Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पीईटी कटऑफ 2026 (up pet cut off 2026 in hindi) - पदों के अनुसार कटऑफ जानें
    • लेख
    • यूपी पीईटी कटऑफ 2026 (up pet cut off 2026 in hindi) - पदों के अनुसार कटऑफ जानें

    यूपी पीईटी कटऑफ 2026 (up pet cut off 2026 in hindi) - पदों के अनुसार कटऑफ जानें

    Kunal solankiUpdated on 03 Nov 2026, 11:50 AM IST
    Trusted Source Image

    यूपी पीईटी कटऑफ 2026 (up pet cut off 2026 in hindi)- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2026 कटऑफ पदों के अनुसार जारी की जाती है। उम्मीदवार अपने आवेदित पदों के अनुसार यूपी पीईटी कटऑफ अंक 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा यूपी पीईटी कटऑफ अंक 2026 श्रेणीवार तरीके से जारी की जाती है।
    ये भी पढ़ें- आगामी सरकारी नौकरी । यूपी में सरकारी नौकरी  । यूपी पीईटी रिजल्ट

    यूपी पीईटी कटऑफ 2026 (up pet cut off 2026 in hindi) - पदों के अनुसार कटऑफ जानें
    यूपी पीईटी कटऑफ 2026 (up pet cut off 2026 in hindi) - पदों के अनुसार कटऑफ जानें

    जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पीईटी परीक्षा में न्यून्तम अंक प्राप्त करना किसी भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए चयन होने की गारंटी नहीं है। अलग अलग पदों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी कटऑफ 2026 (upsssc pet cut off 2026 in hindi) अलग अलग हो सकती है। Upsssc pet 2026 में पास होने के लिए कितने नबर चाहिए.. यूपी पीईटी कटऑफ 2026 कितनी है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    यूपी पीईटी परीक्षा 2026 में पास होने के लिए कितने नबंर चाहिए?

    यूपी पेट 2026 में न्यूनतम योग्यता अंक उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। पिछले पिछले वर्षों की परीक्षा चक्रों में सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 35 प्रतिशत तथा एससी और एसटी के लिए 30 प्रतिशत अंक बताए गए हैं। चूंकी यह अंक पाने से किसी अन्य भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए चयन होने की गारंटी नहीं है इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बेहतर से बेहतर अंक पाने की कोशिश करें।

    यूपी पीईटी परीक्षा 2026 क्या है?

    यूपी पीईटी परीक्षा एक स्टेट-लेवल एग्जाम है जिसे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कराता है। UPSSSC PET Exam उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C की भर्ती में चयन के लिए पात्रता तय करता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण या प्राप्त अंकों के आधार पर अन्य भर्ती की मुख्य परीक्षा की पात्रता तय होती है। यूपी पीईटी एग्जाम 2026 के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स लेखपाल, एक्स-रे टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट और दूसरे ग्रुप B और C पोस्ट के लिए सिलेक्शन प्रोसेस के अगले स्टेज में शामिल होने के लिए योग्य होंगे। 


    यूपी पीईटी कटऑफ 2026- स्कोरकार्ड की वैधता

    उत्तर प्रदेश शासन, कार्मिक अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या-316/47-का-3-2025, दिनांक 28-04-2025 के  क्रम में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंक (Score), आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम निर्गत किये जाने आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किये जाने की तिथि से 03 वर्ष तक प्रभावी होंगे। 

    यूपी पीईटी परीक्षा 2026 के अधीन आने वाले पद

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अधिनियम-2014 की धारा-2 में निम्नवत उल्लेख किया गया है- “इस अधिनियम के उपबन्ध समूह 'ख' से निम्न समूह 'ग' के ऐसे समस्त सीधी भर्ती वाले पदों के सम्बन्ध में, जिसके अन्तर्गत सचिवालय के पद भी हैं. और राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित किसी बोर्ड या निगम या किसी अन्य काननी निकाय में समस्त समूह 'ग' के पदों पर भी लागू होंगे।परन्तु राज्य सरकार, अधिसूचना द्वारा किसी पद को आयोग के कार्य क्षेत्र से हया या उसमें जोड़ सकती है।

    यूपी पीईटी कटऑफ 2026 - पदों के अनुसार कटऑफ

    नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूपी पीईटी परीक्षा 2026 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों की मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ अंक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Up pet post wise cut off marks in hindi

    पद

    सामान्य

    एससी

    एसटी

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    EWS

    लेखपाल

    55.12

    55.12

    47.50

    55.12

    55.12

    प्लाटून कमांडर


    69.81

    63.19


    73.02

    फार्मासिस्ट

    10.25

    10.25

    02.29

    10.25

    10.25

    यूपी पीईटी कटऑफ 2026 को निर्धारित करने वाले कारक

    प्राधिकरण द्वारा यूपीएसएसएससी पीईटी कटऑफ 2026 को निर्धारित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं।

    • उम्मीदवारों की संख्या

    • पिछले वर्षों की कटऑफ

    • परीक्षा की कठिनाई का स्तर

    • रिक्तियों की संख्या

    क्या यूपी पीईटी कटऑफ अंक 2026 जारी करता है?

    यूपी पेट परीक्षा एक राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा के लिए अलग से कटऑफ अंक जारी नहीं किए जाते हैं, बल्कि इस परीक्षा के आधार पर अन्य भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स का चयन किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe