Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 (Ukpsc Lecturer Recruitment 2025)- विषयवार आसंर की जारी, आपत्ति
    • लेख
    • उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 (Ukpsc Lecturer Recruitment 2025)- विषयवार आसंर की जारी, आपत्ति

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 (Ukpsc Lecturer Recruitment 2025)- विषयवार आसंर की जारी, आपत्ति

    Rajan KumarUpdated on 31 Oct 2026, 08:39 AM IST

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 (Uttarakhand Lecturer Recruitment 2025) : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती (ukpsc lecturer recruitment 2026) के तहत रसायन विज्ञान, वाणिज्य, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र विषय की आंसर की 21 अक्टूबर को जारी की गई हैं। जिसपर अब 3 से 9 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। पहले आपत्ति दर्ज करने की तिथि 23 से 29 अक्टूबर तक थी। इससे पहले 14 अक्टूबर को भौतिक विज्ञान, कृषि और गणित के पेपर 1 और 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिसपर 15 से 21 अक्टूबर तक आपत्ति मांगी गई। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तराखंड प्रवक्ता विषयवार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    उत्तराखंड प्रवक्ता आंसर की लिंक लिंक

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : अवलोकन
    2. उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : महत्वपूर्ण तारीख
    3. UKPSC लेक्चरर भर्ती 2025: आवेदन करने की प्रक्रिया
    4. पीएससी यूके लेक्चरर भर्ती 2025: रिक्तियां
    5. उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : ऑनलाइन आवेदन शुल्क
    6. उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : परीक्षा सिलेबस
    7. उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : लिखित परीक्षा के लिए विषय सूची
    8. उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : परीक्षा तैयारी योजना व टिप्स
    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 (Ukpsc Lecturer Recruitment 2025)- विषयवार आसंर की जारी, आपत्ति
    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025

     विषयवार परीक्षा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। आयोग ने अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और संस्कृत विषय के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा क्रमश: 11, 18 और 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। वहीं एडमिट कार्ड क्रमश: 25 सितंबर , 1 अक्टूबर और 8 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न हो चुकी हैं। इससे पहले वाणिज्य और भूगोल विषय का शेड्यूल जारी किया गया था। वाणिज्य विषय की परीक्षा 20 सितंबर और भूगोल विषय की परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की गई। बता दें आयोग द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 के तहत विषयवार परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है और आंसर की जारी की जा रही है।
    उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड लिंक
    1790231802910

    आयोग ने 31 मई को आयोजित इतिहास विषय की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 17 से 24 सितंबर 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। इससे पहले आयोग ने 30 मई को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर 11 से 17 सितंबर 2026 तक आपत्ति मांगी थी। यूकेपीएससी लेक्चरर आंसर की (UKPSC lecturer answer key) पर आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना था। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से यूके प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    1789620295271

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    इससे पहले 27 अगस्त को अंग्रेज़ी, भौतिकी, गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, कृषि विषय के लिए आंसर की जारी कर 2 सितंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। आंसर की पर मिली आपत्तियों के बाद फाइनल आंसर की के साथ उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परिणाम जारी होगा।
    ये भी पढें: उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट
    1788957958655

    इससे पहले, प्राधिकरण द्वारा अंग्रेजी, फिजिक्स, मैथ्स, बायोलॉजी, इतिहास समेत अन्य विषयों की परीक्षा की ए सीरीज के प्रश्न पत्र और आंसर की जारी किए गए थे। इस आंसर की पर 2 सितंबर तक आपत्ति मांगी गई थी।
    1788958388236
    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर 9 से 31 मई तक आयोजित हुई थी। इतिहास विषय की परीक्षा 31 मई को आयोजित हुई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर लॉगिन विवरण के माध्यम से उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

    1779182706824

    आयोग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ukpsc lecturer recruitment 2026 परीक्षा में श्रुतलेखक (Scribe) उपलब्ध कराने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर निर्देश दिया था कि अभ्यर्थियों के लिए 30-31 मई की परीक्षा के लिए 19-20 मई तक आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज समय पर आयोग कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।

    आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 09 मई 2026 (शनिवार) को प्रस्तावित प्रवक्ता–भौतिक शास्त्र तथा 10 मई 2026 (रविवार) को प्रस्तावित प्रवक्ता, नागरिक शास्त्र की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन किया जाना था। परंतु आयोग द्वारा दिनांक 04 मई 2026 को लिए गए निर्णय के क्रम में इन दोनों परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त विषयों की नई परीक्षा तिथि की सूचना पृथक से आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर अपडेट प्राप्त करते रहें।
    1778498619230

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-‘ग’) भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत मुख्य लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित की गई थी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार विषयवार मुख्य लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा का आयोजन 9 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा 9 मई 2026, नागरिक शास्त्र की परीक्षा 10 मई 2026, हिंदी विषय की परीक्षा 30 मई 2026 तथा इतिहास विषय की परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी। सभी परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी।

    आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी निर्धारित तिथियों पर जारी किए जाएंगे। भौतिक शास्त्र के लिए एडमिट कार्ड 24 अप्रैल 2026, जिसे 29 अप्रैल को फिर से जारी किया गया। नागरिक शास्त्र के लिए 25 अप्रैल 2026, हिंदी के लिए 15 मई 2026 तथा इतिहास विषय के लिए 16 मई 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

    1778498054092

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती (ukpsc lecturer recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया अब बंद हो चुकी है। इस भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन उत्तराखंड प्रवक्ता आवेदन पत्र 31 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए गए थे। वहीं, आवेदन पत्र में संशोधन करने की सुविधा उम्मीदवारों को 28 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक प्रदान की गई थी। निर्धारित समय सीमा के भीतर उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपने उत्तराखंड प्रवक्ता आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते थे। Uttarakhand Pravakta Bharti 2025 अधिसूचना 30 दिसंबर को यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी की गई थी।
    उत्तराखंड प्रवक्ता आवेदन सुधार सूचना देखें:-
    1769661625161

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे Uttarakhand Pravakta Bharti 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 थी। अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड लेक्चरर के 808 पदों पर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
    1769661614558

    यूकेपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले से उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता वर्ग) परीक्षा-2024 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन की आवश्यकता नहीं है। उनके आवेदन मान्य रहेंगे। जो अभ्यर्थी नया Uttarakhand pravakta bharti 2025 ukpsc lecturer आवेदन करना चाहें, वे पुराना रद्द कर पुनः आवेदन कर सकते हैं, पर शुल्क वापस नहीं होगा। यूके लेक्चरर भर्ती प्रक्रिया, आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, शुल्क, परीक्षा, एडमिट कार्ड, सिलेबस, पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : अवलोकन

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता (लेक्चरर) के 808 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा के तहत की जाएगी। उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होना बेहद जरूरी होता है। नीचे सारणी में उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 से जुड़े विशेष जानकारी (Special information related to Uttarakhand Lecturer Recruitment 2025 in hindi) दी गई हैं।

    विवरण

    जानकारी

    आयोजन संस्था

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)

    पद का नाम

    उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, समूह ‘ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा–2025

    कुल रिक्तियां

    808 (सामान्य शाखा – 725, महिला शाखा – 83)

    विभाग

    माध्मिक शिक्षा विभाग

    विज्ञापन संख्या

    A-3/S-1/DR (L.I.C)/2025

    आयु सीमा

    न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 42 वर्ष

    सेवा

    उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा

    वेतनमान

    47600 - 1,51, 100 लेवल- 8

    कार्यस्थल

    उत्तराखंड

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    अधिसूचना

    शॉर्ट नोटिस PDF / विस्तृत अधिसूचना

    आधिकारिक वेबसाइट

    psc.uk.gov.in

    महत्वपूर्ण लेख:-

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : महत्वपूर्ण तारीख

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूके प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए जो अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आवेदन से जुड़ी Ukpsc pravakta bharti 2025 date की जानकारी समय पर जानना बेहद आवश्यक है। नीचे सारणी में यूके प्रवक्ता भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।

    कार्यक्रम

    तिथि

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    30 दिसंबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

    31 दिसंबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    20 जनवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)

    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    20 जनवरी 2026

    यूके प्रवक्ता आवेदन पत्र 2025 सुधार विंडो

    28 जनवरी से 06 फरवरी 2026

    परीक्षा तिथि

    भौतिक शास्त्र-9 मई 2026
    नागरिक शास्त्र-10 मई 2026
    हिंदी- 30 मई 2026
    इतिहास-31 मई 2026

    रसायन शास्त्र-23 अगस्त 2026
    वाणिज्य - 20 सितंबर 2026
    भूगोल - 27 सितंबर 2026
    अर्थशास्त्र - 11 अक्टूबर 2026
    भौतिक शास्त्र - 18 अक्टूबर 2026
    संस्कृत - 23 अक्टूबर 2026

    यूके प्रवक्ता परीक्षा एडमिट कार्ड

    भौतिक शास्त्र- 24 अप्रैल 2026 (पुन: जारी 29 अप्रैल)
    नागरिक शास्त्र- 25 अप्रैल 2026
    हिंदी- 15 मई 2026 जारी
    इतिहास- 16 मई 2026
    रसायन शास्त्र-7 अगस्त 2026
    वाणिज्य - 3 सितंबर 2026
    भूगोल - 11 सितंबर 2026
    अर्थशास्त्र - 25 सितंबर 2026
    भौतिक शास्त्र - 1 अक्टूबर 2026
    संस्कृत - 8 अक्टूबर 2026

    यूके प्रवक्ता परीक्षा आंसर की

    27 अगस्त 2026 (अंग्रेज़ी, भौतिकी, गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, कृषि विषय)-
    आपत्ति 2 सितंबर तक

    9 सितंबर 2026 (हिन्दी)- आपत्ति 11 से 17 सितंबर 2026

    15 सितंबर 2026 (इतिहास) - आपत्ति 17 से 24 सितंबर 2026

    14 अक्टूबर (भौतिक, गणित और कृषि पेपर 1 और 2)- आपत्ति- 15 से 21 अक्टूबर

    21 अक्टूबर (रसायन विज्ञान, वाणिज्य, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र)- आपत्ति- 3 से 9 नवंबर  तक

    यूके प्रवक्ता परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    UKPSC लेक्चरर भर्ती 2025: आवेदन करने की प्रक्रिया

    Ukpsc pravakta bharti 2025 apply online प्रक्रिया को बिना किसी त्रुटि के पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। उम्मीदवार Ukpsc pravakta bharti 2025 last date तक आवेदन कर सकते हैं।

    • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।

    • “लेक्चरर भर्ती 2025” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग कर पंजीकरण करें।

    • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं विषय से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

    • निर्धारित प्रारूप के अनुसार पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट/कन्फर्मेशन पेज भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    पीएससी यूके लेक्चरर भर्ती 2025: रिक्तियां

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने UKPSC लेक्चरर भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 808 प्रवक्ता पदों की घोषणा की है। ये पद सामान्य और महिला के बीच वितरित हैं और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों को कवर करते हैं। नीचे विषय के अनुसार कुल रिक्तियों को सारणी में दिया गया है।

    विषय

    सामान्य

    महिला

    कुल रिक्तियां

    हिंदी

    78

    10

    88

    अंग्रेज़ी

    54

    14

    68

    संस्कृत

    62

    1

    63

    भौतिक विज्ञान

    73

    7

    80

    रसायन विज्ञान

    51

    3

    54

    गणित

    43

    6

    49

    जीवविज्ञान

    67

    4

    71

    राजनीति विज्ञान

    111

    5

    116

    अर्थशास्त्र

    72

    12

    84

    इतिहास

    42

    4

    46

    भूगोल

    53

    9

    62

    समाजशास्त्र

    13

    –

    13

    गृह विज्ञान

    –

    8

    8

    कला

    2

    –

    2

    वाणिज्य

    2

    –

    2

    कृषि

    2

    –

    2

    कुल

    725

    83

    808

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : ऑनलाइन आवेदन शुल्क

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। यह शुल्क विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। नीचे आवेदन शुल्क की जानकारी सारणी में दी गई है, जिससे उम्मीदवार सही राशि का भुगतान कर सकें और आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें।

    उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2025 आवेदन शुल्क को संशोधित किया गया है। विज्ञापन A-3/S-1/DR(L.I.C)/2025 के बिंदु 13 अनुसार प्रोसेसिंग शुल्क 16–36 की जगह 22–30 होगा, अन्य शर्तें यथावत लागू की गई हैं।

    1767096775827

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : आयु सीमा

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आयु सीमा महत्वपूर्ण पात्रता मानदंडों में से एक है। न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा का पालन करना आवश्यक है, ताकि आवेदन वैध माना जा सके। नीचे इस भर्ती के लिए आयु सीमा का विवरण दिया गया है।

    1767096775862

    ये भी पढ़े:-

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग लेक्चरर भर्ती- योग्यता

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में प्रवक्ता (लेक्चरर) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव और अन्य मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।

    शैक्षणिक योग्यता:

    • उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

    • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से B.Ed., L.T. या समकक्ष शिक्षण योग्यता प्राप्त की हो।

    अतिरिक्त योग्यता (यदि लागू हो):

    • सशस्त्र बलों का अनुभव रखने वाले, नेशनल कैडेट कोर (NCC) ‘C’ सर्टिफिकेट धारक या पूर्व-सेना कर्मियों (Ex-Servicemen) को वरीयता दी जा सकती है।

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया

    उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा के अंतर्गत सामान्य एवं महिला शाखा में सीधी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया जारी कर दी गई है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन विषयवार लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार की होगी और इसी के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    • उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती (ukpsc lecturer recruitment 2026) के अंतर्गत चयन विषयवार लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

    • लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) एवं बहुविकल्पीय प्रकार की होगी।

    • परीक्षा दो प्रश्नपत्रों में आयोजित की जाएगी- प्रश्नपत्र-I और प्रश्नपत्र-II।

    • प्रत्येक प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न होंगे।

    • प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 03 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

    • लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू रहेगा।

    • प्रत्येक गलत उत्तर पर संबंधित प्रश्न के अंकों का 1/4 अंक काटा जाएगा।

    • अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।

    • चयन प्रक्रिया के अगले चरण में सफल हुए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, फिर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025: परीक्षा पैटर्न (ukpsc lecturer recruitment exam pattern)

    उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2025 का परीक्षा पैटर्न आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत अभ्यर्थियों का मूल्यांकन विषयवार लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार की होगी, जिसमें नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी लागू रहेगा।

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025: परीक्षा पैटर्न सारणी

    प्रश्नपत्र

    परीक्षा का प्रकार

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    समय अवधि

    नकारात्मक अंकन

    प्रश्नपत्र–I

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    150

    150

    03 घंटे

    हां (1/4 अंक)

    प्रश्नपत्र–II

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    150

    150

    03 घंटे

    हां (1/4 अंक)

    वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र में अभ्यर्थी द्वारा दिए गए प्रत्येक गलत उत्तर पर नकारात्मक अंकन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक-चौथाई (1/4) अंक काटे जाएंगे। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर अंकित करता है, तो उसे गलत उत्तर माना जाएगा, भले ही उनमें से कोई एक उत्तर सही क्यों न हो। ऐसे प्रश्नों पर भी नियमानुसार नकारात्मक अंकन लागू होगा।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : परीक्षा सिलेबस

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक रूप से निर्धारित किया गया है। इस सिलेबस का उद्देश्य अभ्यर्थियों के विषयगत ज्ञान, शैक्षणिक समझ और शिक्षण क्षमता का मूल्यांकन करना है। परीक्षा सिलेबस संबंधित विषय में स्नातकोत्तर स्तर के अनुसार तैयार किया गया है, जिसके आधार पर वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रभावी तैयारी के लिए विषयवार सिलेबस को ध्यानपूर्वक समझना और उसी के अनुसार अध्ययन करना आवश्यक है। नीचे सारणी में विषयवार संक्षेप्त में सिलेबस दिया गया है।

    क्रमांक

    विषय

    सिलेबस विवरण (Syllabus Highlights)

    01

    कृषि (Agriculture)

    सस्य विज्ञान, मृदा विज्ञान, पादप कार्यिकी, कृषि सांख्यिकी, आनुवंशिकी, पादप प्रजनन, कीट विज्ञान और रोग विज्ञान

    02

    कला (Art)

    दृश्य कला के मूलाधार, चित्रकला तकनीक, पाश्चात्य एवं भारतीय चित्रकला का इतिहास, आधुनिक एवं समकालीन कला, सौंदर्यशास्त्र और उत्तराखंड की लोक कला

    03

    जीव-विज्ञान (Biology)

    कोशिका विज्ञान, आनुवंशिकी, जैव रसायन, पादप एवं जंतु विज्ञान, पारिस्थितिकी और जैव प्रौद्योगिकी

    04

    रसायन शास्त्र (Chemistry)

    अकार्बनिक, भौतिक और कार्बनिक रसायन; आयनन, pH, ऊष्मागतिकी, कार्बोहाइड्रेट, स्पेक्ट्रोस्कोपी और पर्यावरणीय रसायन

    05

    नागरिक शास्त्र (Civics)

    राजनीतिक सिद्धांत, लोकतंत्र, भारतीय राजनीति, स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान (मौलिक अधिकार, नीति निदेशक तत्व), और अंतरराष्ट्रीय राजनीति

    06

    वाणिज्य (Commerce)

    व्यावसायिक अध्ययन, लेखाशास्त्र, व्यावसायिक पर्यावरण, बैंकिंग संस्थान और प्रबंधकीय सिद्धांत

    07

    अर्थशास्त्र (Economics)

    व्यष्टि और समष्टि अर्थशास्त्र, भारतीय अर्थव्यवस्था (1947-1990), आर्थिक सुधार, सांख्यिकी, और वर्तमान आर्थिक चुनौतियां

    08

    भूगोल (Geography)

    भौतिक भूगोल (भू-आकृति, जलवायु, समुद्र विज्ञान), मानव भूगोल, जनसंख्या, आर्थिक क्रियाएं और भारत का भौगोलिक विवरण

    09

    इतिहास (History)

    प्राचीन भारत (सिंधु घाटी, वैदिक युग), मध्यकालीन भारत, आधुनिक भारत (स्वतंत्रता संग्राम), और विश्व इतिहास के प्रमुख घटनाक्रम

    10

    गणित (Mathematics)

    संबंध और फलन, अनुक्रम और श्रेणियाँ, अवकलन एवं समाकलन, आव्यूह और सारणिक, प्रायिकता और त्रिकोणमिति

    11

    भौतिक शास्त्र (Physics)

    पदार्थ और विकिरण की द्वैत प्रकृति, प्रकाश-वैद्युत प्रभाव, तरंगिकी, और आधुनिक भौतिकी के सिद्धांत

    12

    संस्कृत (Sanskrit)

    वैदिक साहित्य (संहिता, ब्राह्मण, उपनिषद), व्याकरण, निरुक्त, और प्रमुख सूक्तों का अध्ययन

    13

    समाज शास्त्र (Sociology)

    समाजशास्त्रीय विचारक (मार्क्स, दुखिम, वेबर), अनुसंधान पद्धति, सामाजिक संरचना, संस्कृति, और सामाजिक परिवर्तन

    14

    हिन्दी (Hindi)

    हिंदी साहित्य का इतिहास (आदिकाल, भक्तिकाल, रीतिकाल, आधुनिक काल), गद्य विधाएं (नाटक, कहानी, उपन्यास, निबंध), काव्य शास्त्र (रस, छंद, अलंकार), हिंदी व्याकरण और हिंदी भाषा का विकास ।

    15

    अंग्रेजी (English)

    ब्रिटिश लिटरेचर (Renaissance to Modern Age), लिटरेरी क्रिटिसिज्म, लिटरेरी डिवाइसेस और टर्म्स, अंग्रेजी व्याकरण (Tenses, Passive voice, Narration), और कॉम्प्रिहेंशन ।

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : लिखित परीक्षा के लिए विषय सूची

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में मूल्यांकन के लिए ऋणात्मक अंकन पद्धति लागू होगी। अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार नीचे दी गई विषय सूची में से विषय का चयन कर लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : लिखित परीक्षा हेतु विषय सूची

    क्रमांक

    विषय

    01

    कृषि

    02

    कला

    03

    जीव-विज्ञान

    04

    रसायन शास्त्र

    05

    नागरिक शास्त्र

    06

    वाणिज्य

    07

    अर्थशास्त्र

    08

    भूगोल

    09

    हिन्दी

    10

    इतिहास

    11

    गृह विज्ञान

    12

    गणित

    13

    भौतिक शास्त्र

    14

    संस्कृत

    15

    अंग्रेजी

    16

    समाज शास्त्र

    नोट:- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन एवं परीक्षा से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि विषय चयन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : परीक्षा कब होगी?

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तिथि आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घोषित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे परीक्षा तिथि, शिफ्ट और केंद्र का विवरण, आधिकारिक नोटिस में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : आंसर की

    लिखित परीक्षा के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 की आंसर की जारी कर दी गई है। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम आंसर की प्रकाशित की जाएगी।

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : परिणाम

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 का परिणाम लिखित परीक्षा और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा। परिणाम मेरिट सूची के रूप में जारी होगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे। परिणाम से संबंधित संपूर्ण जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 : परीक्षा तैयारी योजना व टिप्स

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए एक सुनियोजित तैयारी रणनीति और सही दिशा में अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। परीक्षा विषयवार और वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को सिलेबस के अनुसार नियमित अध्ययन, अभ्यास और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नीचे परीक्षा तैयारी को प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण योजना व उपयोगी टिप्स प्वाइंट वाइज दिए गए हैं।

    परीक्षा तैयारी योजना व टिप्स (प्वाइंट वाइज)

    • सबसे पहले आधिकारिक परीक्षा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझें।

    • अपने विषय के अनुसार टॉपिक वाइज अध्ययन योजना तैयार करें।

    • कठिन विषयों को पहले और सरल टॉपिक्स को बाद में पढ़ने की रणनीति अपनाएं।

    • प्रतिदिन नियमित अध्ययन का समय निर्धारित करें और उसका पालन करें।

    • विषय से संबंधित मानक पुस्तकों और विश्वसनीय अध्ययन सामग्री का ही चयन करें।

    • वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए MCQ अभ्यास पर विशेष ध्यान दें।

    • नकारात्मक अंकन को ध्यान में रखते हुए उत्तर देने का अभ्यास करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट हल करें।

    • अध्ययन के दौरान संक्षिप्त नोट्स बनाएं, जिससे दोहराव आसान हो।

    • समय प्रबंधन सुधारने के लिए टाइम-बाउंड प्रैक्टिस करें।

    • कमजोर टॉपिक्स की पहचान कर उन पर अतिरिक्त फोकस करें।

    • परीक्षा से पहले नियमित रिवीजन अवश्य करें।

    • परीक्षा के दौरान अनावश्यक अनुमान से बचें और केवल सुनिश्चित उत्तर ही दें।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 अधिसूचना कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?
    A:

    उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार इस लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से भी अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)