आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा राजस्थान उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन विवरण दर्ज करनी होगी। प्राधिकरण द्वारा 29 मार्च को परीक्षा सिटी स्लिप जारी किया गया था।
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा राजस्थान उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आरपीएससी एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।
आरपीएससी एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती 2026 के तहत कुल 1015 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें उप निरीक्षक (एसआई) के 951 पद और प्लाटून कमांडर के 64 पद शामिल हैं। यह भर्ती राज्य भर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। वर्ष 2021 की भर्ती में पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उत्पन्न स्थिति पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। इसके तहत 2021 के पुराने अभ्यर्थियों को वर्ष 2025 की एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की जानी है, जिसमें अब पुराने उम्मीदवार भी भाग ले सकेंगे।
एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद “SUB INSPECTOR COMB. COMP. EXAM 2025 (RPSC)” के सामने दिए गए “Get Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और दिया गया कैप्चा कोड भरें।
“Submit” बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर सूरजमल मीणा द्वारा याचिका दाखिल किया गया है। जिसमें कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को आयु में छूट नहीं दी गई। एकल पीठ द्वारा जारी एक अंतरिम आदेश के आधार पर आवेदन पत्र जमा किए गए; हालांकि, बाद में एक खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी।
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को राज्यभर में चयनित 41 शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आरपीएससी एसआई परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया जायेगा। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट के लिए टाइमिंग दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रहेगी। पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान विषय का पेपर संपन्न होगा। इस परीक्षा में लगभग 7.70 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे।
राजस्थान उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के तहत 1015 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें एसआई के 951 और प्लाटून कमांडर के 64 पद हैं। आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे परीक्षा में शामिल होने से पहले डाउनलोड करना अनिवार्य होता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी यह प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और उम्मीदवार की आवश्यक जानकारी प्रदान करता है। आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड प्रक्रिया, दस्तावेज के बारे में जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें:- आरपीएससी आरएएस सिलेबस
आरपीएससी एसआई/ प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंधित जानकारी होना बेहद जरुरी होता है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे सारणी में भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा |
संचालन निकाय | राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन |
रिक्तियां | 1015 पद |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न) |
चयन प्रक्रिया |
|
परीक्षा तिथि | 5 और 6 अप्रैल 2026 |
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि | 2 अप्रैल 2026 |
सिटी स्लिप | 29 मार्च 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | recruitment.rajasthan.gov.in या rpsc.rajasthan.gov.in |
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवारों को समय रहते डाउनलोड कर लेना चाहिए। इसमें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का विवरण दिया होता है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद “SUB INSPECTOR COMB. COMP. EXAM 2025 (RPSC)” के सामने दिए गए “Get Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और दिया गया कैप्चा कोड भरें।
“Submit” बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें:- आरपीएससी आरएएस परिणाम । आरपीएससी आरएएस की तैयारी कैसे करें?
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं, जिनकी जांच करना बेहद जरूरी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सभी विवरण ध्यानपूर्वक चेक करने चाहिए, ताकि किसी भी त्रुटि के कारण परीक्षा के दिन परेशानी न हो।
एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश
राजस्थान सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना अभ्यर्थियों को राजस्थान एसआई परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी जरूरी कागजात पहले से तैयार रखें।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज:
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 (मुद्रित प्रति अनिवार्य)
वैध फोटो पहचान पत्र (कोई एक):
आधार कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
पैन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
पासपोर्ट साइज फोटो (वही फोटो जो आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई थी)
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 के साथ उम्मीदवारों के लिए भर्ती से जुड़ी रिक्तियों की जानकारी जानना भी बेहद महत्वपूर्ण है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस भर्ती के माध्यम से उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 1015 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार सीटों का वितरण किया गया है।
पद का नाम | रिक्तियां (पद) |
उप निरीक्षक (आर्म्ड पुलिस) | 896 |
उप निरीक्षक (आर्म्ड पुलिस) सहरिया | 4 |
उप निरीक्षक (आर्म्ड पुलिस) अनुसूचित क्षेत्र | 25 |
उप निरीक्षक (आईबी) | 26 |
प्लाटून कमांडर (आरएसी) | 64 |
कुल | 1015 |
उपयोगी लिंक
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक संपर्क विवरण की जानकारी होना जरूरी है। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो या उसमें कोई त्रुटि दिखाई दे, तो अभ्यर्थी राजस्थान लोक सेवा आयोग से संपर्क कर सकते हैं। आयोग द्वारा हेल्पलाइन और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सहायता प्रदान की जाती है।
आयोग कंट्रोल रूम नंबर
राजस्थान लोक सेवा आयोग घूघरा घाटी, जयपुर रोड, अजमेर 305001 हेल्पलाइन 0145-2635200/0145-2635212/0145-2635255 |
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करना प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करना चाहिए।
परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश:
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे, ताकि एंट्री प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
उम्मीदवार केवल निर्धारित ड्रेस कोड (यदि लागू हो) का पालन करें और संदिग्ध वस्तुएं साथ न रखें।
परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें।
किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रश्न पत्र हल करते समय दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा कक्ष न छोड़ें, जब तक अनुमति न दी जाए।
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 के तहत परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है। यह ड्रेस कोड परीक्षा में सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से निर्धारित किया गया है। पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड निर्धारित की गई है, जिन्हें कड़ाई से लागू किया जाएगा।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड:
आधी आस्तीन वाली शर्ट या टी-शर्ट पहनना अनिवार्य है।
नीचे पजामा या सामान्य पैंट मान्य होगी।
पैर में केवल हवाई चप्पल या स्लिपर पहनने की अनुमति है।
जूते, मोजे या पूरी आस्तीन की शर्ट पहनने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
महिला अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड:
आधी आस्तीन का ब्लाउज, कुर्ता-सलवार सूट या साड़ी पहनकर परीक्षा दे सकती हैं।
बालों में केवल साधारण रबर बैंड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
भारी गहने, फैंसी हेयर पिन या क्लिप पहनना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
महिलाओं को भी पैर में साधारण चप्पल पहननी होगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 को 2 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in या rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर “Admit Card” सेक्शन में जाएं, फिर संबंधित परीक्षा लिंक पर क्लिक करें और अपना एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है।
On Question asked by student community
Hello,
Clear basics means the basic and normal thing about any topic. Like if you are Science stream students so you can study about the chemistry, biology, physics and mathematics. So if anyone ask you what's the difference between virus and bacteria and you don't know it then your basic
I will recommend SPRING BOARD COACHING INSTITUTE, JAIPUR
and GEETANJALI COACHING INSTITUTE, JAIPUR
and if you want other then Jaipur city others are following
UTKARSH CLSSSES , JODHPUR
SARTHI CLASSES , UDAIPUR
Apply for Online M.Com from Manipal University