Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 (Bihar STET Answer Key 2026)- पीडीएफ लिंक, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 (Bihar STET Answer Key 2026)- पीडीएफ लिंक, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया

    बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 (Bihar STET Answer Key 2026)- पीडीएफ लिंक, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 22 Sep 2026, 03:30 PM IST

    बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बिहार स्टेट टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2026 की परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफलतापूर्वक समापन के बाद बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की जारी करेगा। अभ्यर्थी बीएसईबी द्वारा जारी बिहार एसटीईटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस पेज पर बिहार एसटीईटी आंसर की पीडीएफ, आपत्ति दर्ज करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 : अवलोकन व तिथियां
    2. बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    4. बिहार एसटीईटी फाइनल आंसर की और रिजल्ट 2026
    बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 (Bihar STET Answer Key 2026)- पीडीएफ लिंक, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया
    बिहार एसटीईटी आंसर की 2026

    बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। पहले प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकेंगे। इसके बाद आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा, जिसमें प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क के साथ अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां जमा कर सकेंगे। आपत्ति अवधि समाप्त होने और सभी दावों की जांच के उपरांत फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा।
    बिहार एसटीईटी आवेदन 2026 के बारे में जानें

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 राज्य में कक्षा 9वीं से 12वीं तक शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। जो अभ्यर्थी परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाण पत्र मिलेगा। यह प्रमाण पत्र उन्हें भविष्य में होने वाली बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का सीधा अवसर प्रदान करेगा। बिहार एसटीईटी आसंर की 2026 पीडीएफ, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    बिहार एसटीईटी सिलेबस 2026 देखें

    बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 : अवलोकन व तिथियां

    बीएसईबी द्वारा बिहार एसटेट आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारी को नीचे दी गई सारणी में देखा जा सकता है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2026

    परीक्षा आयोजक

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    पद/शिक्षण स्तर

    सेकेंडरी टीचर – कक्षा 9वीं-10वीं

    हायर सेकेंडरी टीचर – कक्षा 11वीं-12वीं

    पेपर की संख्या

    पेपर-I और पेपर-II

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    आधिकारिक वेबसाइट

    stetregistration.cbrt.co.in

    बिहार एसटेट परीक्षा तिथि

    नवंबर 2026

    बिहार एसटीईटी आंसर की जारी तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसटीईटी आंसर की आपत्ति तिथि

    सूचित किया जाएगा


    बिहार एसटीईटी फाइनल आंसर की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर

    बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    बीएसईबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 जारी करेगा। अभ्यर्थी परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन करने और संभावित अंकों की गणना करने के लिए आधिकारिक आंसर की देख सकेंगे। बिहार एसटीईटी 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई सरल प्रक्रिया अपनाएं।

    बिहार एसटीईटी 2026 आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप:

    • आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए गए अधिसूचना/नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

    • बिहार एसटीईटी 2026 आंसर की लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

    • रोल नंबर, जन्म तिथि या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।

    • संबंधित शिफ्ट और सेट के अनुसार आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।

    • अपनी ओएमआर शीट से उत्तरों की तुलना करें और संभावित अंकों का अंदाजा लगाएं।

    बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर प्रदान करता है। गलत उत्तर होने पर निर्धारित शुल्क जमा करके ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

    आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

    • आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Answer Key Objection” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।

    • जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका चयन करें और सही उत्तर या कारण स्पष्ट रूप से लिखें।

    • प्रति प्रश्न निर्धारित आपत्ति शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं और रसीद सुरक्षित रख लें।

    • आपत्ति की अंतिम तिथि से पहले ही प्रक्रिया पूरी कर लें।

    ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी 2026

    बिहार एसटीईटी फाइनल आंसर की और रिजल्ट 2026

    बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा के बाद बोर्ड पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। आपत्ति अवधि समाप्त होने और सभी दावों की जांच के उपरांत फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर फाइनल आंसर की और रिजल्ट चेक कर सकेंगे। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाण पत्र मिलेगा, जो भविष्य की बीपीएससी शिक्षक भर्ती में सीधे शामिल होने का अवसर देगा। परिणाम घोषित होने के बाद मेरिट और कटऑफ भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं। नोटिफिकेशन सेक्शन से आंसर की लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें तथा पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

    Q: एसटीईटी फाइनल आंसर की कब जारी होती है?
    A:

    प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति अवधि समाप्त होने और सभी दावों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है। इसी के आधार पर परिणाम तैयार होता है।

    Q: बिहार एसटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को क्या मिलेगा?
    A:

    परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह उन्हें भविष्य की बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में सीधे शामिल होने का अवसर प्रदान करेगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)