Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 (Uttarakhand Lecturer Result 2026)- परिणाम, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 (Uttarakhand Lecturer Result 2026)- परिणाम, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 (Uttarakhand Lecturer Result 2026)- परिणाम, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 09 Sep 2026, 06:45 PM IST

    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार उत्तराखंड प्रवक्ता हिंदी विषय की आंसर की 9 सितंबर को जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 11 से 17 सितंबर तक आंसर की पर आपत्ति दे सकते हैं। इससे पहले अन्य विषयों की आंसर की जारी कर आपत्ति मांगी गई थी। आंसर की पर मिली आपत्तियों पर मूल्यांकन के बाद उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा परिणाम psc.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा। उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 9 से 31 मई 2026 तक आयोजित हुई थी।
    ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड प्रवक्ता आंसर की 2026उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 : अवलोकन
    2. उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 : परिणाम डाउनलोड प्रक्रिया
    3. उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 में उल्लेखित विवरण
    4. उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026: कट ऑफ
    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 (Uttarakhand Lecturer Result 2026)- परिणाम, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026

    उत्तराखंड प्रवक्ता परीक्षा देने वाले उम्मीदवार वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता परिणाम के साथ कटऑफ भी जारी किया जा सकता है।

    Uttarakhand Lecturer Result 2026 भर्ती प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 आमतौर पर आंसर की और आपत्ति निस्तारण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पत्र 31 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक जारी था। उम्मीदवार 28 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक अपने उत्तराखंड प्रवक्ता आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे।

    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 : अवलोकन

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखंड प्रवक्ता (लेक्चरर) के 808 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा के तहत की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी Uttarakhand pravakta bharti 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे सारणी से प्राप्त कर सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    आयोजन संस्था

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)

    पद का नाम

    उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, समूह ‘ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा–2025

    कुल रिक्तियां

    808 (सामान्य शाखा – 725, महिला शाखा – 83)

    विभाग

    माध्मिक शिक्षा विभाग

    विज्ञापन संख्या

    A-3/S-1/DR (L.I.C)/2025

    वेतनमान

    47600 - 1,51, 100 लेवल- 8

    कार्यस्थल

    उत्तराखंड

    आधिकारिक वेबसाइट

    psc.uk.gov.in

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    30 दिसंबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन तिथि

    31 दिसंबर से 20 जनवरी 2026

    परीक्षा तिथि

    9 से 31 मई 2026

    यूके प्रवक्ता परीक्षा एडमिट कार्ड

    24 अप्रैल से 16 मई 2026 (परीक्षा तिथि के अनुसार)

    यूके प्रवक्ता आंसर की

    27 अगस्त 2026

    9 सितंबर 2026 (हिंदी आंसर की)

    यूके प्रवक्ता परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़े:-

    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 : परिणाम डाउनलोड प्रक्रिया

    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन के बाद जारी किया जाएगा। रिजल्ट के माध्यम से अभ्यर्थी अपने चयन की स्थिति देख सकेंगे। UKPSC प्रवक्ता रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाएगा। नीचे परिणाम डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।

    UKPSC प्रवक्ता रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध “प्रवक्ता भर्ती 2026 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब संबंधित विषय (Subject) / परीक्षा का चयन करें।

    • उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • पीडीएफ में अपना रोल नंबर / नाम खोजें।

    • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 में उल्लेखित विवरण

    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं—

    • परीक्षा का नाम (उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2026)

    • उत्तराखंड प्रवक्ता परीक्षा तिथि

    • अभ्यर्थी का रोल नंबर / नाम

    • परीक्षा में प्राप्त कुल अंक

    • उत्तराखंड प्रवक्ता कट-ऑफ अंक 2026

    • क्वालिफाइंग स्टेटस (उत्तीर्ण / अनुत्तीर्ण)

    उपयोगी लिंक

    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026: कट ऑफ

    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 के साथ ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा कट ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। कट ऑफ अंक वह न्यूनतम अंक होते हैं, जिन्हें प्राप्त करना उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक होता है। यह कट ऑफ विभिन्न कारकों जैसे परीक्षा का कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियों की संख्या, अभ्यर्थियों की संख्या और श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी आदि) के आधार पर तय की जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कट ऑफ सूची के माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार कट ऑफ अंक देख सकेंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 कहाँ जारी किया जाएगा?
    A:

    उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट 2026 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा।

    Q: उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट किस प्रारूप में उपलब्ध होगा?
    A:

    रिजल्ट पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर/नाम होंगे।

    Q: क्या उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट के साथ कट-ऑफ अंक भी जारी होंगे?
    A:

    हां, UKPSC द्वारा रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी अलग से जारी किए जाएंगे।

    Q: उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारियाँ होती हैं?
    A:

    रिजल्ट में अभ्यर्थी का रोल नंबर/नाम, प्राप्त अंक, कट-ऑफ और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल होता है।

    Upcoming Competition Exams