Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी (UP Police Constable Admit Card link 2026 Out)-डाउनलोड@upprpb
    • लेख
    • यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी (UP Police Constable Admit Card link 2026 Out)-डाउनलोड@upprpb

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी (UP Police Constable Admit Card link 2026 Out)-डाउनलोड@upprpb

    Rajan KumarUpdated on 08 Jun 2026, 09:32 AM IST

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी (UP Police Constable Admit Card link 2026 Out)- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 8 जून से हो रहा है, जो 10 जून तक होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने प्रत्येक परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया है। यानी 8 जून को वाली परीक्षा के लिए 5 जून को, 9 जून की परीक्षा के लिए 6 जून को तथा 10 जून की परीक्षा के लिए 7 जून को UP Constable Admit Card link 2026 जारी किया गया। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

    This Story also Contains

    1. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
    2. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026– अवलोकन
    3. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 कब आएगा?
    4. up police ka admit card kaise nikale : डाउनलोड प्रक्रिया
    5. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित विवरण
    6. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश
    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी (UP Police Constable Admit Card link 2026 Out)-डाउनलोड@upprpb
    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026

    उम्मीदवार लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करके यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक इस लेख में दिया गया है। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड से पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल, यूपी पुलिस जेल वार्डर परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी किया गया था।
    यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप 2026 यहा देंखें
    1780631925487

    इससे पहले बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (up police constable exam city check 2026 link) जारी की थी। अब परीक्षा तिथि नजदीक आने के साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर भर्ती परीक्षा (up police constable exam date) का आयोजन 8 जून से 10 जून 2026 को होगा।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड वेबसाइट

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। up police ka admit card kaise nikale इसके लिए परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार परीक्षा निर्धारित तिथियों पर विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी उपलब्ध है। up police exam city स्लिप लिंक इस लेख में दिया गया है।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस, जेल वार्डर एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों, कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रश्नपत्र, परीक्षा सामग्री अथवा उससे संबंधित किसी भी जानकारी का प्रसार, विश्लेषण या साझा करना प्रतिबंधित है। परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी अभ्यर्थी निर्धारित नियमों का पालन करें तथा भर्ती प्रक्रिया को स्वच्छ एवं निष्पक्ष बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। नीचे महत्वपूर्ण निर्देश देखें।

    महत्वपूर्ण निर्देश

    • परीक्षा प्रश्नपत्र या उसकी सामग्री पर किसी भी प्रकार की चर्चा, विश्लेषण या प्रसार प्रतिबंधित है।

    • सोशल मीडिया (YouTube, X/Twitter, Facebook, Telegram, WhatsApp आदि) पर प्रश्नपत्र या परीक्षा सामग्री साझा करना दंडनीय अपराध है।

    • परीक्षा के दौरान नकल, अनधिकृत सहायता, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग, प्रश्नपत्र/उत्तर कुंजी प्राप्त करना या प्रसारित करना प्रतिबंधित है।

    • परीक्षा सामग्री को मौखिक, लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या किसी अन्य माध्यम से प्रकाशित या साझा नहीं किया जा सकता।

    • परीक्षा केंद्र से मूल OMR शीट लेकर जाना गंभीर अनाचार माना जाएगा।

    • परीक्षा सामग्री या प्रश्नपत्र को अनधिकृत रूप से अपने पास रखना अपराध है।

    • उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा से अयोग्य (Disqualify) या निष्कासित (Debar) किया जा सकता है।

    • अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है तथा आगामी एक वर्ष तक परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

    • परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    • साल्वर गैंग, पेपर लीक, नकल माफिया या किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल होना गंभीर अपराध है, जिसके लिए कठोर कारावास एवं भारी जुर्माने का प्रावधान है।

    • परीक्षा केंद्र में अनधिकृत प्रवेश या किसी अभ्यर्थी को अनुचित सहायता प्रदान करना अपराध है।

    • परीक्षा से संबंधित अधिकारियों, निरीक्षकों या पर्यवेक्षकों को धमकाना, प्रभावित करना या प्रलोभन देना दंडनीय अपराध है।

    • सभी अपराध संज्ञेय (Cognizable), गैर-जमानती (Non-Bailable) एवं अशमनीय (Non-Compoundable) हैं।

    • भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु सभी अभ्यर्थियों एवं हितधारकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

    संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए

    यदि किसी को निम्न गतिविधियों की जानकारी मिले—

    • पेपर लीक

    • पेपर खरीद-फरोख्त

    • नकल

    • साल्वर गैंग

    • अन्य अवैध परीक्षा गतिविधियां

    तो सूचना निम्न माध्यमों से दी जा सकती है:

    • ईमेल: satarkta.policeboard@gmail.com

    • व्हाट्सएप: 9454457951

    विशेष: सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    परीक्षा तिथि

    • यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा: 8 जून 2026 से 10 जून 2026 तक।

    • परीक्षा के बाद भी प्रश्नपत्र, प्रश्नों या परीक्षा सामग्री को सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम पर साझा करना, चर्चा करना या प्रसारित करना गंभीर अनुशासनहीनता और कानूनी अपराध माना जाएगा।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उम्मीदवार तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें। ध्यान रहे कि बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी तथा एक वैध फोटो पहचान पत्र अपने साथ अवश्य लेकर जाएं।
    ये भी पढ़ें:- यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन । यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आवेदन

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जून से 10 जून 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। साथ ही यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026, डाउनलोड प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026– अवलोकन

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 राज्य की सबसे बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। नीचे भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी एक नजर में दी गई है।

    परीक्षा संचालन निकाय

    उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड, लखनऊ

    परीक्षा का नाम

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 (आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026)

    पदों की संख्या

    32,679 पद

    आधिकारिक वेबसाइट (up police admit card link)

    uppbpb.gov.in

    upprpb.in

    यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन तिथि

    31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि (up police constable exam date)

    8-10 जून 2026 (up police exam date 2026)

    up police constable exam city

    1 जून 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    5, 6 और 7 जून 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 कब आएगा?

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। up police ka admit card kaise nikale जानने के लिए नीचे डाउनलोड प्रक्रिया देखें। बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 प्रत्येक परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया जा रहा है। बोर्ड ने 8 जून 2026 को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 जून को जारी किया। इसी तरह 9 जून की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 6 जून को तथा 10 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 07 जून को उपलब्ध कराए गए। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। up police constable exam date 2026, 8, 9 और 10 जून है।

    प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।
    up police constable syllabus देखें

    महत्वपूर्ण लेख:-

    up police ka admit card kaise nikale : डाउनलोड प्रक्रिया

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2026 का upprpb admit card ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। up police constable admit card 2026 करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्मतिथि तथा अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अभ्यर्थी आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    up police constable admit card 2026 sarkari result- Download Process

    • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध "UP Police Constable, Jail Warder Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।

    • एडमिट कार्ड से संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आगे बढ़ें।

    • अब up police login पेज पर अपनी Application Number (आवेदन संख्या), Date of Birth (जन्मतिथि) तथा मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।

    • सभी विवरण भरने के बाद Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका UP Police Constable Admit Card 2026 प्रदर्शित हो जाएगा।

    • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करें।

    • प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित विवरण

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें उपलब्ध सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे—

    • उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)

    • रोल नंबर (Roll Number)

    • पंजीकरण/आवेदन संख्या (Registration/Application Number)

    • जन्मतिथि (Date of Birth)

    • लिंग (Gender)

    • श्रेणी/वर्ग (Category)

    • उम्मीदवार की स्कैन की गई फोटो

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • माता एवं पिता का नाम

    • परीक्षा का नाम

    • यूपी पुलिस कांस्टेबल/जेल वार्डर परीक्षा तिथि

    • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता

    • रिपोर्टिंग समय

    • परीक्षा पाली (Shift Details)

    • परीक्षा अवधि (Exam Duration)

    • परीक्षा केंद्र कोड

    • महत्वपूर्ण परीक्षा दिवस निर्देश

    • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर के लिए निर्धारित स्थान

    • निरीक्षक/पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    ये भी पढ़ें - एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम डेट

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दिवस से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को पहले से ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। up police previous year question paper को ध्यानपूर्वक पढ़कर परीक्षा दें। नीचे परीक्षा दिवस के कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।

    • रिपोर्टिंग समय समाप्त होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • परीक्षा केंद्र पर केवल आवश्यक दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र ही लेकर जाएं।

    • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।

    • किसी भी प्रकार की पुस्तक, नोट्स, कागज, चिट, लिखित सामग्री या अध्ययन सामग्री परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

    • परीक्षा केंद्र पर निजी सामान रखने की व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो सकती, इसलिए अनावश्यक वस्तुएं साथ न लाएं।

    • यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध परीक्षा नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

    • परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

    • परीक्षा के दौरान अन्य अभ्यर्थियों से बातचीत करना, संकेत देना, कानाफूसी करना या किसी प्रकार का संपर्क स्थापित करना वर्जित होगा।

    • नकल करने, नकल कराने या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर उम्मीदवार की अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • परीक्षा कक्ष में निरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

    • उत्तर पुस्तिका एवं उपस्थिति पत्रक पर निर्धारित स्थान पर ही हस्ताक्षर करें।

    • परीक्षा समाप्त होने तक शांतिपूर्वक अपने स्थान पर बैठे रहें और परीक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 कहां जारी किया जाएगा?
    A:

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है।

    Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 से कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इस लेख में प्रक्रिया दिया गया है।