Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा- डेट और टाइम जानें
    • लेख
    • यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा- डेट और टाइम जानें

    यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा- डेट और टाइम जानें

    Rajan KumarUpdated on 08 Jun 2026, 09:43 AM IST

    यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा (up police constable ka admit card 2026 kab aaega)- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर भर्ती परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा। बोर्ड (UPPRPB) द्वारा सूचना जारी कर up police admit card 2026 kab aayega? का जवाब दे दिया है। बोर्ड ने, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी कर दिया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड 5, 6 और 7 जून 2026 को जारी किया गया। परीक्षा 8 से 10 जून तक है।
    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी सूचना देखें:-

    1780556505376

    This Story also Contains

    1. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा – अवलोकन
    2. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा?
    3. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    4. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    5. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 : महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
    6. UP पुलिस परीक्षा की तारीख 2026 (up police exam date 2026)
    यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा- डेट और टाइम जानें
    यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा

    UPPRPB द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले यानी 8 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए UP Police Constable Admit Card 5 जून को, 9 जून की परीक्षा के लिए 6 जून और 10 जून की परीक्षा के लिए 7 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड की सहायता से अपना UP Police Constable Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप 2026 (up police exam city) 1 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। यूपीपीआरपीबी द्वारा कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती अधिसूचना के साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन पत्र 31 दिसंबर को जारी किया गया था, जो 30 जनवरी तक भरा गया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा, एडमिट कार्ड लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा – अवलोकन

    उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर होने वाली पुलिस भर्ती 2026 का इंतज़ार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ उम्मीदवार UP Police Constable Admit Card जारी होने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे अपने परीक्षा तिथि के अनुसार, तीन दिन पहले UP Police Admit Card Download कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यदि आप UP Police Constable Ka Admit Card, यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?, यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा? से जुड़ी सवाल और महत्वपूर्ण तिथियां, डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य जरूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया विस्तृत अवलोकन आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

    परीक्षा संचालन निकाय

    उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड, लखनऊ

    परीक्षा का नाम

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 (आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026)

    भुगतान के प्रकार

    ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट) या ऑफलाइन

    पदों की संख्या

    32,679

    आधिकारिक वेबसाइट

    uppbpb.gov.in

    यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन तिथि

    31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि (up police constable exam date)

    8-10 जून 2026

    up police constable exam city

    1 जून 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कब आएगा, तिथि जानें

    5, 6 और 7 जून 2026 (जारी)

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा?

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा, इसका जवाब है- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया गया। 8, 9 और 10 जून की परीक्षा के लिए यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 5, 6 और 7 जून को जारी किया गया। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक पोर्टल पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डेट या यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा? इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है। की जानकारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    यदि आप जानना चाहते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा (up police ka admit card kab aaega) या up police constable ka admit card कैसे डाउनलोड करें, तो बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb gov in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UP Police Admit Card Date, यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा, से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से uppbpb gov in वेबसाइट चेक करते रहें।

    • सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध UP Police Constable, Jail Warder Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आगे बढ़ें।

    • लॉगिन पेज पर अपना Application Number, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

    • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

    • आपका UP Police Constable Admit Card 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    UP Police Constable Admit Card 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। UP Police Admit Card में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं। यदि UP Police Constable Admit Card 2026 में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। नीचे UP Police Constable Ka Admit Card में उपलब्ध प्रमुख विवरण दिए गए हैं:

    • उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)

    • रोल नंबर (Roll Number)

    • पंजीकरण संख्या (Registration Number)

    • लिंग (Gender)

    • श्रेणी/वर्ग (Category)

    • उम्मीदवार की स्कैन की गई फोटो

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर परीक्षा की तिथि

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय

    • परीक्षा पाली (Shift Details)

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    • पर्यवेक्षक (Invigilator) के हस्ताक्षर के लिए निर्धारित स्थान

    ये भी पढ़ें:- यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन । यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आवेदन

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 : महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस, जेल वार्डर एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों, कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रश्नपत्र, परीक्षा सामग्री अथवा उससे संबंधित किसी भी जानकारी का प्रसार, विश्लेषण या साझा करना प्रतिबंधित है। परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी अभ्यर्थी निर्धारित नियमों का पालन करें तथा भर्ती प्रक्रिया को स्वच्छ एवं निष्पक्ष बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। नीचे महत्वपूर्ण निर्देश देखें।

    महत्वपूर्ण निर्देश

    • परीक्षा प्रश्नपत्र या उसकी सामग्री पर किसी भी प्रकार की चर्चा, विश्लेषण या प्रसार प्रतिबंधित है।

    • सोशल मीडिया (YouTube, X/Twitter, Facebook, Telegram, WhatsApp आदि) पर प्रश्नपत्र या परीक्षा सामग्री साझा करना दंडनीय अपराध है।

    • परीक्षा के दौरान नकल, अनधिकृत सहायता, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग, प्रश्नपत्र/उत्तर कुंजी प्राप्त करना या प्रसारित करना प्रतिबंधित है।

    • परीक्षा सामग्री को मौखिक, लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या किसी अन्य माध्यम से प्रकाशित या साझा नहीं किया जा सकता।

    • परीक्षा केंद्र से मूल OMR शीट लेकर जाना गंभीर अनाचार माना जाएगा।

    • परीक्षा सामग्री या प्रश्नपत्र को अनधिकृत रूप से अपने पास रखना अपराध है।

    • उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा से अयोग्य (Disqualify) या निष्कासित (Debar) किया जा सकता है।

    • अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है तथा आगामी एक वर्ष तक परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

    • परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    • साल्वर गैंग, पेपर लीक, नकल माफिया या किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल होना गंभीर अपराध है, जिसके लिए कठोर कारावास एवं भारी जुर्माने का प्रावधान है।

    • परीक्षा केंद्र में अनधिकृत प्रवेश या किसी अभ्यर्थी को अनुचित सहायता प्रदान करना अपराध है।

    • परीक्षा से संबंधित अधिकारियों, निरीक्षकों या पर्यवेक्षकों को धमकाना, प्रभावित करना या प्रलोभन देना दंडनीय अपराध है।

    • सभी अपराध संज्ञेय (Cognizable), गैर-जमानती (Non-Bailable) एवं अशमनीय (Non-Compoundable) हैं।

    • भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों एवं हितधारकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

    संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए

    यदि किसी को निम्न गतिविधियों की जानकारी मिले—

    • पेपर लीक

    • पेपर खरीद-फरोख्त

    • नकल

    • साल्वर गैंग

    • अन्य अवैध परीक्षा गतिविधियां

    तो सूचना निम्न माध्यमों से दी जा सकती है:

    • ईमेल: satarkta.policeboard@gmail.com

    • व्हाट्सएप: 9454457951

    विशेष: सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    परीक्षा तिथि

    • यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा: 8 जून 2026 से 10 जून 2026 तक।

    • परीक्षा के बाद भी प्रश्नपत्र, प्रश्नों या परीक्षा सामग्री को सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम पर साझा करना, चर्चा करना या प्रसारित करना गंभीर अनुशासनहीनता और कानूनी अपराध माना जाएगा।

    ये भी पढ़ें: आबकारी सिपाही भर्ती 2026

    UP पुलिस परीक्षा की तारीख 2026 (up police exam date 2026)

    UP Police Exam Date 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा UP Police Constable Exam Date 2026 की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जून से 10 जून 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल होंगे। UP Police Exam Date 2026 के साथ-साथ बोर्ड ने UP Police Constable Admit Card 2026 जारी करने की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। एडमिट कार्ड 5, 6 और 7 जून को जारी किया जा रहा है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    AFCAT Application Date

    20 May'26 - 21 Jun'26 (Online)