यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 (UP Anganwadi Bharti 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के जिलावार भर्ती सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा रही है। वर्तमान में यूपी सरकार द्वारा हाथरस, गाजियाबाद, गोरखपुर, गोण्डा समेत अन्य जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं। यह भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के अंतर्गत बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी के पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि हर जिले के लिए अलग-अलग है जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में देख सकते हैं। गाजियाबाद आंगनवाड़ी के लिए आवेदन की तिथि 30 सितंबर से 21 अक्टूबर 2026 है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 last date गोरखपुर के लिए 5 अक्टूबर 2026 है। उत्तर प्रदेश राज्य के कई जिलों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन लिंक
गोरखपुर आंगनवाड़ी में वर्कर के 326 पदों के लिए आवेदन जारी किया गया है। 14 सितंबर को जारी आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 है। गोण्डा आंगनवाड़ी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर 2026 है।
इससे पहले, बलरामपुर आंगनवाड़ी के लिए हेल्पर के 259 और वर्कर के 236 पदों के लिए वैकेंसी की सूचना दी गई थी। बलरामपुर आंगनवाड़ी के लिए आवेदन की तिथि 3 सितंबर से 23 सितंबर 2026 थी। वहीं हमीरपुर में 80 आंगनवाड़ी वर्कर के लिए आवेदन तिथि 27 अगस्त से 16 सितंबर 2026 थी।
इससे पहले प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर, इटावा, हरदोई, रामपुर, बिजनौर आदि जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही थी। हरदोई में 4 पदों के लिए 6 अप्रैल, रामपुर में 227 और बिजनौर में 41 पदों के लिए 1 अप्रैल और भदोही में 7 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 थी। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के बारे में अधिक जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के करीब 69200 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 7952 पदों पर यूपी के विभिन्न जिलों में योग्य महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम कक्षा 12वीं व इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
पंजीकरण से लेकर आवेदन जमा करने तक की सभी प्रक्रियाएं पोर्टल पर ऑनलाइन होती हैं। केवल दस्तावेज़ सत्यापन के लिए जिला कार्यालय में उपस्थित होना आवश्यक होगा। मेरिट का निर्धारण इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन तथा पोस्ट-ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।
भर्ती प्राधिकरण | पद | आवेदन अंतिम तिथि | पीडीएफ |
| हाथरस आंगनवाड़ी भर्ती | वर्कर - 15 और आंगनवाड़ी सहायिका - 237 पद | 13 अक्टूबर 2026 | आंगनवाड़ी हाथरस भर्ती सूचना देखें |
| जिला गाजियाबाद आंगनवाड़ी | आंगनवाड़ी वर्कर - 143 पद | 21 अक्टूबर 2026 | गाजियाबाद आंगनबाड़ी भर्ती सूचना देखें |
| गोरखपुर आंगनवाड़ी, उत्तर प्रदेश | वर्कर - 326 पद | 5 अक्टूबर 2026 | यूपी गोरखपुर आंगनबाड़ी भर्ती सूचना देखें |
| जालौन आंगनवाड़ी जिला कार्यक्रम अधिकारी | वर्कर - 18, हेल्पर - 92 | 9 से 30 सितंबर 2026 | अधिसूचना देखें |
| गौतम बुद्ध नगर जिला कार्यक्रम अधिकारी | वर्कर - 84, हेल्पर - 183 | 8 से 28 सितंबर 2026 | अधिसूचना देखें |
| यूपी आंगनवाड़ी जालौन | आंगनवाड़ी वर्कर -92 पद | 30 सितंबर 2026 | डाउनलोड करें |
| यूपी आंगनवाड़ी (गोण्डा) | आंगनवाड़ी वर्कर-128 पद | 2 अक्टूबर 2026 | डाउनलोड करें |
वे महिला उम्मीदवार, जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड (आयु, शिक्षा, निवास आदि) पूरी करती हैं, यूपी आंगनवाड़ी आवेदन करने के योग्य हैं।
शैक्षणिक योग्यता - आंगनवाड़ी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम कक्षा 12वीं अथवा इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा - आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के पदों पर आवेदन करने के लिए यह आवश्यक है कि उम्मीदवार उसी ग्रामसभा/वार्ड (शहरी क्षेत्रों में) का निवासी हो, जहां आंगनवाड़ी केन्द्र स्थित है। आवेदन निःशुल्क है।
ऑनलाइन आवेदन पत्र सही-सही पूर्ण सावधानी पूर्वक भरा जाय तथा अभिलेखों की स्व हस्ताक्षरित प्रति स्वच्छ व पठनीय अपलोड की जायेगी, जिनका उल्लेख ऑनलाइन फार्म में किया गया है। कोई भी आवेदन या अभिलेख / प्रपत्र ऑफलाइन मान्य नहीं होंगे। पूर्ण रूप से भर कर एक बार जमा होने के बाद आवेदन में संशोधन नहीं किया जा सकता। अंतिम सबमिशन से पहले सभी विवरणों की जांच करें।
यदि आवेदन में कोई त्रुटि होती है या कोई तथ्य/आंकडे / शैक्षिक अभिलेखों के प्राप्तांक / पूर्णांक गलत पाए जाते हैं तो उम्मीदवार का चयन रद्द कर दिया जाएगा।
आधिकारिक आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल पर जाएं, 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर दर्ज करके पासवर्ड बनाएं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन भर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
अपना जिला चुनें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन करें। इससे लॉगइन आईडी बन जाएगी।
अब लॉगइन आईडी (पंजीकृत नंबर और पासवर्ड) के जरिए लॉगइन करें और आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
अपनी सभी मूल विवरण, शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भर दें।
फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें ।
फॉर्म जमा करने से पहले एक बार सभी विवरण चेक कर लें कि कोई गलती न हो। इसके बाद फाइनल सबमिट कर दें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आपको निम्नलिखित की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:
• निवास प्रमाण पत्र
• जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
• आय प्रमाण पत्र
• मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा होने की स्थिति में)
• विधवा प्रमाण पत्र
• तलाक प्रमाण पत्र (माननीय न्यायालय के आदेश की कॉपी)
• मार्कशीटें
• जन्म तिथि प्रमाण पत्र
• हाल का फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर
आवेदन पत्र भरने के दौरान किसी तरह की परेशानी हो तो सहायता के लिए आप पोर्टल पर ‘हेल्पडेस्क’ विकल्प का उपयोग कर सकते हैं या helpline number से संपर्क कर सकते हैं।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। इसमें चयन मेरिट पर आधारित होता है और जिला स्तरीय समिति द्वारा सत्यापित किया जाता है।
चयन योग्यता (शैक्षिक प्रमाण पत्र और पात्रता) पर आधारित है। मेरिट लिस्ट तैयार करने के बाद
मेरिट सूची पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी और संबंधित सीडीपीओ/डीपीओ कार्यालय के सूचना पट्ट पर लगाई जाएगी। उम्मीदवार को एसएमएस/ईमेल अलर्ट भी भेजे जा सकते हैं।