Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 (UP Police SI Result 2025 in Hindi): नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड @uppbpb.gov.in
    • लेख
    • यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 (UP Police SI Result 2025 in Hindi): नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड @uppbpb.gov.in

    यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 (UP Police SI Result 2025 in Hindi): नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड @uppbpb.gov.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 22 Jul 2026, 09:55 AM IST

    यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा स्कोर कार्ड 22 जुलाई को जारी किया गया । उम्मीदवार 22 जुलाई की सुबह 10 बजे से यूपी पुलिस एसआई यूनॉर्मलाइज्ड स्कोर uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई एसआई स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा यूपी पुलिस एसआई अंतिम रिजल्ट 14 जुलाई को जारी किया गया था।
    1784693903843

    This Story also Contains

    1. यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 (UP Police SI exam 2025 in Hindi)- मुख्य तिथियां
    2. यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 (UP Police SI Result 2025) कैसे देखें
    3. यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 में दर्ज विवरण -
    4. नाम
    5. यूपी पुलिस एसआई अंक 2025 की गणना
    6. यूपी पुलिस एसआई वेतन (UP police SI salary in Hindi)
    यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 (UP Police SI Result 2025 in Hindi): नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड @uppbpb.gov.in
    यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 (UP Police SI Result 2025 in Hindi): लिखित परीक्षा परिणाम जारी

    उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज के माध्यम से भी यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते थे। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस एसआई फाइनल कटऑफ अंक 2026 भी जारी किए गए । यूपी पुलिस डीवी प्रक्रिया 15 से 16 जून तक आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस एसआई भर्ती में कुल 4242 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
    यूपी पुलिस एसआई फाइनल रिजल्ट डाउनलोड लिंक
    1784087723477

    यूपी पुलिस एसआई फाइनल कटऑफ 2026-

    1784087846853


    यूपी पुलिस एसआई डीवी शेड्यूल-


    1778746595715

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 2025 का परिणाम (UP Police SI Result 2025) जारी कर दिया गया था। बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 12,333 अभ्यर्थियों को, जो निर्धारित रिक्तियों के लगभग 2.7 गुना हैं, दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए चयनित किया। बोर्ड ने लिखित परीक्षा के परिणाम के साथ-साथ कटऑफ मार्क्स और फाइनल आंसर की भी जारी की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, कटऑफ और फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2025 और फाइनल आंसर की का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
    यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट और फाइनल आंसर की लिंक

    1778155896108

    यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की कटऑफ जारी कर दी गई है। कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की कटऑफ देख सकते हैं।

    1778156009357

    बोर्ड द्वारा 23 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा का आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 26 मार्च तक यूपी पुलिस एसआई आंसर की डाउनलोड और आंसर की आपत्ति लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते थे। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को दोनों दिन दो-दो शिफ्ट में किया गया था।
    1774331245450

    परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट लिंक के माध्यम से यूपी एसआई का रिजल्ट देख सकते हैं। यूपीपीआरपीबी भर्ती के सभी चरणों के लिए जारी अलग-अलग परिणाम जारी करेगा। परीक्षा के सभी चरण पूरे होने के बाद यूपी पुलिस एसआई 2025 की मेरिट सूची जारी की जाएगी।

    यूपी एसआई भर्ती अधिसूचना 2025 (UP SI Recruitment notification 2025) में यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 (UP Police SI exam 2025 in Hindi) से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है। राज्य सरकार की नीति के अनुसार प्रत्येक श्रेणी के लिए लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और चिकित्सा परीक्षण/दस्तावेज़ सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंक के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 (UP Police SI Result 2025) जारी होने की तिथि, रिजल्ट देखने का तरीका, लिखित परीक्षा परिणाम और यूपी पुलिस एसआई तिथियों से संबंधित मुख्य जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 (UP Police SI exam 2025 in Hindi)- मुख्य तिथियां

    यूपीपीआरपीबी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 कों आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए यूपी पुलिस एसआई ई-प्रवेश पत्र 11 मार्च को जारी किया गया। ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

    मुख्य इवेंट

    तिथियां

    यूपी पुलिस एसआई आवेदन तिथि

    12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025

    यूपी पुलिस एसआई आवेदन पत्र सुधार तिथि

    12-15 सितंबर 2025

    यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड

    11 मार्च 2026

    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा

    14-15 मार्च 2026

    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा आंसर की23 मार्च 2026
    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा आंसर की आपत्ति26 मार्च 2026
    यूपी पुलिस एसआई परीक्षा फाइनल आंसर की7 मई 2026

    यूपी पुलिस एसआई परिणाम

    7 मई 2026

    यूपी पुलिस एसआई फाइनल रिजल्ट 202614 जुलाई 2026

    ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा - तिथियां, नए अपडेट्स

    यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 (UP Police SI Result 2025) कैसे देखें

    यूपी पुलिस एसआई 2025 परिणाम यूपीपीआरपीबी द्वारा ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया है। यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार इस पेज पर भी यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट लिंक देख सकते हैं। यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम देखने के लिए, उम्मीदववार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    यूपी पुलिस एसआई फाइनल रिजल्ट डाउनलोड स्टेप्स

    • यूपीपीआरपीबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन (नीचे लाल घेरे में दर्शाया गया है) या Top Notice में जाएं

    1784087980180


    • रिजल्ट सेक्शन में डेट की जानकारी दें, इसके बाद यूपी पुलिस एसआई 2025 परिणाम लिंक दिखेगा, क्लिक करें
    • नया टैब में एसआई परिणाम पीडीएफ दिखाई देगा
    • अपना नाम खोजने के लिए CTRL+F दबाएँ
      यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 की स्थिति जांचें।
    • यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

    यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2025 में दर्ज विवरण -

    नाम

  • रोल नंबर

  • वर्ग

  • परिणाम स्थिति

  • इसे भी देखें - पुलिस एग्जाम लिस्ट 2025

    यूपी पुलिस एसआई अंक 2025 की गणना

    • लिखित परीक्षा के लिए 400 अंक निर्धारित हैं।

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2.5 अंक आवंटित किए जाएंगे।

    • परीक्षा में नकारात्मक अंकन की कोई अवधारणा नहीं है, लेकिन गणना थोड़ी जटिल हो जाती है क्योंकि प्रत्येक प्रश्न के लिए 2.5 अंक आवंटित किए जाते हैं।

    • आपका अंतिम स्कोर सही प्रश्नों की संख्या x 2.5 होगा। उदाहरण के लिए, यदि आपको 100 सही उत्तर मिले हैं, तो आपका अंतिम स्कोर 250 अंक होगा।

    • अंतिम परिणाम शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद घोषित किए जाएंगे।

    परीक्षा के चरण -

    यूपी पुलिस एसआई राज्य की सबसे प्रतिस्पर्धी और बहुचर्चित परीक्षाओं में से एक है और हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार इसमें शामिल होते हैं। यूपी पुलिस चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट शामिल हैं।

    यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा - ऑनलाइन लिखित परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।

    दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण 2025 - लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को वे सभी दस्तावेज़ प्रदान करने होंगे जो उन्होंने पंजीकरण के समय अपलोड किया था। बोर्ड द्वारा उम्मीदवार के शारीरिक माप का परीक्षण किया जाएगा।

    कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफी टेस्ट - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल पाए गए अभ्यर्थी अर्हता प्रकृति की कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा में शामिल होंगे। कंप्यूटर टाइपिंग उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार स्टेनोग्राफी टेस्ट में उपस्थित होने के पात्र होंगे, जो शैक्षणिक योग्यता में निर्धारित प्रकृति में अर्हता प्राप्त होगा।

    यूपी पुलिस एसआई वेतन (UP police SI salary in Hindi)

    यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर का वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार है। यूपी पुलिस एसआई वेतनमान 9,300-34,800 रुपये है। इन हैंड सैलरी 24,000-80,400 रुपये है। उम्मीदवारों को वेतन के साथ-साथ कई भत्ते और लाभ भी मिलते हैं, जैसे -

    • महंगाई भत्ता (महंगाई भत्ता मूल वेतन का 12% है)

    • मकान किराया भत्ता मूल वेतन का 24% है)

    • यात्रा भत्ते

    • वर्दी भत्ते (टोपी, जूते, बेल्ट, वर्दी, आदि)

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 में कब होगी?
    A:

    यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जा चुकी है। 

    Q: यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन कब जारी होगा?
    A:

    यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन पत्र 12 अगस्त 2025 को जारी किया गया। यूपी एसआई 2025 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 थी।

    Q: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    यूपी पुलिस चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से  लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण शामिल है।

    Upcoming Competition Exams