उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) द्वारा उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर बहाली के लिए 15 सितंबर 2026 को यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2026 यूपी असिस्टेंट टीचर वैकेंसी अधिसूचना (UP assistant teacher vacancy notification) के अनुसार, सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीईएसएससी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर आवेदन पत्र (UP PRT Assistant Teacher application form) भर कर जमा कर सकते हैं।
This Story also Contains
यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्राइमरी टीचर (UPESSC Assistant primary Teacher) भर्ती में शहरी इलाकों में परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों (बेसिक शिक्षा विभाग के तहत) में यूपी बेसिक टीचर (basic teacher vacancy in up) के 11,508 पद और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों (माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत) में 897 पद शामिल हैं।
यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा (UP assistant teacher bharti) को प्रचलित रूप में यूपी सुपर टेट (UP super TET) भी कहते हैं। यूपी टीचर वैकेंसी के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन की प्रक्रिया, मुख्य तिथियों की जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए परीक्षा आयोजक, भर्ती परीक्षा की जानकारी के साथ आवेदन तिथियों और परीक्षा कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं -
मुख्य बिंदु | विवरण |
भर्ती आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक चयन परीक्षा 2026 (यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती 2026) |
कुल पद | 12,405 पद |
सहायक अध्यापक शहरी (सरकारी प्राथमिक स्कूल) बेसिक शिक्षा विभाग के तहत | 11,508 पद |
सहायक अध्यापक शहरी गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों (माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत) | 897 पद |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन की तिथि | 16 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 |
यूपी परीक्षा तिथि | 03–04 दिसंबर 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upessc.up.gov.in/ |
यूपीईएसएससी असिस्टेंट टीचर (UPESSC assistant teacher) के पदों के लिए ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) और आवेदन की तिथि 16 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है। आवेदन में सुधार करने की सुविधा 19 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
| इवेंट्स | डेट्स |
|---|---|
| यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती अधिसूचना | 15 सितंबर 2026 |
| यूपी प्राइमरी टीचर आवेदन आरंभ | 16 सितंबर 2026 |
| यूपी प्राइमरी टीचर आवेदन अंतिम तिथि | 15 अक्टूबर 2026 |
| यूपी प्राइमरी टीचर आवेदन सुधार अंतिम तिथि | 19 अक्टूबर 2026 |
आयोग द्वारा primary teacher recruitment in up के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपी प्राइमरी टीचर के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शेक्षणिक मानदंड के अनुसार, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा मानित विश्वविद्यालय या संस्था से स्नातक की उपाधि प्राप्त कर चुके और टीईटी पास उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार को एनसीटीई से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम से बीटीसी या डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की उपाधि भी अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार की ओर से कक्षा एक से पांच तक के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण उम्मीदवार यूपी प्राइमरी स्कूल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा (UP assistant teacher recruitment exam) के लिए आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं -
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in/ पर जाएं।
वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 05/2026 यूपी सहायक शिक्षक आवेदन लिंक (UP asst. teacher apply) पर क्लिक करें।
यूपीईएसएससी के लिए नए आवेदक पहले OTR (One Time Registration) की प्रक्रिया पूरी करें। (वैसे उम्मीदवार जो पहले से रजिस्टर्ड हैं, वे कैंडिडेट साइन इन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।)
OTR पूरा होने के बाद उम्मीदवार की लॉगइन आईडी बन जाएगी। इस लॉगइन जानकारी से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।
यूपी सहायक अध्यापक आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, विषय और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
मांगे गए शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित यूपी असिस्टेंट टीचर आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें और कोई गलती होने पर अंतिम सबमिशन से पहले सुधार करें।
यूपी पीआरटी आवेदन Submit करें और आवेदन का प्रिंटआउट रख लें।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये है। एससी एसटी के लिए यूपी असिस्टेंट टीचर आवेदन शुल्क 500 रुपये और दिव्यांगके लिए 300 रुपये है।

यूपी प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक पद पर भर्ती के लिए यूपी असिस्टेंट टीचर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को असिस्टेंट टीचर एप्लीकेशन करेक्शन की सुविधा 19 अक्टूबर 2026 तक दी जाएगी। यूपी सहायक अध्यापक के लिए आवेदन की तिथि के साथ ही यूपी पीआरटी आवेदन सुधार सुविधा भी शुरू की गई है। यूपी में पीआरटी भर्ती (prt vacancy in up) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान मांगे गए विवरणों को ध्यान से भरना चाहिए ताकि त्रुटियां न हों। अगर किसी आवश्यक कॉलम जैसे उम्मीदवार का नाम, पिता-माता का नाम, श्रेणी में त्रुटि हो जाती है तो उम्मीदवार को तुरंत इसे सुधार लेना चाहिए।
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी प्राइमरी टीचर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और निर्धारित TET योग्यता होनी चाहिए।
हां, उम्मीदवार के पास बीटीसी, डीएलएड, बीएलएड या यूपीईएसएससी द्वारा स्वीकार की गई समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होना आनिवार्य है।