Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 (BSF Head constable Vacancy 2025): रिजल्ट (जल्द)
    • लेख
    • बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 (BSF Head constable Vacancy 2025): रिजल्ट (जल्द)

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 (BSF Head constable Vacancy 2025): रिजल्ट (जल्द)

    Kunal solankiUpdated on 10 Nov 2026, 06:50 PM IST
    Trusted Source Image

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 (BSF Head constable Vacancy 2025 in Hindi): सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बीएसएफ हेड कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर को किया। परीक्षा के बाद, 4 नवंबर को आसंर की जारी करते हुए आपत्तियों के लिए 'ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल' की सुविधा भी शुरू कर दी। उम्मीदवार 6 नवंबर तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। हालांकि बाद में आंसर की पर आपत्ति के लिए समय सीमा बढ़ाकर 9 नवंबर कर दिया गया था। प्राधिकरण द्वारा जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा 910 हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और 211 हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर विभागीय भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। 

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 (BSF Head constable Vacancy 2025): रिजल्ट (जल्द)
    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 (BSF Head constable Vacancy 2025 in hindi): आवेदन प्रक्रिया


    बता दें कि बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ/आरएम पीएसटी परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख के माध्यम से भी बीएसएफ हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते थे। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा बीएसएफ आरओ/आरएम के पदों पर भर्ती के लिए पीएसटी परीक्षा का आयोजन 25 दिसंबर 2025 से 2 अप्रैल 2026 तक किया गया। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके बीएसएफ हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। 
    बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ रिजल्ट डाउनलोड लिंक । बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरएम रिजल्ट डाउनलोड लिंक
    1779778558061

    सेना में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 (BSF Head constable Vacancy 2025 in Hindi) एक सुनहरा अवसर है। सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) और हेड कांस्टेबल रेडियो मकैनिक (RM) के 1121 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें रेडियो ऑपरेटर हेड कांस्टेबल पद पर 910 और रेडियो मैकेनिक हेड कांस्टेबल के 211 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकली है।
    ये भी देखें- एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 । सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर थी। बता दें कि बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से जारी थी। बीएसएफ हेड कांस्टेबल आवेदन लिंक, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य मुख्य जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें। बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए इस लेख को देखते रहें। बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड यहां देखें

    ये भी देखें-

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 महत्वपूर्ण तिथियां (BSF Head constable 2025 Important dates in Hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    संचालन निकाय

    सीमा सुरक्षा बल (BSF)

    आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि

    24 अगस्त 2025

    आवेदन करने की अंतिम तिथि

    23 सितंबर 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    rectt.bsf.gov.in

    पदों की संख्या

    1121

    आयु सीमा

    18 वर्ष- 25 वर्ष (छूट नियमानुसार)

    पद का नाम

    हेड कांस्टेबल (RO, RM)

    आवेदन शुल्क

    सामान्य वर्ग/ओबीसी- 100 रुपए

    एसी, एसटी, - निशुल्क

    महिला- निशुल्क

    बीएसएफ पीएसटी परीक्षा तिथि

    25 दिसंबर से 2 अप्रैल 2026

    पीएसटी परीक्षा का रिजल्ट25 मई 2026
    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा तिथि
    2 नवंबर 2026
    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा ए़डमिट कार्ड
    21 अक्टूबर 2026
    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड
    22 अक्टूबर 2026

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें ( How To Apply for BSF Head Constable 2025 in Hindi)

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन (BSF Head Constable Apply 2025 in Hindi) की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। कई उम्मीदवारों जानना चाहते हैं कि बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें? इस प्रक्रिया को समझने के लिए उम्मीदवार नीचे दिएचरणों को देख सकते हैं-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं,

    • होम पेज पर दिए रिक्रूटमेंट ओपनिंग (Recruitment Openings) लिंक पर क्लिक करें,

    • उसके बाद सबसे नीचे Apply Online पर क्लिक करें,

    • अप्लाई लिंंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आवेदकों को अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी

    • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन का प्रिंट ले लें।

    उम्मीदवार बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन (Important document for BSF Constable vacancy 2025 in Hindi) भरने से पहले उम्मीदवार निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ रखें-

    • शैक्ष्णिक योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेज जैसे 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट।

    • बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 से संबधित डिप्लोमा ।

    • स्कैन किए गए फोटो और हस्ताक्षर।

    • जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो।

    • वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि।

    • उम्मीदवार ये सभी दस्तावेज स्कैन करके भी रखें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    उम्मीदवार बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन (BSF Head Constable Application 2025 in Hindi) करते समय निर्धारित आकार में ही दस्तावेज अपलोड करें। नीचे दी गई तालिका में दस्तावेजों के आकार से संबधित जानकारी दी गई है। बिहार पुलिस वैकेंसी के लिए यहां क्लिक करें

    दस्तावेज का प्रकार

    आकार के लिए विनिर्देश

    फोटो

    30 केबी से 100 केबी

    हस्ताक्षर

    20 केबी से 50 केबी

    प्रमाण पत्र दस्तावेज

    30 केबी से 100 केबी


    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आरओ - शैक्षणिक योग्यता (BSF Head constable RO 2025 - Educational qualification in Hindi)

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आरओ पद के लिए शैक्ष्णिक योग्यता (BSF Head constable Educational criteria for RO 2025 in Hindi) में उम्मीदवारों को 12वीं या उसके समकक्ष भौतिक, गणित, रसाय़न विज्ञान में 60% अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    कोई उम्मीदवार यदि 10वीं पास है तो उनके पास 2 वर्ष का आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास रेडियो और टेलीविजन या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक या डेटा तैयारी और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या सामान्य इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या डेटा एंट्री ऑपरेटर में 2 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आरएम - शैक्षणिक योग्यता (BSF Head constable RM 2025- Educational criteria in Hindi)

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आरएम पद के लिए शैक्ष्णिक योग्यता (BSF Head constable Educational criteria 2025 in Hindi) में उम्मीदवारों को 12वीं या उसके समकक्ष भौतिक, गणित, रसाय़न विज्ञान में 60% अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    कोई उम्मीदवार यदि 10 वीं पास है तो उनके पास 2 वर्ष का आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास रेडियो और टेलीविजन या सामान्य इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक या डेटा तैयारी और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या इलेक्ट्रीशियन या फिटर या सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रणाली रखरखाव या संचार उपकरण रखरखाव या कंप्यूटर हार्डवेयर या नेटवर्क तकनीशियन या मेक्ट्रोनिक्स या डेटा एंट्री ऑपरेटर में दो वर्षीय आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए।

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 शारीरिक मानदंड (physical Criteria for BSF Head Constable 2025 in Hindi)

    नीचे दी गई तालिका में आरओ और आरएस (RO/RM) दोनों पदों के लिए शारीरिक पात्रता दी गई है।

    बिंदु

    पुरुष

    महिला

    ऊंचाई

    168 सेंमी.

    157 सेंमी.

    छाती

    80 सेमी. - 85 सेमी.

    -

    दौड़

    1.6 कि.मी. (6.5 मिनट में)

    800 मी. (4 मिनट)

    लंबी कूद

    11 फिट (3 मौके)

    9 फिट (3 मौके)

    ऊंची कूद

    9 फिट (3 मौके)

    3 फिट (3 मौके)

    नोट- आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    उम्मीदवारों से अपेक्षा है कि वे बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन (BSF Head Constable application form 2025 in hindi) भरते वक्त आधिकारिक वेबसाइट को अनिवार्य रुप से जांच लें। ऐसी संभावना है कि बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन सुधार करने की तिथि भी जारी की जाए।


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 कितने पदों पर निकली है?
    A:

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 कुल 1121 पदों पर निकली है।

    Q: बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें?
    A:

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन करने की चरणवार प्रक्रिया उपर्युक्त लेख में दी गई है।

    Q: बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
    A:

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in है।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)