यूपी पुलिस एसआई आंसर की 2025 (UP Police SI Answer key 2025) : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा का फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा 23 मार्च 2026 को यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा का प्रारंभिक आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी किया गया था। वहीं किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 26 मार्च 2026 (मध्य रात्रि) तक आंसर की आपत्ति लिंक के माध्यम से चैलेंज कर सकते थे। अब आपत्ति विंडो बंद कर दी गई हैं। आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल यूपी पुलिस एसआई आंसर की 2025 और यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2025 जारी होगा।
यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती 2025-26 परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक या आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस एसआई आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई आंसर की आपत्ति विंडो डायरेक्ट लिंक
यूपी पुलिस एसआई आंसर की दो फेज में जारी की जाती है। पहले फेज में अनंतिम यूपी एसआई आंसर की (provisional UP SI answer key in Hindi) जारी कर दी गई है। इस आंसर की पर उम्मीदवारों से 26 मार्च तक आपत्ति मांगी गई थी। प्रारंभिक आंसर की पर मिले आपत्तियों के समाधान के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है। फाइनल आंसर की के आधार पर बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट जारी किया जाएगा।
यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा आंसर की की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सब-इंस्पेक्टर उम्मीदवार परीक्षा के दौरान निर्धारित सभी टेस्ट बुकलेट की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस आंसरकी की सहायता से, उम्मीदवार अपने द्वारा दिए गए सही उत्तरों की संख्या जान सकते हैं। अभ्यर्थी अपने अंकों की गणना भी कर सकते हैं और आगे के राउंड में चयन की संभावनाओं के बारे में जान सकते हैं।
यूपी एसआई परीक्षा के बाद यूपी पुलिस एसआई प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया जाता है। यूपी पुलिस एसआई आवेदन की तिथि 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 थी। यूपी पुलिस एसआई आवेदन पत्र में सुधार और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 को खत्म हुई। यूपीपीआरपीबी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए यूपी पुलिस एसआई ई-प्रवेश पत्र 11 मार्च 2026 को जारी किया गया था। यूपी पुलिस एसआई आंसर की लिंक, डाउनलोड करने के चरण, आपत्ति दर्ज करने के चरण और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को आगे पढ़ें।
यूपी पुलिस भर्ती 2025 (UP Police recruitment 2025 in hindi) के माध्यम से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए कुल 4543 पद भरे जाएंगे। इसमें एसआई नागरिक पुलिस के 4242 पद, एसआई सशस्त्र पुलिस के 135 पद, एसआई विशेष सुरक्षा बल के 60 और महिला एसआई नागरिक पुलिस के 106 पद हैं।
यूपी पुलिस एसआई सिलेबस 2025 के बारे में जानें
यूपी पुलिस 2025 परीक्षा तिथियां (UP Police 2025 exam dates in hindi) और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां जल्द ही जारी की जा सकती हैं। यूपी पुलिस 2025 महत्वपूर्ण तिथियों (UP Police 2025 important dates in hindi) के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
इवेंट्स | डेट्स |
यूपी पुलिस एसआई 2025 अधिसूचना | 12 अगस्त, 2025 |
यूपी पुलिस एसआई आवेदन 2025 आरंभ | 12 अगस्त, 2025 |
यूपी पुलिस एसआई आवेदन अंतिम तिथि | 11 सितंबर, 2025 |
यूपी पुलिस एसआई आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 11 सितंबर, 2025 |
यूपी पुलिस एसआई आवेदन शुल्क समायोजन | 12-13 सितंबर, 2025 |
यूपी पुलिस एसआई आवेदन पत्र सुधार तिथि | 12-15 सितंबर,2025 |
यूपी पुलिस एसआई 2025-26 परीक्षा | 14-15 मार्च 2026 |
यूपी पुलिस एसआई 2025-26 परीक्षा आंसर की | 23 मार्च 2026 |
यूपी पुलिस एसआई 2025-26 परीक्षा आंसर की | 26 मार्च 2026 तक |
यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2025 | सूचित किया जाएगा |
यह भी जांचें -
यूपी पुलिस एसआई आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। उम्मीदवार यूपी पुलिस 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
यूपी पुलिस एसआई आंसर की डाउनलोड करने के लिए होम पेज पर दिए नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
नोटिस बोर्ड सेक्शन में यूपी पुलिस एसआई आंसर की लिंक ढूंढे और क्लिक करें।
यूपी पुलिस एसआई उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हो जाएगी।
यूपी पुलिस उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और दिए गए उत्तरों की जांच करें।
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
यूपी पुलिस एसआई आंसर की डाउनलोड करने के लिए होम पेज पर दिए नोटिस सेक्शन पर क्लिक करें।
नोटिस बोर्ड सेक्शन में यूपी पुलिस एसआई आंसर की आपत्ति लिंक ढूंढे और क्लिक करें।
लॉगइन विवरण दर्ज करके आंसर की आपत्ति विंडो में इंटर करें
यूपी पुलिस एसआई आंसर की में दिए गए उत्तरों की जांच करें।
जिस उत्तर पर आपत्ति है, उसके खिलाफ प्रमाण के साथ आपत्ति दें लिंक पर क्लिक करें
आपत्ति दर्ज होने के बाद, प्रमाण के लिए उसे सुरक्षित कर लें।
ये भी पढ़ें- आरआरबी परीक्षा 2025
विषय | यूपी एसआई प्रश्न पत्र लिंक |
जनरल नॉलेज | परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगा |
सामान्य हिंदी | परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगा |
न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी | परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगा |
रीजनिंग | परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगा |
ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा - तिथियां, नए अपडेट्स
यूपी पुलिस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर आंसर की के लाभ देख सकते हैं।
यूपी पुलिस एसआई आंसर की में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं।
उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने के लिए आंसर की में दिए गए उत्तरों से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
यूपी पुलिस आंसर की की मदद से, आवेदक लिखित परीक्षा में अपने प्रदर्शन और चयन की संभावनाओं के बारे में जान सकते हैं।
यूपी पुलिस एसआई परिणाम दो चरणों में जारी किया जाएगा - लिखित परीक्षा और फाइनल मेरिट। आयोग लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा। परिणाम पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद आयोग यूपी एसआई पीईटी (UP police SI Physical efficiency tes) और दस्तावेज़ सत्यापन में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की मेरिट सूची के साथ फाइनल यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट जारी करेगा। अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
यूपी पुलिस की कटऑफ (cutoff of UP Police sub Inspector in Hindi) लिखित और अंतिम परीक्षा के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी। यूपी पुलिस एसआई चयन प्रक्रिया (UP police SI selection process in hindi) के अगले चरण में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करने होंगे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी पुलिस एसआई आंसर की 23 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था।