Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन 2026 जारी (UP Inter level lower PCS application 2026 Out) - लिंक, पात्रता
    • लेख
    • यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन 2026 जारी (UP Inter level lower PCS application 2026 Out) - लिंक, पात्रता

    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन 2026 जारी (UP Inter level lower PCS application 2026 Out) - लिंक, पात्रता

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 10 Nov 2026, 04:50 PM IST
    Trusted Source Image

    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर इंटर लेवल पदों पर भर्ती के लिए यूपी लोअर पीसीएस आवेदन पत्र 10 नवंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। यूपी पीईटी 2025 में शामिल उम्मीदवार अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2026 तक यूपीएसएसएससी इंटर स्तरीय अधीनस्थ सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने 16 अक्टूबर 2026 को इंटर स्तरीय संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस इंटर लेवल) के लिए अधिसूचना जारी कर तिथियों की जानकारी दी थी। अधिसूचना के अनुसार,  आवेदन संशोधन और शुल्क समायोजन की सुविधा 8 दिसंबर तक दी जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी यूपीएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती आवेदन का लिंक प्रदान किया गया है।यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन 2026 डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन 2026 मुख्य तिथियां
    2. यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड
    3. यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply UP Lower PCS Inter Level Online)
    4. यूपीएसएसएससी इंटर लेवल लोअर पीसीएस आवेदन प्रक्रिया शुल्क
    5. यूपी इंटर लेवल लोअर पीसीएस आवेदन सुधार
    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन 2026 जारी (UP Inter level lower PCS application 2026 Out) - लिंक, पात्रता
    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन 2026

    अधिसूचना में जारी पात्रता मानदंड के अनुसार, यूपी इंटर स्तरीय संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा के लिए उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर कार्ड होना चाहिए। साथ ही, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
    लोअर पीसीएस ग्रेजुएट लेवल भर्ती के बारे में जानें

    संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा इंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा के माध्यम से 1784 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। लोअर पीसीएस इंटर लेवल मुख्य परीक्षा तिथि की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित आवेदकों की सूची जारी करने के बाद दी जाएगी।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन 2026 मुख्य तिथियां 

    यूपीएसएसएससी इंटर लेवल लोअर पीसीएस मुख्य इवेंट

    तिथियां

    यूपीएसएसएससी इंटर स्तरीय अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा अधिसूचना

    16 अक्टूबर 2026

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती ऑनलाइन आवेदन आरंभ

    10 नवंबर 2026 जारी

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ इंटर स्तर आवेदन की अंतिम तिथि

    1 दिसंबर 2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि

    8 दिसंबर 2026

    लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन शुल्क (ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)

    25 रुपये (सभी श्रेणियों के लिए)

    लोअर पीसीएस इंटर लेवल सिटी स्लिप

    सूचित किया जाएगा

    लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    इंटर लेवल लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    इंटर लेवल यूपी लोअर पीसीएस आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आंसर की पर आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 के लिए मुख्य पात्रता यूपी पीईटी उत्तीर्ण होना है। इसके बाद पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया जाता है। यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं।

    मानदंड

    विवरण

    शैक्षिक योग्यता

    PET-2025 (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य। पदवार शैक्षिक अर्हता अधिसूचना के अनुसार।

    आयु सीमा

    18-40 वर्ष आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के राज्य सरकार के नियमानुसार छूट

    यूपी लोअर पीसीएस इंटर लेवल ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply UP Lower PCS Inter Level Online)

    • यूपीएसएसएससी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

    • Live Advertisement Segment में UPSSSC Inter Level विज्ञापन पर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा

    • यूपीएसएसएससी संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा आवेदन पत्र भरने के लिए यूपी पीईटी -2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगइन करें

    • इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन पत्र में मांगी गई सूचनाएं भरें

    • विज्ञापित पदों में से आवेदन करने वाले पद/पदों को चुनें

    • फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें

    • रजिस्टर्ड मेल/फोन नंबर पर मिले वेरिफिकेशन कोड को दर्ज करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें

    • यूपीएसएसएससी इंटर लेवल लोअर पीसीएस आवेदन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये का भुगतान करें

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    यूपीएसएसएससी इंटर लेवल लोअर पीसीएस आवेदन प्रक्रिया शुल्क

    1792151118652

    यूपी इंटर लेवल लोअर पीसीएस आवेदन सुधार

    यूपीएसएसएससी संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती आवेदन जारी करने के साथ ही आवेदन सुधार सुविधा दी जाती है। आवेदन करने के बाद यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर उम्मीदवारों को उसमें दर्ज विवरण की जांच करनी चाहिए। अगर आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो तो प्राधिकरण के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस इंटर लेवल आवेदन पत्र में निर्धारित तिथि तक सुधार कर सकते हैं।

    Articles
    Upcoming Competition Exams