उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज यूपी प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या-06/2026 के तहत 15 सितंबर को यूपी पीजीडी अधिसूचना 2026 जारी की गई। इस भर्ती के तहत कुल 2607 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आयोग के आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, up pgt ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क 17 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकते हैं, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।
यूपी पीजीटी आवेदन अप्लाई डायरेक्ट लिंक
यूपी प्रवक्ता (पीजीटी) सिलेबस 2026 ।
This Story also Contains
UPESSC द्वारा प्रवक्ता (PGT) चयन परीक्षा 2026 के माध्यम से बालक विद्यालयों में 2329 पद और बालिका विद्यालयों में 278 पद, यानी कुल 2607 प्रवक्ता पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यूपी पीजीटी 2026 अधिसूचना में पात्रता, शुल्क, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक देख लना चाहिए। यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र, पीजीटी आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न जानने के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
यूपी प्राइमरी टीचर आवेदन 2026 शुरू, मुख्य तिथियां देखें
उत्तर प्रदेश पीजीटी भर्ती के माध्यम से कक्षा 11 और 12 में शिक्षकों की बहाली की जाती है। PGT (Post Graduate Teacher) के लिए उम्मीदवार को किसी विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduate) की उपाधि के साथ B.Ed होना आवश्यक है। पीजीटी का मुख्य काम उच्च कक्षाओं में विषय विशेष पढ़ाना है।
यूपी पीजीटी वैकेंसी - कितने पदों पर भर्ती होगी ?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवक्ता पदों के लिए कुल 2607 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें बालकों के स्कूल के लिए 2329 पद और बालिकाओं के स्कूल के लिए 278 पद शामिल हैं।
यूपी प्रवक्ता आवेदन 2026 की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी UP Lecturer Application Form 2026 भरने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी रखना जरूरी है। नीचे दी गई सारणी में यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र 2026 से संबंधित प्रमुख तिथियों और महत्वपूर्ण विवरणों को एक नजर में बताया गया है।
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथि/विवरण |
आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
भर्ती का नाम | प्रवक्ता (PGT) चयन परीक्षा, 2026 |
विभाग | माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
भर्ती विज्ञापन संख्या | 06/2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
अधिसूचना जारी तिथि | 15 सितंबर 2026 |
यूपी पीजीटी ऑनलाइन आवेदन शुरू | 18 सितंबर 2026 |
यूपी प्रवक्ता आवेदन 2026 की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2026 |
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 21 अक्टूबर 2026 |
परीक्षा तिथि | 15 एवं 16 दिसंबर 2026 |
यूपी प्रवक्ता (PGT) चयन परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। पात्रता का विवरण नीचे दिया गया है।
न्यूनतम आयु: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
अधिकतम आयु: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/डीम्ड विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (PG) उपाधि होनी चाहिए।
शिक्षण योग्यता: अभ्यर्थी के पास NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम से B.Ed. उपाधि होनी चाहिए।
विषय: निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भर्ती में शामिल 26 विषयों के अनुसार लागू होगी।
यूपी प्रवक्ता (PGT) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को पहले OTR (One Time Registration) पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपी प्रवक्ता आवेदन फॉर्म (UP pravakta form) भर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता, आवेदन शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अवश्य जांच लें। यूपी प्रवक्ता (पीजीटी) आवेदन फॉर्म अप्लाई लिंक 2026 आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ इस पेज पर भी UP PGT Application Form 2026 Apply Online Link उपलब्ध कराया जाएगा।
यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र 2026 (UP Lecturer application form 2026?) की प्रक्रिया OTR (One Time Registration) आधारित ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए। नीचे यूपी प्रवक्ता आवेदन 2026 ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया विस्तार से देखिए।
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं और One Time Registration (OTR) पूरा करें।
OTR पंजीकरण के बाद अपने लॉगिन विवरण से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें। हस्ताक्षर JPG/JPEG फॉर्मेट में 10 KB से 200 KB तथा 140×110 पिक्सल के निर्धारित आकार में होना चाहिए।
निर्धारित साइज और फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। फोटो की साइज 30 KB से 300 KB के बीच होनी चाहिए।
आवश्यक सभी प्रमाण-पत्र एवं अभिलेख PDF फॉर्मेट में अपलोड करें। प्रत्येक दस्तावेज की साइज 50 KB से 500 KB के बीच होनी चाहिए।
यूपी प्रवक्ता (PGT) चयन परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन एवं परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग ने सामान्य सहित विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है। आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार सही शुल्क जमा करें। शुल्क का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।
यूपी प्रवक्ता आवेदन शुल्क 2026
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं अन्य | 1,500 |
अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) | 750 |
दिव्यांगजन | 500 |
यूपीईएसएससी (UPESSC) द्वारा यूपी पीजीटी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा (UP PGT lecturer recruitment exam) के लिए यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, श्रेणी, पिता का नाम, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र सहित कई जानकारियां दी जाती है। उम्मीदवारों को यूपी प्रवक्ता एडमिट कार्ड (UP lecturer admit card in hindi) डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी आवश्यक विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। कोई त्रुटि होने पर तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।
प्राधिकरण द्वारा यूपी प्रवक्ता परीक्षा पैटर्न 2026 की जानकारी अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवारों को यूपी पीजीटी एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना अनिवार्य है, इससे उनका समय प्रबंधन और मजबूत होगा। यूपी पीजीटी टीचर परीक्षा पैटर्न के अनुसार लिखित परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 120 है। 120 में से 30 प्रश्न समान्य ज्ञान एवं 90 प्रश्न संबंधित विषय पर आधारित होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंको का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।

यूपी प्रवक्ता upessc द्वारा पीआरटी टीचर सिलेबस की विषयवार जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। यूपी प्रवक्ता सिलेबस पीडीएफ 2026 (up pgt syllabus pdf 2026 in hindi) प्रारूप में जारी किया गया है। यूपी प्रवक्ता सिलेबस (up pgt all syllabus in hindi) की विस्तृत जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक पर जा सकते हैं।
यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस देखें ।
यूपी पीजीटी सिलेबस 2026- हिंदी


उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में कुछ महत्वपूर्ण विषय के यूपी पीजीटी सिलेबस लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी पीजीटी विषयवार सिलेबस पीडीएफ लिंक 2026
यूपी पीजीटी सिलेबस विषय | यूपी प्रवक्ता सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक |
हिंदी | |
इंग्लिश | |
गणित | |
संस्कृत | |
भूगोल | |
अर्थशास्त्र | |
तर्कशास्त्र | |
कॉमर्स | |
होमसाइंस | |
बायोलॉजी | |
समाजशास्त्र |
उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे यूपी पीजीटी टीचर सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल तरीके से बताइ गई है।
सबसे पहले upessc की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जाएं।
अब सबसे ऊपर की ओर Examination टैब पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद Revised syllabus and scheme पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर कुछ इस तरह से विकल्प प्रदर्शित होंगे।
यूपी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के बाद आयोग द्वारा 40 दिन के अंदर यूपी पीजीटी आंसर की और यूपी पीजीटी रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पीजीटी रिजल्ट लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा के सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की सूची यूपी पीजीटी मेरिट-कम-फाइनल रिजल्ट के रूप में जारी होगा।
—---------------------