Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी 2026 (UP primary teacher vacancy 2026) - आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न, रिक्तियां
    • लेख
    • यूपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी 2026 (UP primary teacher vacancy 2026) - आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न, रिक्तियां

    यूपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी 2026 (UP primary teacher vacancy 2026) - आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न, रिक्तियां

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 16 Sep 2026, 05:40 PM IST

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) द्वारा उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती अधिसूचना 15 सितंबर 2026 को जारी कर दी गई है। यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, यूपी प्राइमरी टीचर आवेदन तिथि 16 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीईएसएससी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर आवेदन पत्र (UP PRT Assistant Teacher application form) भर कर जमा कर सकते हैं।
    1789557970129

    This Story also Contains

    1. यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती (UP primary teacher vacancy 2026) - अवलोकन
    2. यूपी सहायक अध्यापक भर्ती पात्रता मानदंड (UP Assistant Teacher Recruitment - Eligibility Criteria)
    3. यूपी सहायक शिक्षक आवेदन (UP assistant teacher application)
    4. यूपीईएसएससी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 (upessc primary teacher syllabus in hindi)
    5. यूपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी - पदों की संख्या
    यूपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी 2026 (UP primary teacher vacancy 2026) - आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न, रिक्तियां
    यूपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी 2026

    विज्ञापन संख्या 05/2026 यूपी असिस्टेंट टीचर वैकेंसी अधिसूचना (UP assistant teacher vacancy notification) के अनुसार, सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

    यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्राइमरी टीचर (UPESSC Assistant primary Teacher) भर्ती में शहरी इलाकों में परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों (बेसिक शिक्षा विभाग के तहत) में यूपी बेसिक टीचर (basic teacher vacancy in up) के 11,508 पद और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों (माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत) में 897 पद शामिल हैं।

    यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें

    यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा (UP assistant teacher bharti) के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन की प्रक्रिया, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न की जानकारी के लिए लेख को नीचे तक पढ़ें।

    यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती (UP primary teacher vacancy 2026) - अवलोकन

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी में सहायक अध्यापक भर्ती संबंधी मुख्य बिंदुओं और परीक्षा कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं -

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा आयोजक/भर्ती आयोग का नाम

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

    भर्ती परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक चयन परीक्षा 2026 (यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती 2026)

    विज्ञापन संख्या

    05/2026

    कुल पद

    12,405 पद

    सहायक अध्यापक शहरी (सरकारी प्राथमिक स्कूल) बेसिक शिक्षा विभाग के तहत

    11,508 पद

    सहायक अध्यापक शहरी गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों (माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत

    897 पद

    यूपी पीआरटी आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    यूपी टीचर वैकेंसी के लिए आवेदन की तिथि

    16 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026

    यूपी असिस्टेंट टीचर परीक्षा तिथि

    03–04 दिसंबर 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://upessc.up.gov.in/

    यूपी सहायक अध्यापक भर्ती पात्रता मानदंड (UP Assistant Teacher Recruitment - Eligibility Criteria)

    आयोग द्वारा primary teacher recruitment in up के लिए जारी अधिसूचना में यूपी प्राइमरी टीचर पात्रता मानदंड की जानकारी दी गई है। पात्रता मानदंड में आयु सीमा, शेक्षणिक मानदंड का उल्लेख किया गया है। उम्मीदवार नीचे बिंदुवार यूपी प्राइमरी स्कूल टीचर पात्रता मानदंड देख सकते हैं।

    आयु सीमा - यूपी प्राइमरी टीचर के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

    शेक्षणिक मानदंड- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा मानित विश्वविद्यालय या संस्था से स्नातक की उपाधि प्राप्त कर चुके और टीईटी पास उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार को एनसीटीई से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम से बीटीसी या डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की उपाधि भी अनिवार्य है।

    उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार की ओर से कक्षा एक से पांच तक के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण उम्मीदवार यूपी प्राइमरी स्कूल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र हैं।

    यूपी सहायक शिक्षक आवेदन (UP assistant teacher application)

    यूपीईएसएससी असिस्टेंट टीचर (UPESSC assistant teacher) के पदों के लिए आवेदन की तिथि 16 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 है। आवेदन के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यूपी असिस्टेंट टीचर आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है। भर्ती परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

    यूपीईएसएससी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 (upessc primary teacher syllabus in hindi)

    upessc द्वारा पीआरटी टीचर सिलेबस की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर सिलेबस पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। आगे लेख में विस्तार से यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस (up primary teacher all syllabus in hindi) की जानकारी दी गई है।
    यूपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी सिलेबस देखें

    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026

    विषय

    यूपी पीआरटी सिलेबस

    अंक

    सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं

    • राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय तथा प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाएं

    • महत्वपूर्ण स्थान, व्यक्तित्व एवं रचनाएं

    • अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार

    • खेल-कूद

    • भारतीय संस्कृति एवं कला आदि।

    25

    तार्किक ज्ञान

    Analogies, Assertion and reason, Binary logic, Classification, Clocks and Calendars, Coded inequalities coding & decoding, critical reasoning, cubes number series, puzzles, symbols and notations, venn diagrams and dice, data interpretation, direction sense test, grouping and selections, inferences, letter series.

    05

    हिंदी, संस्कृत एवं इंग्लिश

    व्याकरण एवं अपठित गद्यांश, पद्यांश, व्याकरण एवं बोधगम्यता (Comprehension)

    30

    विज्ञान

    दैनिक जीवन में विज्ञान, गति, बल, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थाएँ।

    08

    गणित

    अंकगणितीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएँ, दशमलव, स्थानीय मान, भिन्न, ब्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत, विभाज्यता, गुणनखंड, ऐकिक नियम, सामान्य बीजगणित, क्षेत्रफल, औसत, आयतन, अनुपात, सर्वसमिकाएँ, सामान्य ज्यामिति, सामान्य सांख्यिकी।

    16

    पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन

    पृथ्वी की संरचना, नदियाँ, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक संपदा, अक्षांश और देशांतर, सौरमंडल, भारतीय भूगोल, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय समाज सुधारक, भारतीय संविधान, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियाँ, हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन।

    08

    शिक्षण कौशल

    शिक्षण की विधियां एवं कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धांत, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास, शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, आरंभिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन।

    08

    बाल मनोविज्ञान

    व्यक्तिगत भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन, सीखने के सिद्धांत तथा कक्षा-शिक्षण में इनकी व्यावहारिक उपयोगिता एवं प्रयोग, दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था।

    08

    सूचना तकनीकी

    शिक्षण कौशल विकास, कक्षा-शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्र में सूचना तकनीकी, कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्टफोन, ओ.ई.आर. (ओपन एजुकेशनल रिसोर्स), शिक्षण में उपयोगी ऐप्स, डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी।

    04

    जीवन कौशन

    व्यावसायिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षण की भूमिका (सुविधा प्रदाता, अनुश्रवणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, परामर्शदाता), संवैधानिक और मानवीय मूल्य, दंड एवं पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग।

    08

    यूपी प्राइमरी टीचर एग्जाम पैटर्न 2026 (up primary teacher exam pattern 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा यूपी प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक परीक्षा पैटर्न 2026 की जानकारी अपनी अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार यूपी पीआरटी एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना अनिवार्य है, इससे उनका समय प्रबंधन और मजबूत होगा। यूपी प्राइमरी टीचर परीक्षा पैटर्न के अनुसार कुल प्रश्नों की संख्या 120 है। प्रत्येक प्रश्न 3 अंको का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।

    1789541905111

    यूपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी - पदों की संख्या

    उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक पदों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देश सकते हैं -

    पद नाम

    क्षेत्र

    पदों की संख्या

    सहायक अध्यापक

    शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय

    11,508

    सहायक अध्यापक

    सरकारी सहायता प्राप्त निजी विद्यालय

    897



    12,405

    यूपी प्राथमिक विद्यालय सहायक शिक्षक सैलरी

    1789557970253

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)