Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP Police SI admit card)- पीईटी परीक्षा केंद्र में बदलाव, परीक्षा तिथि
    • लेख
    • यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP Police SI admit card)- पीईटी परीक्षा केंद्र में बदलाव, परीक्षा तिथि

    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP Police SI admit card)- पीईटी परीक्षा केंद्र में बदलाव, परीक्षा तिथि

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 30 Jun 2026, 09:28 AM IST

    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 (UP Police SI admit card 2025 in Hindi) - उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस उप निरीक्षक पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए एडमिट कार्ड 23 जून को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से लॉगिन विवरण जैसे पंजीकर संख्या व जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई पीईटी का आयोजन 29 जून, 30 जून और 1 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। 1 जुलाई को रिजर्व डे के लिए रखा गया है। फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट सत्यापन का आयोजन 15 से 17 जून तक हुआ। जिसके लिए एडमिट कार्ड 5 जून को जारी की गई थी। वहीं यूपी पुलिस एसआई एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च 2026 को जारी किया गया था। परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 तक आयोजित की गई।
    यूपी पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड लिंक
    अपडेट: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा की तिथियों और परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इन सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित की जाएगी। पहले पीईटी परीक्षा गोरखपुर में होने वाली थी।

    This Story also Contains

    1. यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (How to download UP police SI admit card)
    2. यूपी पुलिस एसआई 2025- मुख्य तिथियां
    3. यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 में त्रुटि हो तो क्या करें?
    4. यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड के साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट
    5. यूपी पुलिस एसआई परीक्षा दिवस निर्देश
    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP Police SI admit card)- पीईटी परीक्षा केंद्र में बदलाव, परीक्षा तिथि
    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा? कैसे डाउनलोड करें

    1782788554974

    उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा तिथि (UP police SI recruitment exam date) तक यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड लॉगिन विवरण के माध्यम से डाउनलोड कर सकते थे। एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है जिसके बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 डायरेक्ट लिंक
    1773210438911

    अपडेट: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश में दारोगा भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट सत्यापन का आयोजन 15 से 17 जून तक हुआ। यूपी पुलिस एसआई डीवी के लिए एडमिट कार्ड 5 जून को जारी किया गया।

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 7 मई 2026 को यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। बोर्ड ने लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 2.7 गुना उम्मीदवारों का चयन करते हुए 12,333 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इसके साथ ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की और कटऑफ भी जारी किया गया है। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए कुल 4543 पद भरे जाएंगे।

    यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को होगा। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार 14 मार्च की यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 और 15 मार्च की परीक्षा के लिए 12 मार्च को जारी किया गया। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र आदि की जानकारी होती है।
    इसे भी देखें - पुलिस एग्जाम लिस्ट 2025 | यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती कब आएगी
    1773125497731

    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (How to download UP police SI admit card)

    उम्मीदवार यूपी पुलिस आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपी एसआई ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरणों को बताया गया है -

    • उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगइन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि, पासवर्ड) और सत्यापन कोड दर्ज करें।

    • नए टैब में यूपी पुलिस एसआई ई-प्रवेश पत्र दिखेगा।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    इससे पहले प्राधिकरण ने 6 मार्च 2026 को यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए परीक्षा शहरों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉगइन विवरण के माध्यम से अपनी परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
    1773125482253

    यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हुई। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 थी। उम्मीदवार 12 सितंबर से 15 सितंबर 2025 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे।

    इस लेख में, उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई 2025 एडमिट कार्ड के संबंध में व्यापक विवरण पा सकते हैं, जिसमें up si admit card 2025 की तारीखें, यूपी पुलिस एसआई प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के निर्देश और एडमिट कार्ड पर उल्लिखित निर्देश शामिल हैं।

    यूपी पुलिस एसआई 2025- मुख्य तिथियां

    यूपी पुलिस एसआई 2025 तिथियां (UP Police SI 2025 dates in hindi) और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां जल्द ही जारी की जा सकती हैं। यूपी पुलिस 2025 महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    यूपी पुलिस एसआई आवेदन 2025 की मुख्य तिथियां

    इवेंट्स

    डेट्स

    यूपी पुलिस एसआई 2025 अधिसूचना

    12 अगस्त, 2025

    यूपी पुलिस एसआई आवेदन 2025 आरंभ

    12 अगस्त, 2025

    यूपी पुलिस एसआई आवेदन अंतिम तिथि

    11 सितंबर, 2025

    यूपी पुलिस एसआई आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    11 सितंबर, 2025

    यूपी पुलिस एसआई आवेदन शुल्क समायोजन

    12-13 सितंबर, 2025

    यूपी पुलिस एसआई आवेदन सुधार12-15 सितंबर 2025
    यूपी पुलिस एसआई सिटी स्लिप
    6 मार्च 2026
    यूपी पुलिस एसआई प्रवेश पत्र

    11 और 12 मार्च 2026

    यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा

    14-15 मार्च 2025

    यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2025

    7 मई 2026

    यूपी पुलिस एसआई डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड
    5 जून 2026
    यूपी पुलिस एसआई डीवी पीएसटी एग्जाम
    15-16 जून 2026
    17 जून (रिजर्व डे)
    यूपी पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा
    29, 30 जून
    1 जुलाई 2026 (रिजर्व डे)

    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 में त्रुटि हो तो क्या करें?

    उम्मीदवारों को up si admit card 2025 डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश पुलिस आयोग से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिरण से संपर्क कर सकते हैं।

    हेल्पलाइन नंबर-0522-2235752

    ईमेल आईडी: sampark@uppbpb.gov.in

    पता - तुलसी गंगा कॉम्प्लेक्स, 19 सी विधान सभा मार्ग लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

    एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का लिंग (पुरुष/महिला)

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवार का फोटो

    • आवेदक के हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान

    • उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)

    • उम्मीदवार का रोल नंबर.

    • यूपी पुलिस एसआई परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का स्थान

    • परीक्षा की तिथि और समय

    • परीक्षा दिवस निर्देश

    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड के साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा दिवस निर्देश

    • परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकलने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनके पास एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ जैसे सभी अनिवार्य दस्तावेज हैं।

    • उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 1-2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि उन्हें परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले यूपी पुलिस एसआई परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • अभ्यर्थियों को यथासंभव कम चीजें ले जानी चाहिए क्योंकि अधिकांश वस्तुओं को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।

    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा तिथि 2025

    प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में यूपी पुलिस एसआई परीक्षा तिथियों 2025 (UP Police SI exam dates 2025) की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी यूपी एसआई परीक्षा तिथि 2025 देख सकेंगे। यूपी पुलिस एसआई परीक्षा तिथि 2025 के साथ, बोर्ड अन्य महत्वपूर्ण तिथियों जैसे प्रवेश पत्र, यूपी एसआई आंसर की और अन्य की भी घोषणा करेगा।
    एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती 2025:

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा कब होगी?
    A:

    यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी।

    Q: यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड कब जारी होगा।
    A:

    यूपी पुलिस एसआई 11 और 12 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया गया है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)