Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल भर्ती (UP lower pcs inter level) - 1784 पदों की अधिसूचना जारी, आवेदन (10 नवंबर से)
    • लेख
    • यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल भर्ती (UP lower pcs inter level) - 1784 पदों की अधिसूचना जारी, आवेदन (10 नवंबर से)

    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल भर्ती (UP lower pcs inter level) - 1784 पदों की अधिसूचना जारी, आवेदन (10 नवंबर से)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 16 Oct 2026, 05:28 PM IST

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 16 अक्टूबर 2026 को इंटर स्तरीय संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस इंटर लेवल) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, इंटर लेवल यूपी लोअर पीसीएस आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर 10 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। यूपी पीईटी 2025 में शामिल उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक यूपीएसएसएससी इंटर स्तरीय अधीनस्थ सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन संशोधन और शुल्क समायोजन की सुविधा 8 दिसंबर तक दी जाएगी।
    यूपी पीईटी के बारे में जानें

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा 2026 - एक नजर
    2. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल भर्ती 2026 मुख्य तिथियां -
    3. यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड
    4. यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल भर्ती 2026 - ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (UP Lower PCS Inter Level Recruitment 2026 - How to Apply Online)
    5. यूपीएसएसएससी इंटर लेवल लोअर पीसीएस आवेदन प्रक्रिया शुल्क
    6. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन सुधार
    7. यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा इंटर स्तरीय परीक्षा पैटर्न 2026
    8. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल रिजल्ट
    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल भर्ती (UP lower pcs inter level) - 1784 पदों की अधिसूचना जारी, आवेदन (10 नवंबर से)
    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल भर्ती

    1792151118633


    अधिसूचना में जारी पात्रता मानदंड के अनुसार, यूपी इंटर स्तरीय संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा के लिए उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर कार्ड होना चाहिए। साथ ही, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    लोअर पीसीएस ग्रेजुएट लेवल भर्ती के बारे में जानें

    संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा इंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा के माध्यम से 1784 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। लोअर पीसीएस इंटर लेवल मुख्य परीक्षा तिथि की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित आवेदकों की सूची जारी करने के बाद दी जाएगी।

    यूपीएसएसएससी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा 2026 - एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

    भर्ती विज्ञापन संख्या

    26-परीक्षा/2026

    भर्ती परीक्षा का नाम

    सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (इंटर स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिक्तियां

    1784 पद

    पात्रता

    PET-2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थी

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)

    परीक्षा का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    कुल सवाल

    100

    कुल मार्क

    100

    अवधि

    2 घंटे

    चयन प्रक्रिया

    • पीईटी स्कोर (यूपी पीईटी)

    • मुख्य परीक्षा (यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा)

    • दस्तावेज सत्यापन

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल भर्ती 2026 मुख्य तिथियां -

    मुख्य इवेंट

    तिथियां

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा अधिसूचना

    16 अक्टूबर 2026

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती ऑनलाइन आवेदन आरंभ

    10 नवंबर 2026

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ इंटर स्तर आवेदन की अंतिम तिथि

    1 दिसंबर 2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि

    8 दिसंबर 2026

    लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन शुल्क (ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)

    25 रुपये (सभी श्रेणियों के लिए)

    लोअर पीसीएस इंटर लेवल सिटी स्लिप

    सूचित किया जाएगा

    लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    इंटर लेवल लोअर पीसीएस परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    इंटर लेवल यूपी लोअर पीसीएस आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आंसर की पर आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 के लिए मुख्य पात्रता यूपी पीईटी उत्तीर्ण होना है। इसके बाद पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया जाता है। यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं।

    मानदंड

    विवरण

    शैक्षिक योग्यता

    PET-2025 (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य। पदवार शैक्षिक अर्हता अधिसूचना के अनुसार।

    आयु सीमा

    18-40 वर्ष आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के राज्य सरकार के नियमानुसार छूट

    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल भर्ती 2026 - ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (UP Lower PCS Inter Level Recruitment 2026 - How to Apply Online)

    • यूपीएसएसएससी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

    • Live Advertisement Segment में विज्ञापन पर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा

    • यूपीएसएसएससी संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा आवेदन पत्र भरने के लिए यूपी पीईटी -2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगइन करें

    • आवेदन पत्र में मांगी गई सूचनाएं भरें

    • विज्ञापित पदों में से आवेदन करने वाले पद/पदों को चुनें

    • फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें

    • रजिस्टर्ड मेल/फोन नंबर पर मिले वेरिफिकेशन कोड को दर्ज करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें

    • यूपीएसएसएससी इंटर लेवल लोअर पीसीएस आवेदन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये का भुगतान करें

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें

    यूपीएसएसएससी इंटर लेवल लोअर पीसीएस आवेदन प्रक्रिया शुल्क

    1792151118652

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन सुधार

    यूपीएसएसएससी संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती आवेदन जारी करने के साथ ही आवेदन सुधार सुविधा दी जाती है। आवेदन करने के बाद यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर उम्मीदवारों को उसमें दर्ज विवरण की जांच करनी चाहिए। अगर आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो तो प्राधिकरण के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा इंटर स्तरीय परीक्षा पैटर्न 2026

    भाग

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    परीक्षा अवधि

    भाग-1

    1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    05

    05

    दो घण्टा (120 मिनट)

    2) भारतीय राज्यव्यवस्था एवं भारतीय संविधान

    05

    05

    3) भारत एवं विश्व का भूगोल

    05

    05

    4) भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास

    05

    05

    5) ग्राम्य समाज एवं विकास

    05

    05

    6) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं

    05

    05

    7) विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी

    05

    05

    8) पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबन्धन

    10

    10

    9) डाटा इंटरप्रिटेशन

    10

    10

    10) सामान्य हिन्दी

    10

    10

    भाग-2

    कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

    15

    15

    भाग-3

    उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी

    20

    20

    कुल

    100

    100

    नोट: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25 प्रतिशत अर्थात ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल रिजल्ट

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल मुख्य परीक्षा के आयोजन के कुछ दिनों बाद आंसर की जारी की जाती है। आंसर की पर उम्मीदवारों से आपत्ति मांगी जाती है। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल रिजल्ट जारी किया जाता है।
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट देखें

    यूपीएसएसएससी द्वारा जारी लोअर पीसीएस इंटर लेवल रिजल्ट में महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर दर्ज विवरण को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। किसी तरह की त्रुटि होने पर तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर उसमें सुधार करवाना चाहिए।

    रिजल्ट में मुख्य रूप से ये विवरण दर्ज होते हैं:

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर

    • उम्मीदवार की जन्म तिथि

    • लिंग (Gender)

    • उम्मीदवार की श्रेणी/कैटेगरी

    • कटऑफ अंक

    • योग्यता/शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)