Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026 (RPSC SI Bharti 2026) - फेज 1 इंटरव्यू लेटर जारी
    • लेख
    • आरपीएससी एसआई भर्ती 2026 (RPSC SI Bharti 2026) - फेज 1 इंटरव्यू लेटर जारी

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026 (RPSC SI Bharti 2026) - फेज 1 इंटरव्यू लेटर जारी

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 29 Sep 2026, 11:35 AM IST

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 15 सितंबर को एसआई पीएसटी टेस्ट का रिजल्ट जारी किया गया। चयनित उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज सत्यापन 25 सितंबर तक करवाने होंगे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की तिथियां अभी जारी नहीं की गई है। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा 3 से 13 अगस्त तक एसआई पीएसटी टेस्ट का आयोजन किया गया था।
    आरपीएससी एसआई पीएसटी रिजल्ट डाउनलोड
    1789530294028

    This Story also Contains

    1. आरपीएससी एसआई 2025 भर्ती : 5 साल पहले 2021 में अधिसूचना जारी हुई थी
    2. राजस्थान एसआई भर्ती 2021: अब तक क्या हुआ
    3. आरपीएससी एसआई भर्ती 2026: अवलोकन
    4. आरपीएससी एसआई भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    5. राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न 2026
    6. राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा सिलेबस 2026
    7. आरपीएससी एसआई भर्ती 2026- एडमिट कार्ड
    8. आरपीएससी एसआई भर्ती 2026- आंसर की
    9. आरपीएससी एसआई भर्ती 2026- रिजल्ट
    10. आरपीएससी एसआई भर्ती 2026: तैयारी टिप्स
    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026 (RPSC SI Bharti 2026) - फेज 1 इंटरव्यू लेटर जारी
    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026 (RPSC SI Bharti 2026)


    जानकारी के लिए बता दें कि 19 जून 2026 को राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2025 -26 जारी कर दिया गया। 19 जून को जारी हुआ रिजल्ट एसआई/प्लाटून कमांड भर्ती प्रक्रिया के एक चरण से जुड़ा है जिसके तहत उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। बता दें कि राजस्थान एसआई भर्ती 2021 परीक्षा को पेपर लीक मामले के चलते निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद आयोग ने 20 सितंबर को दोबारा लिखित परीक्षा कराने का फैसला लिया है।
    आरपीएससी एसआई/प्लाटून कमांडर रिजल्ट, पुनर्परीक्षा की जानकारी यहां देखें

    राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 16 से 30 मई तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन करने का अवसर दिया गया था। इस आरपीएससी एसआई आवेदन सुधार प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले आयोजित दोनों प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षा में भाग लिया था। इन परीक्षाओं में कुल 3,83,097 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एसएसओ आईडी की मदद से आवश्यक सुधार कर सकते हैं। बता दें कि

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 को लेकर बड़ा अपडेट जारी करते हुए 22 मई 2026 को उन अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है, जो परीक्षा के दोनों पेपर में उपस्थित रहे थे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर सूची चेक कर सकते हैं। आरपीएससी द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की पुनर्परीक्षा आयोजित करने की घोषणा के बाद ये सूची जारी की गई है। दरअसल आयोग के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी पुनर्परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले आयोजित परीक्षा के दोनों पेपर दिए थे। आयोग ने परीक्षा से जुड़ी नई योजना और सिलेबस संबंधी प्रेस नोट भी जारी किया है।

    1779699942679

    राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती 2026 पुनर्परीक्षा में केवल वहीं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 2021 में आयोजित दोनों प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षा में भाग लिया था। इन परीक्षाओं में कुल 3,83,097 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इन अभ्यर्थियों को 16 से 30 मई तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन करने का अवसर भी दिया गया है। उम्मीदवार आरपीएससी एसआई आवेदन पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पत्राचार पता, लाइव फोटो, अंगूठा निशान और हस्ताक्षर में सुधार कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एसएसओ आईडी की मदद से आवश्यक सुधार कर सकते हैं। अब राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती की पुनः परीक्षा सितंबर 2026 में कराई जाएगी।

    1778475227686

    आयोग ने 5 और 6 अप्रैल 2026 को परीक्षा आयोजित की थी आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा को 8 मई 2026 को निरस्त कर दिया था। यह पुनर्परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा तिथि जारी होने के बाद इस पेज पर अपडेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के साथ-साथ इस पेज पर भी विजिट करते रहें।
    ये भी पढ़ें: आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 । आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026

    राजस्थान सरकार के आदेश दिनांक 06 मई 2026 के क्रम में उप निरीक्षक पुलिस/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 से संबंधित बड़ा अपडेट जारी किया गया है। आयोग ने वर्ष 2021 में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः निरस्त करते हुए इसे विज्ञापन दिनांक 03-02-2021 एवं संशोधन पत्र 07-06-2021 के तहत पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोग द्वारा परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के तहत 1015 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें एसआई के 951 और प्लाटून कमांडर के 64 पद हैं।

    आरपीएससी एसआई 2025 भर्ती : 5 साल पहले 2021 में अधिसूचना जारी हुई थी

    राजस्थान एसआई भर्ती 2021 के लिए 3 फरवरी 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस भर्ती के तहत कुल 859 पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। भर्ती परीक्षा 13 से 15 सितंबर 2021 के बीच आयोजित हुई, जिसमें लगभग 3.80 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के बाद 20,359 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए सफल हुए, जबकि 3,291 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू चरण के लिए किया गया।
    ये भी पढ़ें:- आरपीएससी आरएएस परिणाम । आरपीएससी आरएएस की तैयारी कैसे करें?

    इस भर्ती का अंतिम परिणाम 1 जून 2023 को घोषित किया गया। हालांकि, परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली के आरोपों के चलते मामला न्यायालय में पहुंच गया। हाल ही में 4 मई को सुप्रीम कोर्ट ने इस भर्ती को रद्द रखने का निर्णय बरकरार रखा। अब इस भर्ती परीक्षा 20 सितंबर 2026 को पुनः आयोजित की जाएगी।

    राजस्थान एसआई भर्ती 2021: अब तक क्या हुआ

    • राजस्थान एसआई भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन 3 फरवरी 2021 को जारी किया गया था।

    • इस भर्ती के तहत कुल 859 पदों पर प्रक्रिया शुरू हुई थी।

    • परीक्षा 13 से 15 सितंबर 2021 के बीच आयोजित की गई, जिसमें लगभग 3.80 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

    • लिखित परीक्षा के बाद 20,359 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए और 3,291 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए।

    • अंतिम परिणाम 1 जून 2023 को जारी किया गया।

    • परीक्षा में धांधली के आरोप लगने के बाद मामला एसओजी जांच में गया और कुछ आरपीएससी सदस्यों की गिरफ्तारी भी हुई।

    • 13 अगस्त 2024 को भर्ती रद्द करने को लेकर याचिका दायर की गई।

    • 28 अगस्त 2025 को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने भर्ती को रद्द करने का आदेश दिया।

    • इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों ने फैसले को खंडपीठ में चुनौती दी, जहां अंतरिम रोक लगा दी गई।

    • मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जिसने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा और खंडपीठ को समयबद्ध निर्णय का आदेश दिया।

    • सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में भर्ती को रद्द रखने का फैसला बरकरार रखा है।

    • राजस्थान एसआई भर्ती रिजल्ट 19 जून को जारी किया गया। हालांकि इस रिजल्ट में पीईटी के लिए उम्मीदवारों के चयन की बात कही गई है। एसआई भर्ती पुनर्परीक्षा 20 सितंबर को होगी।

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026: अवलोकन

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित RPSC SI Recruitment 2026 राज्य की प्रमुख पुलिस भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उप-निरीक्षक (SI) और अन्य संबंधित पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे पदों की संख्या, योग्यता, चयन प्रक्रिया और परीक्षा विवरण, उम्मीदवारों के लिए जानना आवश्यक है। नीचे भर्ती का संक्षिप्त अवलोकन सारणी में दिया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझा जा सके।

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026: अवलोकन सारणी

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती बोर्ड

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

    भर्ती का नाम

    उप निरीक्षक पुलिस/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा, 2021

    पद का नाम

    उप-निरीक्षक (SI) / प्लाटून कमांडर

    विभाग

    राजस्थान पुलिस विभाग

    कुल पद

    1015 पद (एसआई के 951 और प्लाटून कमांडर के 64 पद हैं।)


    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    योग्यता

    स्नातक (Graduation)

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, साक्षात्कार

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन/OMR आधारित (संभावित)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rpsc.rajasthan.gov.in

    महत्वपूर्ण लेख:-

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा 2026 से जुड़ी नई परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। आयोग ने पहले 5 और 6 अप्रैल 2026 को परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में परीक्षा रद्द कर दी गई। अब पुनः परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट नीचे सारणी में देख सकते हैं।

    महत्वपूर्ण गतिविधि

    तिथि

    अधिसूचना

    3 फरवरी 2021

    परीक्षा तिथि

    5 और 6 अप्रैल 2026 (रद्द)

    पुनः परीक्षा

    20 सितंबर 2026

    आवेदन संशोधन

    16 मई से 30 मई 2026 (2021 को दोनों पेपर में शामिल उम्मीदवारों के लिए)

    प्रवेश पत्र जारी तिथि

    2 अप्रैल 2026 (रद्द) / नई तिथि जल्द

    सिटी स्लिप जारी तिथि

    29 मार्च 2026 (रद्द) / नई तिथि जल्द

    प्रश्नपत्र जारी तिथि

    6 अप्रैल 2026 (रद्द)

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की जारी तिथि

    7 अप्रैल 2026 (रद्द)

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026: पुन: आवेदन संशोधन प्रक्रिया (RPSC SI Application Correction Process)

    केवाईसी पूरा करना अनिवार्य

    राजस्थान एसआई भर्ती 2021 के पुनः आवेदन संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को OTR (One Time Registration) में KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य किया गया है। बिना KYC पूरा किए किसी भी प्रकार का आवेदन संशोधन संभव नहीं होगा। केवल निर्धारित विवरणों में ही सुधार किया जा सकता है, जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पत्राचार पता, लाइव फोटो, अंगूठा निशान और हस्ताक्षर।

    आवेदन संशोधन प्रक्रिया

    • सबसे पहले अभ्यर्थी अपनी SSO ID में लॉगिन करें।

    • इसके बाद “My Recruitment” सेक्शन को खोलें।

    • SI-2021 भर्ती के सामने दिए गए “Edit Application” विकल्प पर क्लिक करें।

    • यदि KYC पूरी है तो सीधे एडिट प्रक्रिया शुरू करें।

    • यदि KYC अधूरी है तो पहले OTR पोर्टल पर जाकर KYC प्रक्रिया पूर्ण करें।

    • एडिट विकल्प में जाकर केवल अनुमत जानकारी में आवश्यक सुधार करें।

    • संशोधन पूरा करने के बाद जानकारी को सेव करें।

    • यदि आवेदन पुरानी SSO ID में है, तो “Fetch Application Form” विकल्प का उपयोग कर नई SSO/OTR में ट्रांसफर करें और फिर संशोधन करें।

    राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न 2026

    राजस्थान राज्य में सब-इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2026 का परीक्षा पैटर्न बेहद महत्वपूर्ण है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित इस परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य चरणों के आधार पर किया जाता है। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक और नकारात्मक अंकन का प्रावधान रखा गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करते समय पूरे सिलेबस और पैटर्न को ध्यान में रखना चाहिए।

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    अवधि

    सामान्य हिंदी

    100

    200

    2 घंटे

    सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान

    100

    200

    2 घंटे

    परीक्षा की विशेषताएं:

    • प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे

    • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा

    • परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी

    • गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी

    उपयोगी लिंक

    राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा सिलेबस 2026

    राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा 2026 का सिलेबस व्यापक है, जिसमें उम्मीदवारों की मानसिक क्षमता, सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल और शारीरिक दक्षता—सभी का मूल्यांकन किया जाता है। परीक्षा में दो मुख्य पेपर होते हैं: सामान्य हिंदी और सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान। इसके साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT) भी चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। उम्मीदवारों को पूरे सिलेबस को विषयवार समझकर तैयारी करनी चाहिए ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

    राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा सिलेबस 2026

    विषय

    प्रमुख टॉपिक्स

    सामान्य हिंदी

    शब्द रचना (संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय), शब्द प्रकार, पर्यायवाची-विलोम, मुहावरे-लोकोक्तियाँ, वाक्य शुद्धि, विराम चिन्ह, शब्द शुद्धि, व्याकरणिक कोटियाँ

    सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान

    इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र, विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान), करंट अफेयर्स

    राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति

    प्रमुख राजवंश, प्रशासनिक व्यवस्था, कला-संस्कृति, लोक कला, मेले-त्योहार, लोक देवता, पर्यटन स्थल, स्वतंत्रता आंदोलन

    भारतीय इतिहास

    प्राचीन, मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास, सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम

    विश्व एवं भारत का भूगोल

    भौतिक भूगोल, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन, उद्योग, पर्यावरण, कृषि

    राजस्थान भूगोल

    भौगोलिक संरचना, खनिज, वन, जल संसाधन, जनसंख्या, सिंचाई परियोजनाएँ

    भारतीय संविधान एवं प्रशासन

    संविधान निर्माण, मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक सिद्धांत, संसद, न्यायपालिका, पंचायती राज, लोक प्रशासन

    अर्थव्यवस्था

    बजट, बैंकिंग, GDP, योजनाएँ, गरीबी-बेरोजगारी, आर्थिक सुधार, सब्सिडी, PDS

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

    ICT, कंप्यूटर, अंतरिक्ष विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, स्वास्थ्य, रक्षा तकनीक

    मानसिक क्षमता व तर्कशक्ति

    संख्या श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, डेटा विश्लेषण, तार्किक तर्क, अनुपात, प्रतिशत

    समसामयिक घटनाएँ

    राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राजस्थान की घटनाएँ, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण व्यक्ति

    शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PMT)

    श्रेणी

    कार्यक्रम

    मानक

    पुरुष

    100 मीटर दौड़, लंबी कूद, हीव्स (बीम पर पुल-अप)

    समय व प्रदर्शन के आधार पर अंक

    महिला

    100 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट (4 किग्रा)

    निर्धारित दूरी/दोहराव के आधार पर अंक

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिलेबस को केवल याद न करें बल्कि समझकर पढ़ें और नियमित अभ्यास करें। विशेष रूप से सामान्य ज्ञान, राजस्थान से जुड़े टॉपिक्स और करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनाना चयन के लिए बेहद जरूरी है।

    ये भी पढ़ें:- आरपीएससी आरएएस सिलेबस

    RPSC SI Recruitment 2026- परीक्षा तिथि

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 की नई परीक्षा तिथि को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आयोग द्वारा पहले 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब यह भर्ती परीक्षा सितंबर 2026 में दोबारा आयोजित की जाएगी। पुनः परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने पूर्व में दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा दी थी। आयोग जल्द ही विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और परीक्षा केंद्र संबंधी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026- एडमिट कार्ड

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 को दोबारा आयोजित किया जाएगा। पहले 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब यह पुनः परीक्षा सितंबर 2026 में कराई जाएगी। आयोग के अनुसार केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में दोनों प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षा दी थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। संभावना है कि आरपीएससी एसआई भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026- आंसर की

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की को लेकर अभ्यर्थियों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। पहले 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा के लिए आयोग ने 7 अप्रैल 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने के बाद उससे जुड़ी प्रक्रिया भी निरस्त मानी गई। अब सितंबर 2026 में होने वाली पुनः परीक्षा के बाद आयोग नई आंसर की जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे तथा निर्धारित समय में आपत्तियां भी दर्ज करा सकेंगे।

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026- रिजल्ट

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा के बाद करना होगा। आयोग ने 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया था, जिसके बाद अब सितंबर 2026 में दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। पुनः परीक्षा पूरी होने के बाद आरपीएससी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों की सूची, कटऑफ और अगले चरण की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। सफल उम्मीदवारों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

    ये भी पढ़ें:- आरपीएससी आरएएस परिणाम । आरपीएससी आरएएस की तैयारी कैसे करें?

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026: तैयारी टिप्स

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा आयोजित RPSC SI Recruitment 2026 राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। इसमें सफलता पाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं बल्कि सही रणनीति और स्मार्ट तैयारी भी जरूरी है। परीक्षा का स्तर विस्तृत सिलेबस और नेगेटिव मार्किंग के कारण और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में उम्मीदवारों को विषयवार योजना बनाकर तैयारी करनी चाहिए और नियमित रिवीजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026: तैयारी टिप्स

    • सिलेबस को अच्छी तरह समझें: पहले पूरे सिलेबस को विषयवार विभाजित करके पढ़ाई की योजना बनाएं।

    • स्टडी शेड्यूल बनाएं: रोजाना एक निश्चित टाइम टेबल बनाकर सभी विषयों को समय दें।

    • हिंदी पर मजबूत पकड़ बनाएं: व्याकरण, मुहावरे और शब्दावली का नियमित अभ्यास करें।

    • राजस्थान जीके पर फोकस करें: इतिहास, संस्कृति, कला और भूगोल से जुड़े सवालों की विशेष तैयारी करें।

    • करंट अफेयर्स रोज पढ़ें: राष्ट्रीय और राज्य स्तर की घटनाओं पर अपडेट रहें।

    • मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करें: समय प्रबंधन और परीक्षा पैटर्न समझने के लिए जरूरी है।

    • नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें: बिना सही जानकारी के अनुमान से उत्तर न दें।

    • रीविजन को प्राथमिकता दें: पढ़े हुए टॉपिक्स को बार-बार दोहराएं।

    • PET/PMT की तैयारी करें: शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रोजाना अभ्यास करें।

    • सकारात्मक सोच बनाए रखें: नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरपीएससी एसआई भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    आरपीएससी एसआई भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT), शारीरिक मानक परीक्षण, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

    Q: राजस्थान एसआई परीक्षा में नकारात्मक अंकन होता है क्या?
    A:

    हां, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंकों का एक-तिहाई भाग काटा जाता है, इसलिए अभ्यर्थियों को उत्तर सोच-समझकर देना चाहिए।

    Q: आरपीएससी एसआई परीक्षा में कौन-कौन से मुख्य विषय शामिल होते हैं?
    A:

    इस परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान, राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति, भारतीय संविधान, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और करंट अफेयर्स जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होते हैं।

    Q: क्या शारीरिक दक्षता परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है?
    A:

    हां, लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए PET/PMT अनिवार्य होता है। इसमें दौड़, लंबी कूद और अन्य शारीरिक मानक शामिल होते हैं, जिनमें प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)