Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 (RPSC SI Answer Key 2026)- परीक्षा रद्द, पुन: परीक्षा (सितंबर)
    • लेख
    • आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 (RPSC SI Answer Key 2026)- परीक्षा रद्द, पुन: परीक्षा (सितंबर)

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 (RPSC SI Answer Key 2026)- परीक्षा रद्द, पुन: परीक्षा (सितंबर)

    Rajan KumarUpdated on 08 May 2026, 05:00 PM IST

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। पुनः आयोजित होने वाली परीक्षा में केवल वे 383097 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने पूर्व में दोनों प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षा दी थी। राजस्थान एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती पुन: परीक्षा सितंबर 2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद आयोग द्वारा एसआई/प्लाटून कमांडर परीक्षा का आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आंसर की पर निर्धारित तिथि तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया जाएगा, जिसके लिए सुधार शुल्क भी निर्धारित की जाएगी। अभ्यर्थी SSO Rajasthan Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
    1778238534935

    This Story also Contains

    1. आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: एक नजर
    2. आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: आपत्ति प्रक्रिया
    4. आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: अंकों की गणना
    5. आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: संपर्क विवरण
    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 (RPSC SI Answer Key 2026)- परीक्षा रद्द, पुन: परीक्षा (सितंबर)
    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026

    इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 5 और 6 अप्रैल एसआई/प्लाटून कमांडर परीक्षा परीक्षा के लिए 7 अप्रैल 2026 को आंसर की जारी कर दी थी। आयोग ने सभी चारों पालियों की आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई थी। अभ्यर्थियों को 8 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था, जिसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आंसर की डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने का लिंक भी जारी किया गया था। आंसर की से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
    आरपीएससी एसआई आंसर की डायरेक्ट पीडीएफ लिंक

    इससे पहले 6 अप्रैल को आयोग द्वारा एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र जारी किया गया था। यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिनके सभी शिफ्ट के प्रश्नपत्र अब अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक या आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
    आरपीएससी एसआई परीक्षा प्रश्नपत्र डायरेक्ट डाउनलोड पीडीएफ लिंक

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 दो चरणों में जारी किया जाएगा। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित की जाती है। यदि उम्मीदवार को आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। सभी आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड द्वारा अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। अंतिम आंसर की के आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। राजस्थान उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के तहत 1015 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें एसआई के 951 और प्लाटून कमांडर के 64 पद शामिल हैं। आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 पीडीएफ, आपत्ति प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    महत्वपूर्ण लेख: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: एक नजर

    आरपीएससी एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और आंसर की का अवलोकन करना बेहद आवश्यक होता है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे सारणी में भर्ती और परीक्षा से संबंधित प्रमुख विवरण प्रस्तुत किए गए हैं, जिससे उन्हें पूरी जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा

    संचालन निकाय

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन

    रिक्तियां

    1015 पद

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    परीक्षा का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)

    • चिकित्सा परीक्षण

    • दस्तावेज़ सत्यापन


    परीक्षा तिथि

    5 और 6 अप्रैल 2026

    प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि

    2 अप्रैल 2026

    सिटी स्लिप

    29 मार्च 2026

    आरपीएससी एसआई परीक्षा प्रश्नपत्र6 अप्रैल 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    recruitment.rajasthan.gov.in या rpsc.rajasthan.gov.in

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 तिथि

    7 अप्रैल 2026

    आरपीएससी एसआई आंसर की आपत्ति तिथि

    8 से 10 अप्रैल 2026

    महत्वपूर्ण लेख:-

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंक का आकलन कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    1775131093981

    • होम पेज पर “Candidate Information” या “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें।

    1775131094110

    • “RPSC SI / Platoon Commander Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    1775131094218

    • इसके बाद आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • अब पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

    ये भी पढ़ें:- आरपीएससी आरएएस परिणाम । आरपीएससी आरएएस की तैयारी कैसे करें?

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: आपत्ति प्रक्रिया

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाता है। इसके लिए आयोग द्वारा recruitment.rajasthan.gov.in पर आपत्ति विंडो सक्रिय की जाती है। अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन कर उचित प्रमाण (प्रूफ) के साथ आपत्ति दर्ज करनी होती है।

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

    1775131094373

    • होम पेज पर “RPSC Online” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    1775131094495

    • ऑब्जेक्शन ऑनलाइन पर क्लिक करके एसएसओ लिंक पर क्लिक करें

    1775131094624

    • अपनी परीक्षा (RPSC SI / Platoon Commander 2026) का चयन करें।

    • अब एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

    • संबंधित प्रश्न और उसके उत्तर का चयन करें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।

    • अपने दावे के समर्थन में उचित प्रमाण (डॉक्यूमेंट/स्रोत) अपलोड करें।

    • निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।

    • अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज कर दें और उसका प्रिंट/रसीद सुरक्षित रखें।

    उपयोगी लिंक

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: अंकों की गणना

    आरपीएससी एसआई परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवार आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों का आसानी से अनुमान लगा सकते हैं। परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रत्येक पेपर में प्रश्नों की संख्या, अंक वितरण और नेगेटिव मार्किंग तय होती है, जिसे ध्यान में रखकर स्कोर कैलकुलेट करना जरूरी है।
    परीक्षा पैटर्न:

    • दोनों पेपरों में 100-100 प्रश्न होंगे।

    • प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

    • हर पेपर के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा।

    • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

    अंकों की गणना का फॉर्मूला:

    कुल अंक = (सही उत्तरों की संख्या × 2) – (गलत उत्तरों की संख्या × 2 × 1/3)

    या

    कुल अंक = (सही उत्तर × 2) – (गलत उत्तर × 0.67)

    आरपीएससी एसआई आंसर की 2026: संपर्क विवरण

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों की सहायता के लिए संपर्क विवरण भी उपलब्ध कराया गया है। यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की से संबंधित जानकारी चाहिए या आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे आयोग के आधिकारिक संपर्क माध्यमों के जरिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

    ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो अभ्यर्थी सहायता के लिए recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा, वे 9352323625 और 7340557555 नंबरों पर कॉल करके भी संपर्क कर सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 कब जारी होगी?
    A:

    आरपीएससी एसआई पुन: परीक्षा आंसर की 2026 इस पेज के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    Q: आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर “Answer Key” सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फॉर्मेट में आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    A:

    उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)