यूपी वन रक्षक भर्ती 2026 (UP Forest Guard Recruitment 2026 in hindi): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (upsssc) द्वारा यूपी वन रक्षक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 7 अक्टूबर तक दी जाएगी। यूपी वन रक्षक प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में दर्ज की जा सकती है। बता दें कि यूपी वन रक्षक आंसर की 2026 का प्रकाशन 29 सितंबर को कर दिया गया। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपी वन रक्षक आंसर की 2026 लिंक उपलब्ध कराया गया है। यूपी वन रक्षक प्रोविजनल आंसर की 5 अक्टूबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।यूपी वन रक्षक परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को सफलतापूर्वक किया गया था। प्राधिकरण द्वारा वन रक्षक मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए थे प्राधिकरण द्वारा अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 200 रुपए वहीं एससी, एसटी वर्ग के लिए 80 रुपए ऑनलाइन शुल्क निर्धारित किया गया। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले चयनित उम्मीदवारों को यूपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य था। यूपी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स के लिए उम्मीदवारों का चयन यूपी पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर किया गया है। सूचना के अनुसार कुल 19692 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स शॉर्टलिस्ट रिजल्ट और कटऑफ देख सकते हैं।
यूपी वन रक्षक आंसर की लिंक
यूपी वन रक्षक आंसर की पर आपत्ति विडो संबंधित अधिसूचना -
This Story also Contains

यूपी वन रक्षक आंसर की अधिसूचना -
यूपी वन रक्षक प्रवेश पत्र संबंधित अधिसूचना 
वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन सूची जारी कर दी गई थी।
यूपी वनरक्षक भर्ती अधिसूचना डाउनलोड लिंक । यूपीएसएसएससी विधान भवन भर्ती 2026
यूपी फॉरेस्ट गार्ड आवेदन लिंक 30 जून को जारी किया गया था। यूपी वन रक्षक आवेदन पत्र 2026 (up forest guard application form 2026) भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के साथ इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से आसानी से आवेदन कर सकते थे। वहीं यूपी वन रक्षक एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन एवं शुल्क समायोजन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई थी।
यूपी वन रक्षक आवेदन डायरेक्ट लिंक
लेटेस्ट- यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 मेडिकल टेस्ट की लिस्ट जारी, चेक करें रोल नंबर
यूपी वन रक्षक भर्ती अधिसूचना (up vanrakshak bharti 2026) में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, तिथियों की जानकारी विस्तार से दी गई है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से भी up vanrakshak bharti 2026 से संबंधित ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
विज्ञापन संख्या | विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026 |
यूपी वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक आवेदन तिथि | 30 जून से 20 जुलाई 2026 |
यूपी वन रक्षक आवेदन संशोधन अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2026 |
यूपी वन रक्षक परीक्षा तिथि | 27 सितंबर 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
कुल पद | 708 |
यूपी वन रक्षक रिजल्ट 2026 | सूचित किया जाएगा |
| यूपी वन रक्षक प्रोविजनल आंसर की | 29 सितंबर 2026 |
| यूपी वन रक्षक आंसर की पर आपत्ति | 7 अक्टूबर तक |
प्राधिकरण द्वारा यूपी वन रक्षक (up forest guard) और वन्य जीव रक्षक (up wildlife guard) के लिए पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। इन सभी पात्रताओं को पूरा करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। आगे लेख में विस्तार से इनकी चर्चा की गई है।
वन रक्षक रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा० अ०प०-2025)/10 हेतु केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो विज्ञापित पद हेतु वांछित अनिवार्य अर्हता धारित करते हों तथा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test- PET-2025) में सम्मिलित हुए हों एवं उन्हें आयोग द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो । इसके साथ ही।
वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट की परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो,या
(दो) राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।
केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से कम्प्यूटर अप्लीकेशन में प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो, या
किसी खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो
आयु: उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।
शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवदेन पत्र भरने से पहले अपनी पात्रता मानदंड की जांच आवश्य कर लें। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन (up vanrakshak application form 2026) भर सकते हैं।
सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अब LIVE Advertisement Segment पर जाकर संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
अब अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर लें।
up vanrakshak bharti 2026 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। up forest guard exam pattern 2026 में मुख्य परीक्षा कुल 100 अंको की होगी। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। महत्वपूर्ण बात ये कि यूपी वन रक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रक्रिया का प्रावधान है अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे हैं।

यूपी वन रक्षक सिलेबस 2026


यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी वन रक्षक एडमिट कार्ड 2026 (UP forest guard Admit card 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है जिसके बिना परीक्षा स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर प्रदेशन वन रक्षक भर्ती एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट आवश्य लें।
आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी वन रक्षक आंसर की (upsssc forest guard answer key 2026) दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा होने के कुछ दिन बाद यूपी वन रक्षक प्राथमिक आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति हो तो वे संबंधित प्रश्न पर प्रमाण सहित अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए समयसीमा और आपत्ति शुल्क प्राधिकरण द्वारा तय किया जाता है। इसके बाद आयोग द्वारा सभी आपत्तियों की जांच की जाती है और अंत में यूपी भवन रक्षक फाइनल आंसर की जारी की जाती है।
इस भर्ती में उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी। विज्ञपान पदों के आधार पर 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होकर 20 जुलाई तक चलेगी।
हां, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा।