना देखें
    फतेहपुर आंगनवाड़ीवर्कर - 150 हेल्पर - 23919 सितंबर 2026अधिसूचना देखें

    यूपी आंगनवाड़ी (बरेली)

    आंगनवाड़ी वर्कर – 171 पद

    27 सितंबर 2026

    डाउनलोड करें

    यूपी आंगनवाड़ी जालौन
    आंगनवाड़ी वर्कर -92 पद
    30 सितंबर 2026डाउनलोड करें

    भर्ती बोर्ड

    पद

    आवेदन अंतिम तिथि

    अधिसूचना

    पीडीएफ लिंक

    महाराजगंज आंगनवाड़ी यूपी

    आंगनवाड़ी वर्कर - 164 पद, हेल्पर - 141 पद

    1 सितंबर 2026

    अधिसूचना देखें

    मुजफ्फर नगर

    आंगनवाड़ी वर्कर - 146 पद

    2 सितंबर 2026

    विस्तृत अधिसूचना देखें

    यूपी आंगनवाड़ी (संत कबीर नगर)

    आंगनवाड़ी वर्कर – 192 पद

    20 अगस्त 2026

    विज्ञापन देखें

    यूपी आंगनवाड़ी (आंबेडकर नगर)

    आंगनबाड़ी वर्कर – 107 पद

    24 अगस्त 2026

    विज्ञापन डाउनलोड करें

    यूपी आंगनवाड़ी (इटावा)

    आंगनवाड़ी वर्कर – 102 पद

    30 अगस्त 2026

    विस्तृत विज्ञापन देखें

    यूपी आंगनवाड़ी (सोनभद्र)

    आंगनवाड़ी वर्कर – 201 पद

    26 अगस्त 2026

    विज्ञापन देखें

    यूपी आंगनवाड़ी

    आंगनवाड़ी वर्कर – 171 पद

    25 अगस्त 2026

    डाउनलोड करें

    यूपी आंगनवाड़ी (कुशीनगर)

    आंगनवाड़ी वर्कर – 245 पद


    अगस्त 19, 2026


    अधिसूचना डाउनलोड करें

    यूपी आंगनवाड़ी भर्ती - पात्रता मानदंड

    यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन के लिए यह आवश्यक है कि उम्मीदवार उसी ग्रामसभा/वार्ड (शहरी क्षेत्रों में) का निवासी हो, जहां आंगनवाड़ी केन्द्र स्थित है। आयृु सीमा के लिए पात्रता मानदंड न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी।
    यूपी आंगनवाड़ी शैक्षणिक योग्यता
    यूपी आंगवाड़ी शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए उम्मीदवार अपने जिले की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना देखें। सामान्य तौर पर उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष है। अधिकतम शैक्षणिक योग्यता परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएशन) है।
    1786692509781

    up आंगनवाड़ी भर्ती 2026 last date

    up आंगनवाड़ी भर्ती 2026 last date Maharajganj के लिए 1 सितंबर 2026 है। up आंगनवाड़ी भर्ती 2026 महाराजगंड के लिए आवेदन पत्र 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। पात्र उम्मीदवार यूपी आंगनवाड़ी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर पंजीकरण के बाद यूपी आंगनवाड़ी आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं।

    1786692509882

    यूपी आंगनवाड़ी वर्कर आवेदन कैसे करें? (UP Anganwadi worker form kaise bharen?)

    आधिकारिक आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल पर जाएं, 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर दर्ज करके पासवर्ड बनाएं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन भर सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।

    • होम पेज पर दिख रहे आंगनवाड़ी वर्कर (AWW) के नीचे दिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगइन पर जाएं।
      1786692509941

    • नए उम्मीदवार आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन करें। इससे लॉगइन आईडी बन जाएगी।
      1786692510011

    • अब लॉगइन आईडी (पंजीकृत नंबर और पासवर्ड) के जरिए लॉगइन करें और आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
      1786692510077

    • अपनी सभी मूल विवरण, शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भर दें।

    • फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें ।

    • फॉर्म जमा करने से पहले एक बार सभी विवरण चेक कर लें कि कोई गलती न हो। इसके बाद फाइनल सबमिट कर दें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    नोट - आवेदन नि:शुल्क है। ऑनलाईन आवेदन पत्र सही-सही पूर्ण सावधानी पूर्वक भरा जाय तथा अभिलेखों की स्व हस्ताक्षरित प्रति स्वच्छ व पठनीय अपलोड की जायेगी, जिनका उल्लेख ऑनलाईन फार्म में किया गया है। कोई भी आवेदन या अभिलेख / प्रपत्र ऑफलाईन मान्य नहीं होगें। यदि आवेदन में कोई त्रुटि होती है या कोई तथ्य/आंकडे / शैक्षिक अभिलेखों के प्राप्तांक / पूर्णांक गलत या कूट रचित पाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा।

    यूपी आंगनवाड़ी आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    आपको निम्नलिखित की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:

    • निवास प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)

    • आय प्रमाण पत्र

    • मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा होने की स्थिति में)

    • विधवा प्रमाण पत्र

    • तलाक प्रमाण पत्र (माननीय न्यायालय के आदेश की कॉपी)

    • मार्कशीटें

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र

    • हाल का फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर

    आंगनवाड़ी हेल्पर एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें? (UP Anganwadi helper application Form kaise bharen?)

    • आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।

    • होम पेज पर दिख रहे आंगनवाड़ी हेल्पर (AWH) के नीचे दिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगइन पर जाएं।
      1786692510138

    • रजिस्ट्रेशन या लॉगइन के लिए मांगे गए विवरण भरें।

    1786692510230

    • अपनी सभी मूल विवरण, शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भर दें।

    • फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें ।

    • फॉर्म जमा करने से पहले एक बार सभी विवरण चेक कर लें कि कोई गलती न हो। इसके बाद फाइनल सबमिट कर दें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए पंजीकरण से लेकर आंगनवाड़ी आवेदन पत्र जमा करने तक की सभी प्रक्रियाएं पोर्टल पर ऑनलाइन होती हैं। केवल दस्तावेज़ सत्यापन के लिए जिला कार्यालय में उपस्थित होना आवश्यक होगा। मेरिट का निर्धारण इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन तथा पोस्ट-ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)