यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 (UP Police SI exam 2025): उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 22 जुलाई की सुबह 10 बजे से 21 अगस्त तक यूपी पुलिस एसआई नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि 14 जुलाई को यूपी एसआई फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। प्राधिकरण द्वारा कुल 4242 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट डाउनलोड कर सकते थे। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा यूपी पुलिस एसआई कटऑफ अंक भी जारी किए गए । उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपी पुलिस एसआई फाइनल रिजल्ट का डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया गया।
यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट डाउनलोड लिंक
यूपी पुलिस एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 29 और 30 जून को किया गया। इसके लिए 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को रिजर्व डे रखा गया था। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा एडमिट कार्ड 23 जून को जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर uppbpb.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते थे। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स-जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल से इसे प्राप्त कर सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड लिंक
अपडेट: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा की तिथियों और परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इन सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित की जाएगी। पहले पीईटी परीक्षा गोरखपुर में होने वाली थी।

यूपी पुलिस एसआई (उपनिरीक्षक) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के अंतर्गत 4543 पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया के अगले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि पीईटी के प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि से लगभग सात दिन पूर्व उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, जिसे अब कर दिया गया है।
युपी पुलिस एसआई पीईटी शेड्यूल जारी- सूचना देखें:-
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से अंकों की श्रेष्ठता तथा उत्तर प्रदेश की आरक्षण नीति के प्रावधानों के अनुसार श्रेणीवार विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.7 गुना अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए बुलाया गया था। बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UP police SI) डीवी और पीएसटी के लिए 5 जून को एडमिट कार्ड जारी किया गया। प्राधिकरण द्वारा 13 मई को यूपी पुलिस एसआई डीवी एवं पीएसटी परीक्षण के लिए शेड्यूल जारी किया गया था। जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपी पुलिस एसआई डीवी और पीएसटी परीक्षण 15 से 16 जून को आयोजित किया गया। वहीं 17 जून को भी इस परीक्षा के लिए रिजर्व रखा गया है, अगर 15 और 16 जून को किसी कारण डीवी-पीएसटी में शामिल नहीं होने पर 17 जून को उपस्थित हो सकते थे।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 |
चर्चित नाम | यूपी पुलिस एसआई |
संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ |
यूपी पुलिस एसआई आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
यूपी पुलिस एसआई आवेदन आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
यूपी पुलिस एसआई आवेदन तिथि | 12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025 |
| यूपी पुलिस एसआई आवेदन पत्र सुधार तिथि | 12-15 सितंबर 2025 |
| यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड | 11 और 12 मार्च 2026 को |
| यूपी पुलिस एसआई परीक्षा | 14-15 मार्च 2026 |
| यूपी पुलिस एसआई परीक्षा आंसर की | 23 मार्च 2026 |
| यूपी पुलिस एसआई परीक्षा आंसर की आपत्ति | 26 मार्च 2026 |
| यूपी पुलिस एसआई परीक्षा फाइनल आंसर की | 7 मई 2026 |
| यूपी पुलिस एसआई परिणाम | 7 मई 2026 |
| यूपी पुलिस एसआई डीवी पीएसटी | 15-16 और 17 जून 2026 |
| यूपी पुलिस एसआई पीईटी तिथि | 29, 30 जून और 1 जुलाई 2026 |
| यूपी पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड तिथि | 23 जून 2026 |
| यूपी पुलिस एसआई अंतिम परिणाम | 14 जुलाई 2026 |
यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के शारीरिक मानक परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले जारी किया गया। प्राधिकरण ने यूपी पुलिस एसआई पीईटी के लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी साझा की है। जारी सूचना के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों को 16 मिनट में 4.8 किमी दौड़ पूरी करनी है। वहीं महिला उम्मीदवार के लिए 16 मिनट में 2.4 किमी की दूरी तय की गई है।
प्राधिकरण ने 7 मई 2026 को यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया था। बोर्ड ने लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 2.7 गुना उम्मीदवारों का चयन करते हुए 12,333 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इसके साथ ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की और कटऑफ भी जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने परिणाम, कटऑफ और आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को दोनों दिन दो-दो शिफ्ट में किया गया। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए कुल 4543 पद भरे जाएंगे।
यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट लिंक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 का कटऑफ जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें अगले चरण शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए चयनित किया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर कटऑफ सूची देख सकते हैं। कटऑफ के आधार पर ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणाम और कटऑफ का विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (PRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की दिशानिर्देश प्रक्रिया जारी की गई है। यह प्रक्रिया भर्ती के अगले चरण के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों की पात्रता, दस्तावेजों की सत्यता और शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी। बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई डीवी/पीएसटी की पूरी प्रक्रिया जारी की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी पुलिस एसआई डीवी/पीएसटी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ द्वारा 23 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा का प्रारंभिक आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी किया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 26 मार्च तक यूपी पुलिस एसआई आंसर की डाउनलोड और आंसर की आपत्ति लिंक के माध्यम से चैलेंज कर सकते थे। अब आपत्ति विंडो बंद कर दी गई है।
प्राधिकरण द्वारा 14 जुलाई को यूपी पुलिस एसआई फाइनल कटऑफ 2025 जारी कर दी गई । यूपी पुलिस एसआईकटऑफ श्रेणीवार जारी की गई है। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (PRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के लिए अभिलेख संवीक्षा (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया जारी कर दी है। इस चरण में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन (DV):
अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
DV प्रक्रिया एक विशेष समिति द्वारा कराई जाएगी, जिसमें—
डिप्टी कलेक्टर (अध्यक्ष)
पुलिस उपाधीक्षक (सदस्य)
शिक्षा विभाग का राजपत्रित अधिकारी (सदस्य)
मुख्य चिकित्साधिकारी/चिकित्सक (सदस्य) शामिल होंगे।
समिति द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी का मूल प्रमाण-पत्रों से मिलान किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता, आयु में छूट, आरक्षण श्रेणी (लंबवत/क्षैतिज), शैक्षणिक योग्यता आदि से जुड़े सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
यदि कोई दस्तावेज निर्धारित नियमों/मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा।
दस्तावेजों की जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गलत, फर्जी या कूटरचित जानकारी मिलने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
ऐसे मामलों में अभ्यर्थी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
यदि किसी प्रकरण में संदेह उत्पन्न होता है, तो बोर्ड स्वयं निर्णय लेकर अंतिम आदेश जारी करेगा, जो बाध्यकारी होगा।
शारीरिक मानक परीक्षण (PST):
6. DV में सफल अभ्यर्थियों का PST उसी समय कराया जाएगा।
7. पुरुषों के लिए ऊँचाई:
सामान्य/OBC/SC: 168 सेमी
ST: 160 सेमी
पुरुषों का सीना:
सामान्य/OBC/SC: 79-84 सेमी
ST: 77-82 सेमी
न्यूनतम 5 सेमी फुलाव अनिवार्य
महिलाओं के लिए:
ऊँचाई: 152 सेमी (Gen/OBC/SC), 147 सेमी (ST)
वजन: न्यूनतम 40 किग्रा
अपील / पुनः परीक्षण प्रक्रिया:
यदि कोई अभ्यर्थी अपने शारीरिक माप से संतुष्ट नहीं है, तो वह उसी दिन अपील/आपत्ति दर्ज कर सकता है।
अपील के बाद पुनः परीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) की उपस्थिति में किया जाएगा।
पुनः परीक्षण में असफल होने पर अभ्यर्थी को अंतिम रूप से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
इस निर्णय के खिलाफ आगे कोई अपील स्वीकार नहीं होगी।
पूर्व की किसी भर्ती या अन्य संस्था द्वारा मापी गई ऊँचाई/सीना मान्य नहीं होगा।
केवल इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान समिति द्वारा लिया गया माप ही अंतिम माना जाएगा।
सामान्य निर्देश:
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी नोडल अधिकारी को कारण बताते हुए पुनः अवसर के लिए आवेदन कर सकता है।
नोडल अधिकारी विशेष परिस्थितियों में ही नई तिथि निर्धारित कर सकता है।
अंतिम निर्धारित तिथि/रिजर्व दिवस के बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
पुनर्निर्धारित तिथि पर भी अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी को असफल माना जाएगा।
स्वास्थ्य या अन्य किसी भी आधार पर दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
DV और PST का परिणाम अभ्यर्थियों को उसी दिन बता दिया जाएगा।
यूपी पुलिस एसआई एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए, यूपी एसआई एडमिट कार्ड लिंक 11 मार्च को जारी किया गया था। सूचना के अनुसार, 14 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UP Police SI admit card in Hindi) 11 मार्च और 15 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी किया गया।
लोगों ने यह भी पूछा - यूपी में दारोगा भर्ती परीक्षा का शेड्यूल क्या है?
यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप 6 मार्च को जारी किया गया था। यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड ने 3 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है।
यूपी पुलिस एसआई आवेदन आधिकारिक वेबसाइट apply.upprpb.in पर जारी किया गया था। यूपी एसआई आवेदन की तिथि 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 थी। यूपी पुलिस एसआई आवेदन शुल्क भुगतान और आवेदन सुधार की अंतिम तिथि पहले 11 सितंबर थी, जिसे बढ़ा कर 15 सितंबर 2025 तक कर दी गई थी। यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए सामान्य / ईडब्ल्यूएस / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। यूपी पुलिस एसआई अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 12 सितंबर से 15 सितंबर 2025 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे।
यूपी एसआई भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाती है। यूपी पुलिस एसआई आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अपने प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए। आवेदन के लिए महत्वपूर्ण निर्देशों और तिथियों का भी ध्यान रखना जरूरी है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती से संबंधित मुख्य जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।
यूपीपीआरपी बोर्ड ने हाल ही में अपने आधिकारिक "X" पेज के माध्यम से यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के रिक्त पदों की घोषणा की थी। यूपी पुलिस भर्ती 2025 (UP Police recruitment 2025 in hindi) के माध्यम से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए कुल 4543 पद भरे जाएंगे। इसमें एसआई नागरिक पुलिस के 4242 पद, एसआई सशस्त्र पुलिस के 135 पद, एसआई विशेष सुरक्षा बल के 60 और महिला एसआई नागरिक पुलिस के 106 पद हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई (UP police SI in hindi) भर्ती के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया जारी है।
आयोजन प्राधिकारी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 12 अगस्त, 2025 को यूपी पुलिस एसआई भर्ती अधिसूचना 2025 (UP Police SI recruitment notification 2025 in Hindi) जारी की गई थी। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में यूपी एसआई अधिसूचना 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी एसआई भर्ती अधिसूचना 2025 (UP SI Recruitment notification 2025 in Hindi) में यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 (UP Police SI exam 2025 in Hindi) से संबंधित सभी जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी पुलिस एसआई 2025 अधिसूचना में दिए गए सभी विवरणों की जांच कर लें।
ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा - तिथियां, नए अपडेट्स
यूपी एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पाससरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
यूपी पुलिस एसआई भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले अपना ओटीआर कंपलीट करना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने भविष्य के सभी ऑनलाइन आवेदनों के लिए OTR अनिवार्य कर दिया है। एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदकों को प्रत्येक भर्ती के लिए अपना विवरण, जैसे नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि, दोबारा दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा समस्त विज्ञापित किए जाने वाले पदों के आवेदन हेतु One Time Registration (OTR) की प्रणाली दिनांक 31-7-2025 से लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है।
ओटीआर भरने से पहले जरूरी निर्देश -
प्रत्येक आवेदक को ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा, जो परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अपरिवर्तनीय होगा।
आवेदक अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को आधार, डिजिलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट का उपयोग करके पूरा कर सकते हैं।
केवल मेट्रिकुलेशन/ हाई स्कूल प्रमाणपत्र में अंकित विवरण ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के लिए मान्य माने जाएंगे।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, ओटीआर पंजीकरण लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
अब, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि सहित आवश्यक व्यक्तिगत विवरण भरें।
अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
दर्ज किए गए विवरणों की पुष्टि करें और पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
इसके बाद कंफर्मेशन पेज को सेव या प्रिंट कर लें।
नोट - ओटीआर पंजीकरण करने के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु FAQ व वीडियो का लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। यदि अभ्यर्थियों को OTR पंजीकरण करने में समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़े
यूपीपीआरपीबी, लखनऊ ने 12 अगस्त 2025 को यूपी पुलिस एसआई आवेदन पत्र ऑनलाइन जारी कर दिया है। यूपी पुलिस एसआई आवेदन पत्र 2025 की तिथि (UP Police SI application form date 2025 in hindi) के अनुसार, यूपी एसआई आवेदन (UP SI application in hindi) की तिथि12 अगस्त, 2025 से 11 सितंबर 2025 है।
यूपी पुलिस एसआई आवेदन ऑनलाइन लिंक (UP Police SI apply online link in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है। इस वर्ष, लगभग 4-5 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। यूपी पुलिस ऑनलाइन आवेदन लिंक 2025 देखने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे यूपी पुलिस एसआई पात्रता मानदंडों (UP Police SI eligibility criteria) को पूरा करते हैं।
यूपी पुलिस एसआई आवेदन के लिए वर्गवार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य / ईडब्ल्यूएस / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
इसे भी देखें - पुलिस एग्जाम लिस्ट 2025
यूपी एसआई भर्ती लिखित परीक्षा के लिए यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से यूपी पुलिस एसआईप्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।
प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में यूपी पुलिस एसआई परीक्षा तिथियों 2025 (UP Police SI exam dates 2025) की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी यूपी एसआई परीक्षा तिथि 2025 देख सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई परीक्षा तिथि 2025 के बाद, बोर्ड अन्य महत्वपूर्ण तिथियों जैसे प्रवेश पत्र, यूपी एसआई आंसर की और अन्य की भी घोषणा करेगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ, यूपी पुलिस भर्ती 2025 का संचालन प्राधिकरण है।
यूपी एसआई अधिसूचना 2025, 12 अगस्त को जारी हुई थी।
उत्तर प्रदेश एसआई भर्ती 2025 के लिए कुल 4543 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस एसआई ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव किया गया था।