Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 जारी (UP Primary teacher syllabus 2026 in hindi) - पीआरटी सिलेबस डाउनलोड करें
    • लेख
    • यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 जारी (UP Primary teacher syllabus 2026 in hindi) - पीआरटी सिलेबस डाउनलोड करें

    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 जारी (UP Primary teacher syllabus 2026 in hindi) - पीआरटी सिलेबस डाउनलोड करें

    Kunal solankiUpdated on 16 Sep 2026, 04:57 PM IST

    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 (up primary teacher syllabus 2026 in hindi)- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (upessc) द्वारा यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती (up primary teacher vacancy 2026) अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस पेज पर up primary teacher syllabus in hindi और up primary teacher exam pattern 2026 in hindi की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक (up primary teacher syllabus pdf in hindi) उपलब्ध कराया गया है। यूपी प्रवक्ता सिलेबस देखें
    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    This Story also Contains

    1. यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 अवलोकन (up primary teacher syllabus 2026 overview in hindi)
    2. यूपीईएसएससी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 (upessc primary teacher syllabus in hindi)
    3. यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
    4. यूपी प्राइमरी टीचर एग्जाम पैटर्न 2026 (up primary teacher exam pattern 2026 in hindi)
    5. यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026- क्यों जरूरी है ?
    6. यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस पीडीएफ लिंक 2026 (up primary teacher syllabus pdf in hindi)
    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 जारी (UP Primary teacher syllabus 2026 in hindi) - पीआरटी सिलेबस डाउनलोड करें
    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 (up primary teacher syllabus 2026 in hindi) - पीआरटी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करें

    यूपी प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक सिलेबस से संबंधित जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार इस लेख को पूरा पढ़ें। इस पेज की सहायता से उम्मीदवार up primary teacher super tet syllabus in hindi की जानकारी पाकर अपनी तैयारी और मजबूत कर सकते हैं।

    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 अवलोकन (up primary teacher syllabus 2026 overview in hindi)

    उम्मीदवार नीचे दिए टेबल की सहायता से up primary teacher super tet syllabus in hindi की जानकारी एक नजर में प्राप्त कर सकते हैं। इस टेबल में यूपी प्राइमरी टीचर परीक्षा पैटर्न 2026 (up primary teacher exam pattern 2026 in hindi) की भी जानकारी दी गई है।

    यूपी प्राथमिक अध्यापक सिलेबस 2026 (up primary teacher syllabus 2026)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    यूपी प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक परीक्षा

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (upessc)


    परीक्षा की बारंबारता

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    नकारात्मक अंकन

    लागू है (प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा)

    यूपीईएसएससी पीआरटी असिस्टेंट टीचर परीक्षा की अवधि

    2 घंटे

    कुल प्रश्न

    120

    कुल अंक

    360

    यूपी प्राइमरी टीचर परीक्षा प्रश्न पत्र भाषा

    हिंदी एवं इंग्लिश

    यूपीईएसएससी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 (upessc primary teacher syllabus in hindi)

    upessc द्वारा पीआरटी टीचर सिलेबस की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर सिलेबस पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। आगे लेख में विस्तार से यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस (up primary teacher all syllabus in hindi) की जानकारी दी गई है।

    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026

    विषय

    यूपी पीआरटी सिलेबस

    अंक

    सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं

    • राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय तथा प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाएँ

    • महत्वपूर्ण स्थान, व्यक्तित्व एवं रचनाएँ

    • अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार

    • खेल-कूद

    • भारतीय संस्कृति एवं कला आदि।

    25

    तार्किक ज्ञान

    Analogies, Assertion and reason, Binary logic, Classification, Clocks and Calendars, Coded inequalities coding & decoding, critical reasoning, cubes number series, puzzles, symbols and notations, venn diagrams and dice, data interpretation, direction sense test, grouping and selections, inferences, letter series.

    05

    हिंदी, संस्कृत एवं इंग्लिश

    व्याकरण एवं अपठित गद्यांश, पद्यांश, व्याकरण एवं बोधगम्यता (Comprehension)

    30

    विज्ञान

    दैनिक जीवन में विज्ञान, गति, बल, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थाएँ।

    08

    गणित

    अंकगणितीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएँ, दशमलव, स्थानीय मान, भिन्न, ब्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत, विभाज्यता, गुणनखंड, ऐकिक नियम, सामान्य बीजगणित, क्षेत्रफल, औसत, आयतन, अनुपात, सर्वसमिकाएँ, सामान्य ज्यामिति, सामान्य सांख्यिकी।

    16

    पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन

    पृथ्वी की संरचना, नदियाँ, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक संपदा, अक्षांश और देशांतर, सौरमंडल, भारतीय भूगोल, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय समाज सुधारक, भारतीय संविधान, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियाँ, हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन।

    08

    शिक्षण कौशल

    शिक्षण की विधियाँ एवं कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धांत, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास, शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, आरंभिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन।

    08

    बाल मनोविज्ञान

    व्यक्तिगत भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन, सीखने के सिद्धांत तथा कक्षा-शिक्षण में इनकी व्यावहारिक उपयोगिता एवं प्रयोग, दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था।

    08

    सूचना तकनीकी

    शिक्षण कौशल विकास, कक्षा-शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्र में सूचना तकनीकी, कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्टफोन, ओ.ई.आर. (ओपन एजुकेशनल रिसोर्स), शिक्षण में उपयोगी ऐप्स, डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी।

    04

    जीवन कौशन

    व्यावसायिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षण की भूमिका (सुविधा प्रदाता, अनुश्रवणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, परामर्शदाता), संवैधानिक और मानवीय मूल्य, दंड एवं पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग।

    08

    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल तरीके से बताइ गई है।

    • सबसे पहले upessc की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जाएं।

    • अब सबसे ऊपर की ओर Examination टैब पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद Revised syllabus and scheme पर क्लिक करें।

    • अब स्क्रीन पर कुछ इस तरह से विकल्प प्रदर्शित होंगे।

    1789541905079

    • Basic Education के अंतर्गत Assistant teacher recruitment examination के सामने View पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने पर यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस पीडीएफ प्रदर्शित होगी इसे डाउनलोड करें।

    यूपी प्राइमरी टीचर एग्जाम पैटर्न 2026 (up primary teacher exam pattern 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा यूपी प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक परीक्षा पैटर्न 2026 की जानकारी अपनी आधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार यूपी पीआरटी एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना अनिवार्य है, इससे उनका समय प्रबंधन और मजबूत होगा। यूपी प्राइमरी टीचर परीक्षा पैटर्न के अनुसार कुल प्रश्नों की संख्या 120 है। प्रत्येक प्रश्न 3 अंको का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।

    1789541905111

    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026- क्यों जरूरी है ?

    उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और मजबूत करने के लिए यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 (up primary teacher syllabus 2026 in hindi) की जानकारी होना अनिवार्य है। पाठ्यक्रम का अध्ययन करने से उम्मीदवार अनावश्यक विषयों को पढ़ने से बच जाते हैं। इससे समय प्रबंधन और भी मजबूत होता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा देने से पहले यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस 2026 का अध्ययन आवश्य करें।

    यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस पीडीएफ लिंक 2026 (up primary teacher syllabus pdf in hindi)

    प्राधिकरण यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी प्राइमरी टीचर पीडीएफ लिंक 2026 प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस पीडीएफ लिंक उपलब्ध कराया गया है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)