Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरपीएससी आरएएस 2026 की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for RPSC RAS 2026 in Hindi) - टिप्स जानें
    • लेख
    • आरपीएससी आरएएस 2026 की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for RPSC RAS 2026 in Hindi) - टिप्स जानें

    आरपीएससी आरएएस 2026 की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for RPSC RAS 2026 in Hindi) - टिप्स जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 29 Apr 2026, 12:51 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आरपीएससी आरएएस 2026 की तैयारी कैसे करें (how to prepare for the RPSC RAS 2026 in Hindi) - आरएएस परीक्षा में प्रत्येक वर्ष लगभग 7 लाख अभ्यर्थी उपस्थित होते हैं और केवल वही अंतिम रूप से चयनित हो पाते हैं जो आरएएस तैयारी के सर्वश्रेष्ठ टिप्स जानते हैं। किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है - दृढ़ संकल्प, सकारात्मक दृष्टिकोण और उचित कार्य योजना के साथ अध्ययन। यही बात आरपीएससी आरएएस 2026 परीक्षा (RPSC RAS exam 2026 in hindi) के लिए भी लागू होती है। आरपीएससी आरएएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है इसलिए आवेदकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक चरण के लिए योजनाबद्ध रूप से तैयारी करनी चाहिए।
    आरपीएससी आरएएस के लिए आवेदन प्रक्रिया जानें

    This Story also Contains

    1. आरएएस 2026 की तैयारी कैसे करें (how to prepare for the RPSC RAS 2026) - आरपीएससी आरएएस तैयारी रणनीति
    2. आरपीएससी आरएएस तैयारी टिप्स - आरएएस परीक्षा पैटर्न 2026 को जानें (RPSC RAS Exam Pattern)
    3. आरएएस 2026 की तैयारीः आरपीएससी आरएएस सिलेबस पढ़ें (Read RPSC RAS syllabus in hindi)
    4. अध्ययन करने का शेड्यूल बनाएं
    आरपीएससी आरएएस 2026 की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for RPSC RAS 2026 in Hindi) - टिप्स जानें
    आरएएस 2026 की तैयारी कैसे करें

    उम्मीदवारों को तैयारी के टिप्स जानने के साथ साथ RPSC RAS परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी भी होनी चाहिए, इससे बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है। नीचे उल्लिखित रणनीतियों को आरपीएससी आरएएस 2026 परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रयोग किया सकता है। आरएएस 2026 की तैयारी कैसे करें (how to prepare for the RPSC RAS 2026 in hindi) के बारे में और अधिक जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लिए यह लेख ध्यान से पढ़ें।

    आरएएस 2026 की तैयारी कैसे करें (how to prepare for the RPSC RAS 2026) - आरपीएससी आरएएस तैयारी रणनीति

    राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी करते समय, सबसे पहली बात जो उम्मीदवारों को परेशान करती है वह यह है कि आरएएस 2026 परीक्षा की तैयारी कैसे करें, और क्वालिफाई करने के लिए कौन सी पद्धति अपनाएं।

    • आरपीएससी आरएएस परीक्षा पैटर्न को जानें

    • मानक पुस्तकों के साथ RPSC RAS सिलेबस को पूरा करें

    • एक अनुशासित अध्ययन शेड्यूल बनाएं

    • ऑनलाइन पढ़ाई के अनुकूल हो

    • रिवीजन करते रहे और मॉक टेस्ट देते रहें

    • तैयारी के दौरान स्वस्थ, हाइड्रेटेड और मन में शांति बनाए रखें

    आरपीएससी आरएएस तैयारी टिप्स - आरएएस परीक्षा पैटर्न 2026 को जानें (RPSC RAS Exam Pattern)

    आवेदकों को प्रीलिम्स और मेन्स दोनों के परीक्षा पैटर्न को जानना चाहिए क्योंकि ये दोनों तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं। आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि आरएएस परीक्षा पैटर्न प्रत्येक चरण के लिए अलग है। आरपीएससी आरएएस 2026 परीक्षा पैटर्न का विवरण नीचे वर्णित है।

    आरएएस परीक्षा 2026 पैटर्न

    परीक्षा के चरण

    पेपर्स की संख्या

    कुल अंक

    कुल समयावधि

    प्रीलिम्स

    1

    200

    3 घंटे

    मेंस

    4

    800

    3 घंटे (प्रत्येक)

    इंटरव्यू


    100

    45 - 60 मिनट

    आरएएस 2026 की तैयारीः आरपीएससी आरएएस सिलेबस पढ़ें (Read RPSC RAS syllabus in hindi)

    आरपीएससी आरएएस 2026 परीक्षा पैटर्न के अलावा, उम्मीदवारों को आरएएस के पाठ्यक्रम की भी जांच करनी चाहिए। परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से पता होना चाहिए। पाठ्यक्रम में उन सभी खंडों और विषयों को शामिल किया गया है जिन पर प्रश्नपत्र आधारित होगा। विषयों में राजस्थान राज्य की अर्थव्यवस्था, इतिहास, भूगोल और संस्कृति शामिल हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आवेदकों को पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए केवल प्रामाणिक और अच्छी पुस्तकों से पढ़ाई करनी चाहिए।

    • 6 वीं से 12 वीं कक्षा की एनसीईआरटी की किताबें

    • राजस्थान अध्ययन भाग I से IV तक

    • लक्ष्मीकांत की पॉलिटी

    • डॉ दिनेश और पुष्पा शर्मा द्वारा राजस्थान आजतक

    • रमेश सिंह की अर्थव्यवस्था की किताब

    अध्ययन करने का शेड्यूल बनाएं

    सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जानने के बाद उम्मीदवार को अध्ययन करने के लिए डेली शेड्यूल भी तैयार करना चाहिए। रूटीन चार्ट बनाकर आवेदक यह जान सकेंगे कि आरएएस की तैयारी कैसे करें और कितने समय में अधिक से अधिक टॉपिक्स कवर होंगे। दैनिक कार्यक्रम बनाने के बाद, प्रत्येक अनुभाग को समय आवंटित करना चाहिए ताकि समान समय सभी के लिए समर्पित किया जा सके। पढ़ाई के प्रत्येक घंटे के बाद थोड़ा ब्रेक लेते रहना चाहिए जिससे बोरियत नहीं महसूस होती है।

    ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से परिचित रहें

    छात्रों को अध्ययन के ऑनलाइन संसाधनों से भी मदद लेनी चाहिए। विभिन्न यूट्यूब चैनल और मोबाइल एप्लिकेशन हैं जो छात्रों को घर पर कोचिंग के बिना आरएएस की तैयारी करने में मदद करते हैं। यद्यपि ऑनलाइन सामग्री से मदद लेते समय उम्मीदवार को सतर्क रहना पड़ता है क्योंकि इंटरनेट पर कई स्टडी मैटेरियल्स आपके मतलब के नहीं होंगे लेकिन उन पर ध्यान देने से आपकी पढ़ाई डिस्टर्ब हो सकती है।

    रिवीजन करें और मॉक टेस्ट हल करते रहें

    जो आवेदक यह जानना चाहते हैं कि आरएएस की तैयारी कैसे करें, यह ध्यान रखना चाहिए कि रिवीजन बहुत महत्वपूर्ण है। कॉन्सेप्ट्स को भलीभांति रिवाइज करके परीक्षा में उपस्थित होने पर टॉपिक्स आसानी से याद आ जाते हैं और बेहतर स्कोर पाने में मदद करते हैं। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए घर पर नियमित रूप से ऑनलाइन आरएएस मॉक टेस्ट को हल करना चाहिए। यह अभ्यास वास्तविक समय परीक्षा में बैठने से पहले उनके आत्मविश्वास को विकसित करेगा।

    तैयारी के दौरान स्वस्थ रहें

    राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) की तैयारी करते समय, न केवल परीक्षा पैटर्न, टॉपिक्स और सर्वोत्तम पुस्तकों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, बल्कि तैयारी के दौरान अपने स्वास्थ्य के लिए भी चौकस होना चाहिए। जैसा कि हम जानते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। इसलिए उम्मीदवारों को शांत, संयमित और हाइड्रेटेड रहना चाहिए तभी वे अपनी मेहनत से अच्छा फल प्राप्त कर सकें और अच्छी रैंक के साथ आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें।

    अन्य महत्वपूर्ण लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या आरएएस परीक्षा को 6 महीने में क्रैक करना संभव है?
    A:

    हां, यदि सही रणनीति के साथ सही दिशा में तैयारी की जाती है, तो केवल 6 महीने के समय में आरएएस को क्रैक करना संभव है।

    Q: हमें आरपीएससी आरएएस परीक्षा की तैयारी कब करनी चाहिए?
    A:

    जो उम्मीदवार परीक्षा में चयनित होना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 12 वीं के बाद तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

    Q: क्या कोचिंग के बिना एक औसत छात्र RAS क्रैक कर सकता है?
    A:

    परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए किसी कोचिंग की आवश्यकता नहीं है, जो कोई भी स्वयं से प्रेरित हो और मानक पुस्तकों के साथ दिए गए पाठ्यक्रम की तैयारी करे और नियमित रूप से मॉक टेस्ट का अभ्यास करे वह आसानी आरपीएससी आरएएस पास कर सकता है।

    Q: मैं आरएएस परीक्षा में शीर्ष स्थान कैसे सुरक्षित कर सकता हूं?
    A:

    प्रारंभिक परीक्षा में न केवल अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए, बल्कि मुख्य परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया जा सकता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Application Date

    13 Apr'26 - 4 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RPSC RAS

    On Question asked by student community

    Have a question related to RPSC RAS ?

    Hello,

    Clear basics means the basic and normal thing about any topic. Like if you are Science stream students so you can study about the chemistry, biology, physics and mathematics. So if anyone ask you what's the difference between virus and bacteria and you don't know it then your basic

    I will recommend SPRING BOARD COACHING INSTITUTE, JAIPUR

    and GEETANJALI COACHING INSTITUTE, JAIPUR

    and if you want other then Jaipur city others are following

    UTKARSH CLSSSES , JODHPUR

    SARTHI CLASSES , UDAIPUR