Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 (UP Lecturer Admit Card 2026)- पीजीटी प्रवेश पत्र लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 (UP Lecturer Admit Card 2026)- पीजीटी प्रवेश पत्र लिंक, प्रक्रिया

    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 (UP Lecturer Admit Card 2026)- पीजीटी प्रवेश पत्र लिंक, प्रक्रिया

    Rajnish SharmaUpdated on 13 Oct 2026, 03:18 PM IST

    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी प्रवक्ता (पीजीटी) एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी UPESSC की वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगइन विवरण की जरूरत होगी। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, यूपी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इस लेख में यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 इस लेख में दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 - अवलोकन व तिथियां
    2. यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. यूपी प्रवक्ता (पीजीटी) एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 में गलती होने पर क्या करें?
    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 (UP Lecturer Admit Card 2026)- पीजीटी प्रवेश पत्र लिंक, प्रक्रिया
    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026

    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो सुधार के लिए आयोग से संपर्क करें।
    यूपी प्रवक्ता (पीजीटी) सिलेबस 2026

    माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत 15 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती के माध्यम से बालक विद्यालयों में 2,329 पद और बालिका विद्यालयों में 278 पदों सहित कुल 2,607 प्रवक्ता पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 का लिंक, डाउनलोड करने की प्रक्रिया और परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 - अवलोकन व तिथियां

    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी रखना जरूरी होता है। नीचे दी गई सारणी देखें।

    कार्यक्रम

    महत्वपूर्ण तिथि/विवरण

    आयोजित करने वाली संस्था

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

    भर्ती का नाम

    प्रवक्ता (PGT) चयन परीक्षा, 2026

    विभाग

    माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    भर्ती विज्ञापन संख्या

    06/2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    upessc.up.gov.in

    अधिसूचना जारी तिथि

    15 सितंबर 2026

    यूपी पीजीटी ऑनलाइन आवेदन तिथि

    18 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026

    परीक्षा तिथि

    15 एवं 16 दिसंबर 2026

    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी प्रवक्ता (PGT) एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर UP प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

    • अब मांगी गई लॉगिन जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि, दर्ज करें।

    • आवश्यक विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 दिखाई देगा।

    • प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा के दिन अपने साथ रखें।

    यूपी प्राइमरी टीचर आवेदन 2026 शुरू, मुख्य तिथियां देखें

    यूपी प्रवक्ता (पीजीटी) एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    यूपी प्रवक्ता (PGT) एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा और अभ्यर्थी से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होंगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपने प्रवेश पत्र में दर्ज सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। एडमिट कार्ड में आमतौर पर निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं।

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर

    • परीक्षा तिथि

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • विषय एवं पद का विवरण

    • श्रेणी संबंधी विवरण

    • परीक्षा संबंधी निर्देश

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस देखें ।

    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 में गलती होने पर क्या करें?

    यदि यूपी प्रवक्ता (PGT) एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार के नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, श्रेणी, फोटो या हस्ताक्षर में कोई गलती दिखाई देती है, तो अभ्यर्थी को तुरंत उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) से संपर्क करना चाहिए। ऐसी स्थिति में गलती को नजरअंदाज न करें और सुधार के संबंध में आयोग के आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग।

    23, एलन गंज,

    प्रयागराज, उत्तर प्रदेश 211002

    उत्तर प्रदेश, भारत

    0532-2466130

    0532-2466851

    चयन बोर्ड:upmsscball@gmail.com,

    चयन आयोग: upesscprayagraj@gmail.com

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड किया जा सकता हैं।
    A:

    यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड लॉगइन विवरण के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता हैं। इस लेख में डाउनलोड प्रक्रिया विस्तार से दिया गया हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)