Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 (dsssb mts bharti 2026 in hindi) - आवेदन, पात्रता, शेड्यूल जानें
    • लेख
    • डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 (dsssb mts bharti 2026 in hindi) - आवेदन, पात्रता, शेड्यूल जानें

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 (dsssb mts bharti 2026 in hindi) - आवेदन, पात्रता, शेड्यूल जानें

    Kunal solankiUpdated on 10 Nov 2026, 05:28 PM IST
    Trusted Source Image

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 (dsssb mts bharti 2026 in hindi)- दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा  पोस्ट कोड 810/26 एमटीएस के समेत अन्य पदों पर कुल 1260 रिक्तियों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसमें से डीएसएसएसबी एमटीएस 2026 भर्ती के कुल 1075 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए डीएसएसएसबी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 (dsssb mts application form 2026 in hindi) 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 अधिसूचना (dsssb mts recruitment notification 2026 hindi) जारी की गई है। उम्मीदवारों नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डीएसएसएसबी एमटीएस अधिसूचना पीडीएफ 2026 (dsssb mts notification pdf 2026 in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। 
    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    This Story also Contains

    1. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- एक नजर (dsssb mts bharti 2026 overview)
    2. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (dsssb mts bharti dates 2026)
    3. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- पात्रता
    4. डीएसएसएसबी एमटीएस आवेदन 2026 (dsssb mts application form 2026 in hindi)
    5. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- एग्जाम पैटर्न (dsssb mts exam pattern 2026)
    6. डीएसएसएसबी एमटीएस सिलेबस 2026 (dsssb mts syllabus in hindi)
    7. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- आंसर की
    8. डीएसएसएसबी एमटीएस रिजल्ट 2026 (dsssb mts result 2026)
    9. डीएसएसएसबी एमटीएस चयन प्रक्रिया 2026
    10. डीएसएसएसबी एमटीएस वेतन 2026 (dsssb mts salary 2026 in hindi)
    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 (dsssb mts bharti 2026 in hindi) - आवेदन, पात्रता, शेड्यूल जानें
    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 (dsssb mts bharti 2026 in hindi) - आवेदन, पात्रता, शेड्यूल जानें

    इस लेख में उम्मीदवार डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आवोदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां इत्यादि की जानकारी प्राप्त करेंगे। 
    आगामी सरकारी नौकरी । बिना परीक्षा सरकारी नौकरी । डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025-26

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- एक नजर (dsssb mts bharti 2026 overview)

    डीएसएसएसबी द्वारा एमटीएस के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए तालिका को देख सकते हैं।


    महत्वपूर्ण बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://dsssb.delhi.gov.in/

    पोस्ट कोड

    810/26

    कुल पद

    कुल पद - 1260

    एमटीएस- 1075 

    विज्ञापन संख्या

    06/2026

    आवेदन शुल्क

    100 रुपए

    डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा पैटर्न 2026

    लिखित परीक्षा

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे


    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (dsssb mts bharti dates 2026)

    नीचे दी गई तालिका में डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 (DSSSB Multi Tasking Staff Recruitment 2026) से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट

    तिथियां

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 अधिसूचना

    6 नवंबर 2026

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 आवेदन

    12  नवंबर - 11 दिसंबर  2026

    डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा तिथि
    dsssb mts exam date

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी एमटीएस प्रोविजनल आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी एमटीएस आपत्ति विंडो

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी एमटीएस अंतिम आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- पात्रता

    बोर्ड द्वारा डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 पात्रता (DSSSB MTS Eligibility in hindi) में उम्मीदवारों को 10वीं या इसके समकक्ष होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18-27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट का प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस आवेदन 2026 (dsssb mts application form 2026 in hindi)

    बोर्ड द्वारा एमटीएस (Multi Tasking Staff) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तय की गई। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 आवेदन करने के चरण:-

    • सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।

    • अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

    • इसके बाद पासवर्ड जनरेट होगा उसकी सहायता से लॉगइन करें

    • अब उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें और अंत में सबमिट करें।

    • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- एग्जाम पैटर्न (dsssb mts exam pattern 2026)

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डीएसएसएसबी एमटीएस एग्जाम पैटर्न 2026 (DSSSB MTS Exam Pattern 2026) में सिर्फ टियर-1 लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में MCQ आधारित प्रश्न होंगे। एमटीएस लिखित परीक्षा 2026 समय कुल 2 घंटे की होगी जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही जॉब की जरूरत के हिसाब से ट्रे़ड टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, स्किल टेस्ट लिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

    डीएसएसएसबी एमटीएस सिलेबस 2026 (dsssb mts syllabus in hindi)

    जारी अधिसूचना के अनुसार डीएसएसएसबी एमटीएस सिलेबस 2026 (DSSSB MTS Syllabus 2026) में सामान्य ज्ञान, तर्कशास्त्र, हिंदी भाषा, इंग्लिश भाषा और अंकगणितीय और संख्यात्मक योग्यता पर आधारित होगा।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- एडमिट कार्ड (dsssb mts admit card 2026 in hindi)

    डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। परीक्षा के कुछ दिन पहले बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 (DSSSB MTS Admit Card 2026) जारी किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों के लिए डीएसएसएसबी एमटीएस एमडिट कार्ड 2026 परीक्षा के दिन साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026- आंसर की

    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2026 (DSSSB MTS Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा के कुछ दिन बाद बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की2026 जारी की जाती है। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड द्वारा डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2026 (dsssb mts answer key steps) दो चरणों में जारी की जाती है। पहले प्रारंभिक आंसर की जारी की जाती है। आंसर की के किसी भी प्रश्न पर आपत्ति होनें पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति निरधारित समयसीमा और शुल्क के साथ दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद बोर्ड द्वारा अंतिम आंसर की जारी की जाती है।

    डीएसएसएसबी एमटीएस रिजल्ट 2026 (dsssb mts result 2026)

    डीएसएसएसबी द्वारा एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके डीएसएसएसबी एमटीएस रिजल्ट 2026 (DSSSB MTS Result 2026) डाउनलोड कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस चयन प्रक्रिया 2026

    डीएसएसएसबी एमटीएस चयन प्रक्रिया 2026 (DSSSB MTS Selection Process 2026) में उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। डीएसएसएसबी एमटीएस लिखित परीक्षा में बोर्ड द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं जो कि इस प्रकार है:-

    • जनरल/ ईडबल्यूएस - 40%

    • ओबीसी (दिल्ली)-35%

    • एससी,एसटी, दिव्यांग-30%

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    डीएसएसएसबी एमटीएस वेतन 2026 (dsssb mts salary 2026 in hindi)

    Dsssb bharti 2026 द्वारा एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए वेतनमान तय करते हैं। प्राधिकरण द्वारा एमटीएस पद पर चयन होने पर 18,000 – 56,900/- (Pay Level-1), Group: ‘C’ (Non Gazetted, Non-Ministerial) तय किया गया है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते अलग से हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है
    A:

    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    Articles
    Upcoming Competition Exams