Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (UP Constable Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक @uppbpb.gov.in
    • लेख
    • यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (UP Constable Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक @uppbpb.gov.in

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (UP Constable Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक @uppbpb.gov.in

    Rajan KumarUpdated on 03 Jun 2026, 09:38 AM IST

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। सिटी स्लिप के साथ बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड का शेड्यूल भी जारी कर दी गई है। सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड प्रत्यके परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले यानी 5, 6 और 7 जून 2026 को जारी किया जाएगा। up police constable admit card 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में दिया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। uppolice कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा (up police constable exam date) का आयोजन 8 से 10 जून 2026 तक होगा।
    यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप डायरेक्ट लिंक
    यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप 2026 यहा देंखें

    1780315974140

    This Story also Contains

    1. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?
    2. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026– अवलोकन
    3. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026: प्रवेश पत्र
    4. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें
    5. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में विवरण
    6. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश
    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (UP Constable Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक @uppbpb.gov.in
    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 के लिए एडमिट कार्ड शेड्यूल सूचना देखें -
    1780316017914

    परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा दिवस निर्देश समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (Admit Card Download Link in hindi) और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़े।
    ये भी पढ़ें:- यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन । यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आवेदन

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?

    ताजा जानकारी के अनुसार प्राधिकरण द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसका तात्पर्य ये हुआ कि यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 5, 6 और 7 जून को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक पोर्टल पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डेट की जानकारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।

    यूपीपीआरपीबी द्वारा कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती अधिसूचना के साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन पत्र 31 दिसंबर को जारी किया गया था, जो 30 जनवरी तक भरा जाएगा। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 जनवरी और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2025 है। बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 8 से 10 जून 2026 तक होगा।UP Police Constable Exam Date 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026– अवलोकन

    उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर होने वाली पुलिस भर्ती 2026 का इंतज़ार लाखों अभ्यर्थियों को है। राज्य में सुरक्षाबल को सशक्त करने के उद्देश्य से इस वर्ष कुल 32,679 यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की जाएगी। भर्ती से जुड़ी जानकारी एक ही नजर में समझने के लिए नीचे दिया गया अवलोकन आपके लिए उपयोगी रहेगा।

    परीक्षा संचालन निकाय

    उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड, लखनऊ

    परीक्षा का नाम

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 (आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026)

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    400 रुपये

    भुगतान के प्रकार

    ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट) या ऑफलाइन

    पदों की संख्या

    32,679

    आधिकारिक वेबसाइट

    uppbpb.gov.in

    यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन तिथि

    31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि (up police constable exam date)

    8-10 जून 2026

    up police constable exam cityजारी

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    5, 6 और 7 जून 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026: प्रवेश पत्र

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथि से 1-2 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या (Application Number), जन्म तिथि (Date of Birth) या अन्य लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, फोटो, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय तथा महत्वपूर्ण निर्देश ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए।

    एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा दिवस से पहले एडमिट कार्ड की सभी जानकारी की पुष्टि कर लें और किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। up police constable admit card 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर uppbpb.gov.in जाएं
    • होम पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026 (UP Police Constable, Jail Warder Admit Card 2026) लिंक पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।
    • लॉगिन पेज पर अपनी Application Number, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
    • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
    • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा दिवस पर साथ लेकर जाएं।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में विवरण

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में up police constable admit card 2026 में उल्लेखित विवरण दिए गए है।

    • उम्मीदवार का नाम
    • रोल नंबर
    • पंजीकरण संख्या
    • लिंग
    • वर्ग
    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
    • माता-पिता का नाम
    • यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय
    • यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर की परीक्षा पाली
    • यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर परीक्षा दिवस दिशा निर्देश
    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि up police constable admit card 2026 डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें।
    • निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    • परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
    • यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है और वह उसे जमा करने से मना करता है या नष्ट करने की कोशिश करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
    • परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।
    • परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
    • परीक्षा कक्ष में अनुचित व्यवहार, दुर्व्यवहार, या किसी को नकल कराने में सहयोग करने पर उम्मीदवार को तत्काल परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जाएगा।
    • परीक्षा के दौरान बातचीत, इशारे करना, कानाफूसी करना या किसी अन्य अभ्यर्थी से किसी भी तरह का संपर्क करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 का क्या महत्व है?
    A:

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके लिए आप एग्जाम नहीं दे सकते हैं।

    Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड किसके लिए जारी किया जाता है?
    A:

    जो अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, उनको परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    OPSC Judicial Services Exam Application Date

    8 May'26 - 8 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CTET Application Date

    11 May'26 - 10 Jun'26 (Online)