आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 : राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आरपीएससी एसआई प्लाटून कमांडर इंटरव्यू के लिए फेज 1 शेड्यूल जारीकर दिया गया है। आरपीएससी एसआई इंटरव्यू फेज 1 का आयोजन 5 से 16 अक्टूबर तक होगा। इंटरव्यू के समापन के बाद आरपीएससी एसआई फाइनल रिजल्ट जारी होगा। इससे पहले, आयोग द्वारा 15 सितंबर को एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा का रिजल्ट (RPSC SI PST result) जारी किया गया था। प्राधिकरण द्वारा अस्थाई रूप से चयनित उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 3 से 13 अगस्त 2026 तक किया गया था। चयनित उम्मीदवारों को 25 सितंबर तक दस्तावेज सत्यापन का समय दिया गया था। इसके बाद शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
आरपीएससी एसआई रिजल्ट डाउनलोड लिंक
आरपीएससी एसआई पीएसटी रिजल्ट डाउनलोड लिंक
This Story also Contains
उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी आरपीएससी एसआई पीएसटी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया गया है। राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट 19 जून 2026 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2025-26 डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि आरपीएससी एसआई लिखित परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को हुआ था, लेकिन इस बीच राज्य सरकार की सिफारिश और अदालत के आदेश के बाद RPSC ने मई 2026 में SI भर्ती 2021 को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया था और दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की थी। आयोग ने स्पष्ट किया कि केवल वही अभ्यर्थी नई परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने 2021 की मूल परीक्षा दी थी। इसके बाद आयोग ने 20 सितंबर 2026 को पुनर्परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी थी। 19 जून को जारी हुआ रिजल्ट एसआई/प्लाटून कमांड भर्ती प्रक्रिया के एक चरण से जुड़ा है जिसके तहत उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर पीडीएफ के रूप में जारी किए हैं। इस लेख में भी राजस्थान एसआई रिजल्ट डाउनलोड लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया है।
आयोग (RPSC) द्वारा आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 (RPSC SI Result 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार राजस्थान एसआई रिजल्ट पीडीएफ 2026 (Rajasthan SI pdf 2026) प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान एसआई भर्ती 2021 के लिए 3 फरवरी 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस भर्ती के तहत कुल 859 पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। भर्ती परीक्षा 13 से 15 सितंबर 2021 के बीच आयोजित हुई, जिसमें लगभग 3.80 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के बाद 20,359 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए सफल हुए, जबकि 3,291 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू चरण के लिए किया गया। हालांकि इस बीच लिखित परीक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर पेपर लीक और नकल के आरोप सामने आए। इस भर्ती का अंतिम परिणाम 1 जून 2023 को घोषित किया गया, लेकिन, परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली के आरोपों के चलते मामला न्यायालय में पहुंच गया।
28 अगस्त 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट की एकल पीठ ने पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं ने पूरी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाया और फैसला सुनाते हुए SI भर्ती 2021 को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि भर्ती में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुईं और कुछ तत्कालीन RPSC सदस्यों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। इसके बाद भर्ती रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई, लेकिन अप्रैल 2026 में राजस्थान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने भी एकल पीठ के फैसले को सही ठहराया।
अदालत के आदेश के बाद RPSC ने मई 2026 में SI भर्ती 2021 को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया और दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की। आयोग ने स्पष्ट किया कि केवल वही अभ्यर्थी नई परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने 2021 की मूल परीक्षा दी थी। आयोग ने 20 सितंबर 2026 को पुनर्परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी।
रिर्पोर्ट्स की मानें तो 19 जून को जारी हुआ रिजल्ट एसआई/प्लाटून कमांड भर्ती प्रक्रिया के एक चरण से जुड़ा है जिसके तहत उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग द्वारा 20 सितंबर 2026 को पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आयोग द्वारा आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 (rpsc si result 2026) हर चरण के लिए अलग से जारी किया जाएगा। इन सभी चरणों की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
ये भी पढ़ें:- आरपीएससी आरएएस परिणाम । आरपीएससी आरएएस की तैयारी कैसे करें?
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान सब इंस्पेक्टर आंसर की | सूचित किया जाएगा |
राजस्थान सब इंस्पेक्टर रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
राजस्थान उपनिरीक्षक लिखित परीक्षा 2026 | 5, 6 अप्रैल 2026 (रद्द) 20 सितंबर 2026 (पुनर्परीक्षा) |
राजस्थान एसआई लिखित परीक्षा रिजल्ट 2026 राजस्थान एसआई पुनर्परीक्षा रिजल्ट | 19 जून 2026 सूचित किया जाएगा |
राजस्थान एसआई पीएसटी/पीईटी परीक्षा 2026 | 3-13 अगस्त 2026 |
राजस्थान एसआई पीएसटी रिजल्ट 2026 | 15 सितंबर 2026 |
राजस्थान एसआई डीवी प्रक्रिया 2026 | 25 सितंबर 2026 तक |
राजस्थान एसआई भर्ती मैरिट सूची | सूचित किया जाएगा |
राजस्थान एसआई फाइनल रिजल्ट 2025-26 | सूचित किया जाएगा |
आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 केवल ऑनलाइन मोड में ही जारी किया जाता है। आरपीएससी एसआई चयन प्रक्रिया के तहत सभी चरणों के लिए एसआई रिजल्ट अलग से जारी किया जाता है। हालांकि सभी चरणों के रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया एकसमान है। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान एसआई रिजल्ट 2026 (rajasthan si result 2026 in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान एसआई रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
होम पेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद विभिन्न परीक्षाओं का लिंक दिखाई देगा। अब परीक्षा के नाम Rajasthan sub inspector reuslt 2025 पर क्लिक करें।

आरपीएससी एसआई रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अब उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं, जिनकी जांच करना बेहद जरूरी है।
राजस्थान एसआई रिजल्ट पीडीएफ में उल्लिखित विवरण:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
परीक्षा दिवस
प्राप्त अंक
आयोग द्वारा राजस्थान प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक भर्ती (rajasthan platoon commander bharti) के अंतर्गत लिखित परीक्षा, पीएसटी/पीईटी, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। इन सभी चरणों का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में ही जारी किया जाएगा। इन सभी चरणों के रिजल्ट जारी होने के साथ ही लेख में भी अपडेट किया जाता रहेगा। आगे लेख में विस्तार से इन सभी चरणों की जानकारी दी गई है।
राजस्थान एसआई लिखित परीक्षा रिजल्ट 2026 (Rajasthan si Written Exam Result 2026)
राजस्थान एसआई पीएसटी/पीईटी रिजल्ट 2026 (Rajasthan si PST/PET Result 2026)
राजस्थान एसआई फाइनल रिजल्ट 2026 (Rajasthan si Final Result 2026)
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को राजस्थान एसआई चयन प्रक्रिया के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। सामान्य तौर पर राजस्थान एसआई पीएसटी/पीईटी रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में जारी किया जाता है, जिसमें चयनित उम्मीदावरों की सूची उल्लिखित होती है। इसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर की सहायता से रिजल्ट का स्टेटस जांच सकते हैं। उम्मीदवारों को राजस्थान एसआई स्कोरकार्ड 2026 देखने के लिए लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उपर्युक्त लेख में आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है।
राजस्थान एसआई परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।