Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 (CG assistant teacher Bharti 2026) - आवेदन (21 अगस्त तक), पात्रता, परीक्षा
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 (CG assistant teacher Bharti 2026) - आवेदन (21 अगस्त तक), पात्रता, परीक्षा

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 (CG assistant teacher Bharti 2026) - आवेदन (21 अगस्त तक), पात्रता, परीक्षा

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 Aug 2026, 07:17 PM IST

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 (CG assistant teacher Bharti 2026) - छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने सहायक शिक्षक के पदो पर भर्ती के लिए एलएसएटी26 नाम से अधिसूचना जारी कर पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती (LSAT26) अधिसूचना के अनुसार, कुल 2,292 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 24 जुलाई से 21 अगस्त 2026 है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे और परीक्षा शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटcgssb.cgstate.gov.in या vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर जमाकर सकते हैं।
    1786447437127

    This Story also Contains

    1. उत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा - अवलोकन
    2. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक पात्रता मानदंड
    3. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
    4. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती आवेदन प्रक्रिया (CG teacher application process)
    5. सीजी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 आवेदन शुल्क (CG Assistant Teacher Application fee 2026)
    6. सीजी एलएसएटी एडमिट कार्ड/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026
    7. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न (CG LSAT exam pattern)
    8. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती आंसर की 2026 (CG assistant teacher answer key)
    9. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परिणाम 2026 (CG asst teacher result)
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 (CG assistant teacher Bharti 2026) - आवेदन (21 अगस्त तक), पात्रता, परीक्षा
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026

    सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक के लिए रिक्त विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान आदि की जांच कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को होगा। परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

    राज्य सरकार की व्यवस्था के अनुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे आवेदन के समय शुल्क जमा किया गया होगा।

    उत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा - अवलोकन

    मुख्य बिंदुविवरण

    विभाग का नाम

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल

    संस्था का नाम

    लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़

    पद का नाम

    सहायक शिक्षक

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    कुल पद

    2,292 पद

    अंतिम तिथि

    21 अगस्त 2026

    परीक्षा केंद्र

    16 जिलो में

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक पात्रता मानदंड

    उम्मीदवारों की जानकारी के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार आयु सीमा और शैक्षणिक मानदंड की जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर सहायक शिक्षक पात्रता मानदंड का विस्तृत विवरण देख सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आयुसीमा
    01 जनवरी, 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    छत्तीसगढ़ एलएसएटी26 शैक्षणिक मानदंड

    • अभ्यर्थी के पास छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। उम्मीदवार नीचे बिंदुवार सीजी सहायक शिक्षक शैक्षणिक योग्यता देख सकते हैं -
    • कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (चाहे उसे किसी भी नाम से जाना जाता हो) में दो वर्षीय डिप्लोमा अथवा
    • कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष एवं प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (चाहे उसे किसी भी नाम से जाना जाता हो) में दो वर्षीय डिप्लोमा, जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् एन.सी.टी.ई. विनियम, 2002 के अनुसार प्राप्त किया गया हो। अथवा
    • कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष एवं प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (बी.एल.एड.) में चार वर्षीय स्नातक अथवा
    • कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (विशेष शिक्षाशास्त्र) में द्विवर्षीय डिप्लोमा अथवा
    • स्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (चाहे उसे किसी भी नाम से जाना जाता हो) में द्विवर्षीय डिप्लोमा

    तथा

    • राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा इस प्रयोजन के लिए जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण ।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    मुख्य कार्यक्रमतिथियां

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आवेदन प्रारंभ

    24 जुलाई 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आवेदन अंतिम तारीख

    21 अगस्त 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आवेदन सुधार सुविधा

    22-24 अगस्त 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक प्रवेश पत्र

    5 अक्टूबर 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

    11 अक्टूबर 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती आवेदन प्रक्रिया (CG teacher application process)

    अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे चरणवार सीजी टीचर भर्ती आवेदन की प्रक्रिया दी गई है -

    • vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं

    • पहले अपनी प्रोफाइल रजिस्टर करें

    • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, आवेदन के लिए एक आईडी जेनरेट हो जाएगी

    • अब प्रोफाइल लॉगइन करें

    • LSAT26 परीक्षा का चयन करें

    • आवेदन पत्र का पेज खुलेगा, आवेदन के लिए मांगे गए विवरण भरें।

    • फीस जमा करने के बाद आवेदन पत्र में भरी जानकारी जांच लें और संतुष्ट होने के बाद सबमिट करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए सीजी एलएसएटी26 आवेदन का प्रिंटआउट ले लें

    सीजी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 आवेदन शुल्क (CG Assistant Teacher Application fee 2026)

    सीजी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपये की परीक्षा फीस देनी होगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 200 रुपये की फीस देनी होगी।
    1786447437152

    सीजी एलएसएटी20 एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार, जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और परीक्षा में शामिल होते हैं, उन्हें परीक्षा फीस वापस कर दी जाएगी। रिफंड उसी बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन एप्लीकेशन के समय पेमेंट के लिए किया गया।

    सीजी एलएसएटी एडमिट कार्ड/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026

    सीजी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से करीब एक सप्ताह पहले सीजी असिस्टेंट टीचर भर्ती प्रवेश पत्र (CG assistant teacher exam admit card) जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी एलएसएटी26 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय के अलावा परीक्षा संबंधी कई निर्देश भी दिए जाते हैं।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न (CG LSAT exam pattern)

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की अवधि सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे और हर सही जवाब पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब देने पर चौथाई अंक काट लिया जाएगा।

    सीजी सहायक शिक्षक सिलेबस (CG assistant teacher syllabus in Hindi)

    1786447437183

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती आंसर की 2026 (CG assistant teacher answer key)

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद एक सप्ताह के अंदर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए आंसर की पर आपत्ति की सुविधा भी जाएगी।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परिणाम 2026 (CG asst teacher result)

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की पर मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में बुलाया जाएगा। सभी चरणों के बाद फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा।

    Upcoming Competition Exams