KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 (BSSC Stenographer Admit Card 2026 in Hindi): बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 1 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड (BSSC Stenographer Admit Card 2026 Download) कर सकेंगे। इस लेख में उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, तिथियों के बारे में विस्तार से जान पाएंगे।
This Story also Contains

बीएसएससी द्वारा बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर की रिक्तियों को संशोधित किया गया था। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 99 पदों की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या (432+99+) 531 हो गई है। यानी अब बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर के 531 रिक्तियों की भर्ती की जाएगी।
नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार बिहार स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार एसईटी परीक्षा 2026 देखें
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | बिहार कर्मचारी चयन आयोग |
आधिकारिक वेबसाइट | www.onlinebssc.com |
स्टेनोग्राफर परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 | सूचित किया जाएगा |
बीएसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा तिथि | 1 दिसंबर 2026 |
बिहार स्टेनोग्राफर परीक्षा रिजल्ट 2026 | सूचित किया जाएगा |
बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड (BSSC Stenographer Admit Card 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा। बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न देखें
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
अब स्क्रीन पर विभिन्न परीक्षाओं के लिंक दिखाई देंगे।
बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026 का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद अब स्क्रीन पर लॉगइन विवरण दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करें अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट आवश्य लें।
बीएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 (BSSC Stenographer Admit Card 2026) पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण की जांच आवश्य करें। आगामी सरकारी नौकरी 2026 देखें
उम्मीदवार का नाम
जन्म तिथि
पिता का नाम
रोल नंबर
परीक्षा दिवस और समय
परीक्ष संबंधी निर्देश
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा का नाम
उम्मीदवारों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए उन्हें समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहिए। बीएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें उल्लिखित विवरणों की जांच करें। एडमिट कार्ड के किसी भाग में कोई त्रुटि हो तो सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क करें। उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से भी अपनी त्रुटि का जानकारी दे सकते हैं। ईमेल करते समय उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे और परीक्षा संचालकों को अपने प्रमाण पत्र आवश्य दिखाएं।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
Complete your XAT Application by 11th Nov & get more preparation support | 75+ years of legacy | #1 Entrance Test | 100+ Test Cities | 250+ B-Schools accept XAT Score