KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 के तहत अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और संस्कृत विषय के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया। जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा क्रमश: 11, 18 और 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। वहीं एडमिट कार्ड विषयवार क्रमश: 25 सितंबर , 1 अक्टूबर और 8 अक्टूबर 2026 जारी किया गया। इससे पहले वाणिज्य और भूगोल विषय का शेड्यूल जारी किया गया था। वाणिज्य विषय की परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की गई। वहीं भूगोल विषय की परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की गई। एडमिट कार्ड 11 सितंबर को जारी किया गया। बता दें आयोग द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती 2025 के तहत विषयवार परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है ।
उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड लिंक 2026
This Story also Contains
इससे पहले हिंदी विषय की परीक्षा 30 मई 2026 को दो पाली में आयोजित की गई। इतिहास विषय की परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित हुई। इन दोनों विषयों के लिए प्रवेश पत्र 15 मई को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर लॉगिन विवरण के माध्यम से उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते थे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-‘ग’) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र निर्धारित तिथियों पर जारी किए गए। सभी परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न कराई गई।
आयोग द्वारा उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-‘ग’) भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत मुख्य लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित की गई थी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार विषयवार मुख्य लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा का आयोजन 9 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा 9 मई 2026, नागरिक शास्त्र की परीक्षा 10 मई 2026, हिंदी विषय की परीक्षा 30 मई 2026 तथा इतिहास विषय की परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होनी थी। लेकिन, आयोग द्वारा प्रवक्ता–भौतिक शास्त्र तथा 10 मई 2026 (रविवार) को प्रस्तावित प्रवक्ता, नागरिक शास्त्र की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया। भौतिक शास्त्र के लिए एडमिट कार्ड 24 अप्रैल 2026, जिसे 29 अप्रैल को फिर से जारी किया गया था।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा रहा है। उम्मीदवार यूके प्रवक्ता एडमिट कार्ड को UKPSC की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होता है, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है।
अपडेट:- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 09 मई 2026 (शनिवार) को प्रस्तावित प्रवक्ता–भौतिक शास्त्र तथा 10 मई 2026 (रविवार) को प्रस्तावित प्रवक्ता, नागरिक शास्त्र की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन किया जाना था। परंतु आयोग द्वारा दिनांक 04 मई 2026 को लिए गए निर्णय के क्रम में इन दोनों परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त विषयों की नवीन परीक्षा तिथि की सूचना पृथक से आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर अपडेट प्राप्त करते रहें।
उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों द्वारा 31 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक उत्तराखंड प्रवक्ता ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे गए थे। प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 28 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक प्रदान की गई थी। Uttarakhand pravakta vacancy 2025 के तहत 808 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड को उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड प्रवक्ता हॉल टिकट 2025 में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा विवरण, परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश और अन्य जानकारी निहित होती है। उत्तराखंड प्रवक्ता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। हॉल टिकट के बिना उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे सकते है। उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 की पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी ये लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड प्रवक्ता आंसर की
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता (लेक्चरर) के 808 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई। यह भर्ती उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा के तहत की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी Uttarakhand pravakta bharti 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे सारणी से प्राप्त कर सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
आयोजन संस्था | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) |
पद का नाम | उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, समूह ‘ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा–2025 |
कुल रिक्तियां | 808 (सामान्य शाखा – 725, महिला शाखा – 83) |
विभाग | माध्मिक शिक्षा विभाग |
विज्ञापन संख्या | A-3/S-1/DR (L.I.C)/2025 |
वेतनमान | 47600 - 1,51, 100 लेवल- 8 |
कार्यस्थल | उत्तराखंड |
आधिकारिक वेबसाइट | psc.uk.gov.in |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 30 दिसंबर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन तिथि | 31 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 |
परीक्षा तिथि | भौतिक शास्त्र-9 मई 2026 |
यूके प्रवक्ता परीक्षा एडमिट कार्ड | भौतिक शास्त्र- 24 अप्रैल 2026 (पुन: जारी 29 अप्रैल) |
ये भी पढ़िए:-
उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जाता है। अभ्यर्थी UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।
UKPSC प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सबसे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध “प्रवक्ता भर्ती 2026 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
आवश्यक विवरण भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य ले जाएं।
उत्तराखंड प्रवक्ता 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दिए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। यूके प्रवक्ता एडमिट कार्ड में दिए जाने वाले विवरण नीचे बताए गए हैं-
उम्मीदवार का विवरण
उम्मीदवार का नाम
पिता/पति का नाम
पंजीकरण संख्या
रोल नंबर
वर्ग
जन्म तिथि
लिंग
फोटो और हस्ताक्षर
आवेदन संख्या
परीक्षा का विवरण
केंद्र कोड
परीक्षा की पाली
महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा का समय
गेट बंद होने का समय
परीक्षा केंद्र का पता
रिपोर्टिंग का समय
उत्तराखंड प्रवक्ता हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। उत्तराखंड प्रवक्ता 2026 के एडमिट कार्ड में कोई गलती होने की स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा आयोजक प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। संपर्क विवरण नीचे देखा जा सकता है।
हरिद्वार (उत्तराखंड) 249404 फ़ोन नंबर: +91 01334 244143 ईमेल: ukpschdr@]gmail.com |
उत्तराखंड प्रवक्ता 2026 एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। उत्तराखंड प्रवक्ता परीक्षा के लिए मान्य फोटो-पहचान प्रमाण की सूची नीचे दी गई है। हर चरण के लिए अलग से उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
आधार कार्ड
पैन कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
उपयोगी लिंक
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) जारी उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले पहुंचें।
निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।
परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
NAAC A-Grade | UGC Autonomous