छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 (CG Teacher Recruitment 2026) - छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा ई एवं टी-संवर्ग टीचर, अराजपत्रित तृतीय श्रेणी के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ में 1,654 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने 7 अगस्त 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर थी। सीजी टीईटी पास उम्मीदवार सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। आधिकारिक विज्ञापन 28 जुलाई 2026 को जारी किया गया था।
This Story also Contains
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती अपडेट - सीजीएसएसबी द्वारा LSAT26 के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (CG assistant teacher recruitment exam) का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीजी असिस्टेंट टीचर एडमिट कार्ड 5 अक्टूबर को जारी होगा।
सीजी टीचर भर्ती 2026 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 3 से 5 सितंबर तक आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा दी गई थी। जारी सूचना के अनुसार, सीजी टीचर एडमिट कार्ड 19 अक्टूबर को जारी होगा और परीक्षा 25 अक्टूबर को 16 जिला मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 प्रक्रिया 6 विषयों के पदों के लिए है। सबसे अधिक वैकेंसी अंग्रेजी (504) में हैं, इसके बाद संस्कृत (300), हिंदी (250), गणित (250), सामाजिक विज्ञान (250) और कृषि (100) का नंबर आता है। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
सीजी टीचर भर्ती मुख्य कार्यक्रम | तारीख |
सीजी टीचर भर्ती नोटिफिकेशन | 28 जुलाई 2026 |
सीजी टीचर भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू | 7 अगस्त 2026 |
सीजी टीचर आवेदन अंतिम तारीख | 2 सितंबर 2026 |
सीजी टीचर भर्ती आवेदन सुधार | 3 से 5 सितंबर 2026 |
छत्तीसगढ़ शिक्षक परीक्षा प्रवेश पत्र | 19 अक्टूबर 2026 |
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा | 25 अक्टूबर 2026 |
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीजी टीचर भर्ती पात्रता मानदंड की जानकारी सीजी एलएसटी26 (CG LST26) अधिसूचना में दी गई है। अधिसूचना के अनुसार जारी पात्रता को नीचे बिंदुवार देख सकते हैं।
सीजी एलएसटी26 भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 से मानी जाएगी।
स्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा अथवा
कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं शिक्षा (बी.एड.) में एक वर्षीय स्नातक अथवा
कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं शिक्षा (बी. एड) में एक वर्षीय स्नातक, जो इस संबंध में समय-समय पर जारी किये गये राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) विनियमों के अनुसार प्राप्त किया गया हो। अथवा
कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) एवं चार वर्षीय बी.ए.एड. / बी.एस-सी.एड. या बी.एल.एड. अथवा
कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक तथा बी.एड. (विशेष शिक्षा) में एक वर्षीय स्नातक
और
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा इस प्रयोजन के लिए जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण ।
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों की पालन कर सीजी टीचर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं -
vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं
पहले अपनी प्रोफाइल रजिस्टर करें
फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, आवेदन के लिए एक आईडी जेनरेट हो जाएगी
अब प्रोफाइल लॉगइन करें
LST26 परीक्षा का चयन करें
आवेदन पत्र का पेड खुलेगा, मांगे गए विवरण भरें।
फीस जमा करने के बाद आवेदन पत्र में भरी जानकारी जांच लें और संतुष्ट होने के बाद सबमिट कर दें।
भविष्य के संदर्भ के लिए सीजी टीचर भर्ती 2026 आवेदन का प्रिंटआउट ले लें
सीजी टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपये की परीक्षा फीस देनी होगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 200 रुपये की फीस देनी होगी।
एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार, जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और परीक्षा में शामिल होते हैं, उन्हें परीक्षा फीस वापस कर दी जाएगी। रिफंड उसी बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन एप्लीकेशन के समय पेमेंट के लिए किया गया।
सीजी टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से करीब एक सप्ताह पहले सीजी टीचर भर्ती प्रवेश पत्र (CG teacher exam admit card) जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी एलएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय के अलावा परीक्षा संबंधी कई निर्देश भी दिए जाते हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की अवधि सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे और हर सही जवाब पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब देने पर चौथाई अंक काट लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद एक सप्ताह के अंदर छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए आंसर की पर आपत्ति की सुविधा भी जाएगी।
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की पर मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में बुलाया जाएगा। सभी चरणों के बाद फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा।