Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UKSSSC Constable Recruitment 2026): 1694 वैकेंसी, पात्रता, मुख्य तिथियां
    • लेख
    • उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UKSSSC Constable Recruitment 2026): 1694 वैकेंसी, पात्रता, मुख्य तिथियां

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UKSSSC Constable Recruitment 2026): 1694 वैकेंसी, पात्रता, मुख्य तिथियां

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 19 Nov 2026, 02:39 PM IST
    Trusted Source Image

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), देहरादून द्वारा कांस्टेबल, फायरमैन और कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न विभागों में कुल 1694 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यूके एसएसएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी यूकेएसएसएससी भर्ती 2026 अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन पत्र (UKSSSC police constable application form) 25 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2026 निर्धारित है।
    ये भी देखें - अपकमिंग गवर्नमेंट जॉब्स

    This Story also Contains

    1. UKSSSC कांस्टेबल भर्ती 2026 - चयन प्रक्रिया (UKSSSC Constable Recruitment 2026- Selection Process)
    2. यूके पुलिस कांस्टेबल भर्ती- एक नजर
    3. यूके एसएसएससी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड (UKSSSC Recruitment 2026- Eligibility Criteria)
    4. यूके पुलिस कांस्टेबल पुलिस मुख्य तिथियां
    5. यूके पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया (UKSSSC Police Constable Application Process)
    6. यूके एसएसएससी कांस्टेबल आवेदन शुल्क 2026 (UKSSSC Constable Application Fee 2026)
    7. यूके एसएससी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी : पदवार रिक्तियां (UKSSSC Police Constable 2026 Vacancy Details)
    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UKSSSC Constable Recruitment 2026): 1694 वैकेंसी, पात्रता, मुख्य तिथियां
    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। यूकेएसएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-3 के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूकेएसएसएससी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं। 
    यूके एसएसएससी परीक्षा कैलेंडर देखें

    UKSSSC कांस्टेबल भर्ती 2026 - चयन प्रक्रिया (UKSSSC Constable Recruitment 2026- Selection Process)

    यूके एसएसएससी ने आधिकारिक अधिसूचना में यूके एसएसएससी भर्ती की चयन प्रक्रिया (UKSSSC recruitment selection process) निर्धारित की है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। UKSSSC कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निम्नलिखित चरणों पर आधारित है।

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST)

    • लिखित परीक्षा (ऑफलाइन - OMR आधारित)

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    यूके पुलिस कांस्टेबल भर्ती- एक नजर

    UKSSSC ने उत्तराखंड कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष), उत्तराखंड कांस्टेबल PAC/IRB (पुरुष), उत्तराखंड कांस्टेबल सिविल पुलिस (महिला) और अन्य पदों के लिए कुल 1694 रिक्तियों की घोषणा की है। उम्मीदवार UKSSSC कांस्टेबल सिविल पुलिस भर्ती 2026 (Uttarakhand Constable Civil Police) के बारे में जानकारी पाने के लिए दी गई तालिका देख सकते हैं।

    यूकेएसएससी पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट - मुख्य विवरण

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा संचालक

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), देहरादून

    पद का नाम

    उत्तराखंड कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष), उत्तराखंड कांस्टेबल PAC/IRB (Male), उत्तराखंड कांस्टेबल सिविल पुलिस (महिला) व 8 अन्य 

    रिक्तियों की संख्या

    1694

    शैक्षणिक योग्यता

    निर्दिष्ट बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता (प्रत्येक पद के लिए)

    आयु सीमा

    18 से 35 वर्ष

    उत्तराखंड कांस्टेबल सैलरी 2026

    21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    UKSSSC Official Website

    sssc.uk.gov.in

    इसे भी देखें :

    यूके एसएसएससी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड (UKSSSC Recruitment 2026- Eligibility Criteria)

    परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, UKSSSC कांस्टेबल 2026 भर्ती (UKSSSC Constable 2026 recruitment) के लिए आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं। विभिन्न पदों पर भर्ती होने के लिए, उम्मीदवारों को उत्तराखंड एसएसएससी के पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

    UKSSSC Constable Eligibility Criteria 2026

    मानदंड

    विवरण

    राष्ट्रीयता

    भारतीय

    शैक्षणिक योग्यता

    इंटरमीडिएट पास या समकक्ष

    आयु

    18 से 35 साल


    यूके पुलिस कांस्टेबल पुलिस मुख्य तिथियां

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना 2026

    17 नवंबर, 2026

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल आवेदन आरंभ

    25 नवंबर, 2026

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिमतिथि

    25 दिसंबर 2026

    UKSSSC पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार

    28 से 30 दिसंबर 2026

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    सूचित किया  जाएगा

    यूकेएसएसएससी पुलिस कांस्टेबल भर्ती  परीक्षा

    4 अप्रैल, 2027

    यूके पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया (UKSSSC Police Constable Application Process)

    आयोग द्वारा यूके पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 25 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार यूके पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक का उपयोग कर 25 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कांस्टेबल आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन अंतिम तिथि से पहले आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और UKSSSC पुलिस  कांस्टेबल आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    आवेदकों को नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए UKSSSC पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। नीचे दी गई तालिका में UKSSSC 2026 आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है।

    यूके एसएसएससी कांस्टेबल आवेदन शुल्क 2026 (UKSSSC Constable Application Fee 2026)

    आवेदक की श्रेणी

    यूकेएसएसएससी आवेदन शुल्क

    जनरल /ओबीसी

    300 रुपये

    SC / ST / EWS

    150 रुपये

    दिव्यांग

    150 रुपये

    अनाथ (उत्तराखंड के निवासी)

    शुल्क माफ (कोई शुल्क नहीं)

    ये भी पढ़ें :

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    यूके एसएससी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी : पदवार रिक्तियां (UKSSSC Police Constable 2026 Vacancy Details)

    आयोग ने उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1694 रिक्त पदों की घोषणा की है। इनमें पुलिस विभाग, वन विभाग, कारागार प्रशासन और परिवहन विभाग के विभिन्न पद शामिल हैं। पद-वार रिक्तियों का विवरण नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

    क्रम संख्या

    पद का नाम/ विभाग का नाम

    वेतनमान

    पदों की संख्या

    1

    उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) (उत्तराखंड पुलिस विभाग)

    21,700 रुपये–69,100 रुपये तक (लेवल–03)

    464

    2

    उत्तराखंड आरक्षी पीएसी / आईआरबी (पुरुष) (उत्तराखंड पुलिस विभाग)

    284

    3

    उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (महिला) (उत्तराखंड पुलिस विभाग)

    238

    4

    फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष / महिला) (उत्तराखंड पुलिस विभाग)

    201

    5

    वन आरक्षी (वन विभाग, उत्तराखंड)

    171

    6

    स्पेशल टाईगर गार्ड्स (वन विभाग, उत्तराखंड)

    75

    7

    बंदीरक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड)

    117

    8

    महिला बंदीरक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड)

    27

    9

    सचिवालय रक्षक (सचिवालय प्रशासन-3, उत्तराखंड)

    54

    10

    आबकारी सिपाही (आबकारी विभाग, उत्तराखंड)

    45

    11

    परिवहन आरक्षी (परिवहन विभाग, उत्तराखंड)

    18

    योग

    1694

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)