सीटेट एडमिट कार्ड 2026 (CTET Admit Card 2026 in Hindi) - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट सितंबर 2026 आवेदन सुधार प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीटेट सितंबर 2026 एडमिट कार्ड की सूचना जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 22वें संस्करण लिए सीटेट सितंबर एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर 2026 को जारी करने की संभावना है। सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने की संभावना है। हालांकि सीटेट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड डेट की सूचना अभी जारी नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने का बाद, सितंबर सत्र के लिए सीटेट आवेदन पत्र 2025 भरने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके सीटेट सितंबर 2026 एडमिट कार्ड लिंक (CTET September 2026 Admit card link) से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
This Story also Contains
सीटेट सितंबर 2026 के लिए सीटेट आवेदन पत्र 2026 जमा करने वाले उम्मीदवार सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र के साथ सीटेट हॉल टिकट (CTET Hall ticket in Hindi) की एक प्रति ले जाना अनिवार्य है। सीटेट हॉल टिकट से पहले, उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी प्री एडमिट कार्ड 2026 (सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप) जारी होगा जिसकी मदद से अपनी परीक्षा तिथि और आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी ले सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 22वें संस्करण के लिए सीबीएसई ने सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा के लिए सीटेट आवेदन पत्र 11 मई 2026 को जारी किया था। सीटेट आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 थी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 15 जून से सीटेट आवेदन सुधार सुविधा दी गई थी। सीटेट सितंबर 2026 आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने आवेदन की जांच कर 18 जून तक सुधार कर सकते थे। हालांकि बोर्ड द्वारा आवेदन से वंचित पात्र उम्मीदवारों के लिए 25 अगस्त से 1 सितंबर तक एप्लीकेशन विंडो सक्रिय कर आवेदन का मौका दिया गया था।
उम्मीदवारों को सीटीईटी प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड कर निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा और उनका पालन करना होता है। एडमिट कार्ड सीटेट 2026 (admit card CTET 2026 in hindi) में सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, आवेदकों का नाम, रोल नंबर और अन्य जानकारी शामिल होते हैं। सीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन सीटीईटी प्रवेश पत्र 2026 (CTET admit card 2026 in hindi) ले जाना होगा। सीटीईटी हॉल टिकट 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पूरा लेख पढ़ें।
अन्य उपयोगी लिंक
सीबीएसई द्वारा परीक्षा से पहले सीटेट एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके सीटेट एडमिट कार्ड (CTET Admit card 2026 in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सीटीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा और परीक्षा के संचालन के दौरान उनका पालन करना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से सीटेट प्रवेश पत्र और परीक्षा के बारे में कुछ बुनियादी विवरण देख सकते हैं।
| सीटेट जुलाई 2025 | ब्योरा |
|---|---|
परीक्षा प्राधिकारी | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) |
परीक्षा का नाम | सीटेट परीक्षा |
सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | सूचित किया जाएगा |
सीटेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए प्रमाण पत्र |
|
सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रारूप | पीडीएफ |
| सीटेट परीक्षा शहर | 132 |
सीटेट आंकड़ें | कुल पंजीकृत अभ्यर्थी- सूचित किया जाएगा |
सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट | www.ctet.nic.in |
| सीटेट एडमिट कार्ड 2026 लिंक | सूचित किया जाएगा |
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 (CTET Admit card 2026 in Hindi) जारी करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। इसमें उम्मीदवार के परीक्षा शहर की जानकारी रहती है। सीटेट 2026 एडमिट कार्ड और सीटेट परीक्षा से संबंधित सभी अहम घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए पूरे कार्यक्रम की जानकारी होने से मदद मिलती है। सीटेट परीक्षा तिथि 2026 और अन्य महत्त्वपूर्ण तिथियों की जानकारी पाने के लिए नीचे दी गई तालिका की मदद ले सकते हैं-
सीटेट आवेदन पत्र से संबंधित इवेंट | सीटेट फरवरी तिथियां | सीटेट सितंबर तिथियां |
|---|---|---|
जुलाई सत्र के लिए सीटेट आवेदन पत्र 2026 | 27 नवंबर 2025 | 11 मई 2026 |
सीटेट आवेदन की अंतिम तिथि | 18 दिसंबर 2025 | 10 जून 2026 |
सीटेट आवेदन शुल्क (CTET Application fee) जमा करने की अंतिम तिथि (ctet form fees) | 18 दिसंबर 2025 | 10 जून 2026 |
सीटेट 2026 आवेदन पत्र सुधार सुविधा | 23 से 26 दिसंबर 2025 | 15 से 18 जून 2026 |
| सीटेट 2026 आवेदन विंडो री-ओपन | 27 - 30 दिसंबर 2026 (आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए) | 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 (आवेदन नहीं कर पाने वाले पात्र उम्मीदवारों के लिए) |
सीटेट प्रवेश पत्र 2026 (CTET hall ticket 2026) | 5 फरवरी 2026 | सीटेट एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर (संभावित) |
सीटेट 2026 परीक्षा तिथि | 7-8 फरवरी 2026 (संशोधित) | 6 सितंबर 2026 9 अक्टूबर 2026 (संभावित) |
ये भी पढ़ें - सीटेट पात्रता मानदंड
सीबीएसई सीटेट 2026 एडमिट कार्ड सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाता है। सीटेट 2026 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्क्रीन पर Latest News में दिए गए डाउनलोड एडमिट कार्ड: सीटेट जुलाई- 2026 (Download Admit Card: CTET 2026) लिंक पर क्लिक करें।
लॉगइन विंडो में उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करना होगा। होम पेज पर नीचे कैंडिडेट एक्टिवटी में दिए गए लिंक की मदद से भी सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
आवश्यक जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
सीटेट 2026 हॉल टिकट पर दर्ज जानकारी को जाँचें।
भविष्य के संदर्भ के लिए सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 (CTET admit card 2026 in Hindi) कुछ इस तरह दिखेगा-

सीटेट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीटेट परीक्षा 2026 दो शिफ्ट में आयोजित की गई। सीटेट 2026 परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी गई है इसमें परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करने का समय भी सीटेट 2026 हॉल टिकट में उल्लिखित होता है-
| परीक्षा तिथि | 7 फरवरी 2026 | 8 फरवरी 2026 | ||
कार्यक्रम | पेपर-1 समय | पेपर-2 समय | पेपर 1 - समय | पेपर 2 - समय |
सीटेट परीक्षा केंद्र में प्रवेश की शुरुआत | 7:30 बजे | 12:30 बजे | 7:30 बजे | 12:30 बजे |
| सीटेट एडमिट कार्ड की जांच | 09: 00 बजे से 09:15 बजे तक | 01:30 बजे से 01:45 बजे | 09: 00 बजे से 09:15 बजे तक | 01:30 बजे से 01:45 बजे |
| गेट बंद होने का समय | 9:15 बजे | 01:45 बजे | 9:15 बजे | 01:45 बजे |
सीटेट प्रश्न पुस्तिका का वितरण | 09:25 बजे | 01:55 बजे | 09:25 बजे | 01:55 बजे |
प्रश्न पुस्तिका की मुहर उत्तर पुस्तिका निकालने हेतु तोड़ी/खोली जाएगी | 09:25 बजे | 02:25 बजे | 09:25 बजे | 02:25 बजे |
सीटेट परीक्षा की शुरुआत | 09:30 बजे | 02:30 बजे | 09:30 बजे | 02:30 बजे |
सीटेट परीक्षा का समापन | 12:00 बजे | 05:00 बजे | 12:00 बजे | 05:00 बजे |
इन्हें भी देखें -
सीटेट 2026 एडमिट कार्ड पर विभिन्न विवरण छपे होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीटेट हॉल टिकट पर छपे सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और यदि सीटेट एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण में कोई त्रुटि नजर आती है, तो उम्मीदवारों को उक्त त्रुटि में सुधार करने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। सीटेट एडमिट कार्ड 2025 पर दर्ज विवरण की सूची नीचे दी गई है -
उम्मीदवार का नाम
क्रमांक संख्या
आवेदन संख्या
जन्मतिथि
परीक्षा की तारीख और समय
लिंग
श्रेणी
चुना गया पेपर
परीक्षा का माध्यम (भाषा)
सीटेट परीक्षा केंद्र
उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर
पिता का नाम
कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देश
सीटेट परीक्षा दिवस से संबंधित दिशानिर्देश और अन्य जानकारी
सीटेट 2026 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आवेदक को अनिवार्य रूप से आवेदन संख्या पता होना चाहिए अन्यथा वे इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। यदि आवेदक सीटेट आवेदन संख्या या फिर पासवर्ड भूल जाते हैं, तो वे निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं -
सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाएं।
लॉगइन के टैब पर क्लिक करें।
अब इसके बाद "forgot application number" या "forgot password" के लिंक पर क्लिक करें।
पूछी गई जानकारी भरें।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका पासवर्ड या सीटेट आवेदन संख्या पुनः उत्पन्न हो जाएगा।
नोट - नया पासवर्ड या आवेदन संख्या उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल पर भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को नए पासवर्ड या नए आवेदन संख्या से एक बार फिर लॉगइन करना होगा।
अन्य उपयोगी लिंक्स -
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 के साथ-साथ सीटेट की परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र भी ले जाना होगा। वे पहचान पत्र जो सीटेट परीक्षा केंद्र में मान्य होंगे, उनकी सूची नीचे दी गई है -
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
पासबुक
मतदाता पहचान पत्र
पैन कार्ड
आधार कार्ड इत्यादि
नोट - उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वे पहचान पत्र के तौर पर राशन कार्ड या फिर लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस लेकर न जाएँ क्योंकि इन्हें वैध पहचान पत्र के तौर पर नहीं स्वीकारा जाएगा। सीटेट एडमिट कार्ड 2026 के साथ कभी भी गलत या अवैध पहचान पत्र न ले जाएं।
सीबीएसई सीटेट हॉल टिकट 2026 पर सीटेट परीक्षा दिवस से संबंधित दिशानिर्देश की सूची देता है। उम्मीदवारों को सीटेट 2026 एडमिट कार्ड पर अंकित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उन दिशानिर्देशों का परीक्षा केंद्र में कड़ाई से पालन करना चाहिए।
उम्मीदवारों को सीटेट एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैध फोटो आईडी भी ले जाना होगा।
सीटेट 2026 परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्रों को सीटेट परीक्षा दिवस के निर्देशों का पालन करना चाहिए।
सीटेट परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या सामान ले जाने की मनाही है।
उम्मीदवारों को किसी भी व्यवधान से बचने के लिए तय समय से 30-40 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुँच जाना चाहिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के खत्म हो जाने के बाद सीटेट एडमिट कार्ड 2025 की प्रति सीटेट चयन प्रक्रिया के पूरे हो जाने तक संभाल कर रखें।
2016 से लेकर 2020 तक का हल सहित यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर-1 उत्तर और व्याख्या सहित (UPSC Prelims Solved Paper-1 2016 to 2020 with Ans. & Explanation) -
सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक www.ctet.nic.in है।
सबसे पहले उम्मीदवारों को सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। स्क्रीन पर Latest News में दिए गए डाउनलोड लिंक (Download Admit Card for CTET 2025) पर क्लिक करना होगा। लॉगइन विंडो में उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करना होगा। होम पेज पर नीचे कैंडिडेट एक्टिवटी में दिए गए लिंक की मदद से भी सीटेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। आवश्यक जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। सीटेट एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
उम्मीदवारों को सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर Latest News में दिए गए डाउनलोड लिंक (Download Admit Card for CTET 2025 in Hindi) पर क्लिक करें। लॉगइन विंडो में उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करना होगा। होम पेज पर नीचे कैंडिडेट एक्टिवटी में दिए गए लिंक की मदद से भी सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। आवश्यक जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। सीटेट एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर नजर आने लगेगा। सीटेट 2026 हॉल टिकट पर दर्ज जानकारी को जाँचें। भविष्य के संदर्भ के लिए सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
सीटेट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in है।
अन्य सरकारी परीक्षाओं की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें
Frequently Asked Questions (FAQs)
नहीं, सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी मेल नहीं करता है।
सीटेट 2025 की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें ओएमआर शीट भरना होगा।
नहीं, सीटेट एडमिट कार्ड 2026 सीबीएसई द्वारा 5 फरवरी को जारी कर दिया गया है।
सीटेट 2025 के लिए आवेदन देने की कोई ऊपरी/अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटेट 2025 एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं।
नहीं, सीटीईटी 2025 एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र को नहीं बदला जा सकता है।
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2025 सीबीएसई द्वारा जारी किया जाता है।
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2025 के साथ-साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर (यदि एडमिट कार्ड पर लगी तस्वीर साफ न हो) और कोविड संबंधी जरूरी चीजों को ले जाना चाहिए।
सीटीईटी 2025 एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा प्राधिकरण से हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से संपर्क करना चाहिए और जल्द से जल्द त्रुटि को दूर करवाना चाहिए।
On Question asked by student community
Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata
If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .
For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year
Hi Priya,
Yes, as a first-year B.Ed student, you can apply for the CTET Paper 2 exam
If you need any study resources please let us know.
Yes, you can apply for the CTET Paper 2 in Feb 2027.
Also check these useful resources for preparation:
https://competition.careers360.com/articles/ctet-syllabus
https://competition.careers360.com/articles/ctet-exam-pattern
Hello Dear Student,
If you have lost your CTET December 2022 roll number , you will not be able to download your certificate from DigiLocker until you retrieve it. However, you can still recover it through official channels.
You should try the following:
Apply for Online M.Com from Manipal University