Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 जारी (Rajasthan safai karmchari Form 2026)- अप्लाई (13 अक्टूबर तक)
    • लेख
    • राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 जारी (Rajasthan safai karmchari Form 2026)- अप्लाई (13 अक्टूबर तक)

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 जारी (Rajasthan safai karmchari Form 2026)- अप्लाई (13 अक्टूबर तक)

    Rajan KumarUpdated on 29 Sep 2026, 10:25 AM IST

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026: राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग (DLB) द्वारा राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 की अंतिम तिथि को 28 सितंबर से बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दिया गया हैं। राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से जारी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवार SSO Portal अथवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in/lsg के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर (Rajasthan Safai Karmachari Apply Online 2026) सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आयु सीमा और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई लिंक इस लेख में उपलब्ध है।
    राजस्थान सफाई कर्मचारी सैलरी 2026 देखें । राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026
    राजस्थान सफाई कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक
    1790657571039
    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 से पहले अभ्यर्थियों को One Time Registration (OTR) पूरा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही Rajasthan Safai Karamachari Apply Online स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भर्ती Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के तहत संविदा आधार पर आयोजित की जा रही है।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
    2. राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026: आयु सीमा
    3. राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन शुल्क 2026
    4. राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 कैसे करें- प्रक्रिया देखें
    5. राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
    6. राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026: महत्वपूर्ण निर्देश
    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 जारी (Rajasthan safai karmchari Form 2026)- अप्लाई (13 अक्टूबर तक)
    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 (Rajasthan safai karamchari Form 2026)- अप्लाई ऑनलाइन, प्रक्रिया देखें

    विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती की जाएगी। राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 लिंक, शुल्क, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए स्वायत्त शासन विभाग (DLB), राजस्थान ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन SSO Portal अथवा विभाग के भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार संपन्न होगी। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण जानकारी देखें।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026: विवरण

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026

    विज्ञापन संख्या

    01/2026

    विभाग

    स्वायत्त शासन विभाग (DLB), राजस्थान

    पद का नाम

    संविदा सफाई कर्मचारी

    कुल पद

    24,752 पद

    नौकरी का स्थान

    राजस्थान के 183 नगरीय निकाय

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुरू

    15 अगस्त 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    28 सितंबर 2026
    13 अक्टूबर (रात्रि 11:59 बजे तक)

    आयु सीमा

    21 से 40 वर्ष

    आवेदन पोर्टल

    SSO Portal / Recruitment Portal
    वेबसाइट: lsg.rajasthan.gov.in/lsg

    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026 । एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026: आयु सीमा

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर किया जाएगा। राजस्थान सरकार द्वारा न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आने वाली आगामी 1 जनवरी के आधार पर आयु की गणना की जाएगी। आरक्षित एवं विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 आयु सीमा

    विवरण

    आयु

    आयु गणना की तिथि

    1 जनवरी 2027

    न्यूनतम आयु

    21 वर्ष

    अधिकतम आयु

    40 वर्ष

    आयु सीमा का आधार

    Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022

    आरक्षित वर्ग को छूट

    राज्य सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन शुल्क 2026

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली के तहत निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। Rajasthan Safai Karmachari Recruitment Apply Online रखा गया है। पूर्व में OTR पंजीकरण कर निर्धारित शुल्क जमा किया है, उन्हें इस भर्ती के लिए दोबारा OTR शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे सारणी आवेदन शुल्क सारणी देखें

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन शुल्क सारणी

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य (अनारक्षित) वर्ग

    600

    आरक्षित वर्ग (EWS/OBC-NCL/MBC-NCL/SC/ST आदि)

    400

    दिव्यांगजन (PwBD)

    400

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 कैसे करें- प्रक्रिया देखें

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन (Rajasthan Safai Karmachari Recruitment Apply Online) रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी राज्य के ई-मित्र कियोस्क/जन सुविधा केंद्र या स्वयं SSO Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और सभी जानकारी सही-सही भरनी चाहिए। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

    Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले SSO Portal या Recruitment Portal पर जाकर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।

    • Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करें और Apply Now पर क्लिक करें।

    • यदि आपने पहले One Time Registration (OTR) नहीं कराया है, तो सबसे पहले OTR प्रक्रिया पूरी करें और निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

    • OTR के दौरान मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें, क्योंकि पंजीकरण पूर्ण होने के बाद इनमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

    • OTR पूरा होने के बाद आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक (यदि लागू हो) एवं अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।

    • आवेदन के दौरान लाइव फोटो कैप्चर करें तथा Visible Mark (दृश्य पहचान चिन्ह) की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है।

    • यदि OTR केवल SSO ID के माध्यम से किया गया है और आधार/जन आधार से लिंक नहीं है, तो सेकेंडरी की अंकतालिका एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र अपलोड करें।

    • आवेदन पत्र में अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें। भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएंगी।

    • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। गलत या अधूरी जानकारी होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

    • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद प्राप्त Application ID को सुरक्षित रखें तथा भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

    ये भी पढें: एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026 । एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी प्रक्रिया देखें

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार आवेदन से पहले सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी स्कैन की गई प्रतियां निर्धारित प्रारूप में तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।

    आवश्यक दस्तावेज

    • आधार कार्ड/जन आधार कार्ड

    • SSO ID एवं One Time Registration (OTR) विवरण

    • 10वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र (जन्मतिथि प्रमाण हेतु)

    • माध्यमिक (सेकेंडरी) की अंकतालिका (यदि आवश्यक हो)

    • वैध फोटो पहचान पत्र (यदि OTR केवल SSO ID से किया गया हो)

    • हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (लाइव फोटो कैप्चर सहित, यदि लागू हो)

    • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)

    • जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए)

    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

    • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (PwBD), यदि लागू हो

    • संबंधित श्रेणी का आरक्षण/विशेष श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

    • अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि भर्ती नियमों में आवश्यक हो)

    • सक्रिय मोबाइल नंबर

    • सक्रिय ई-मेल आईडी

    • आवेदन से संबंधित अन्य दस्तावेज, जैसा कि आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित किया गया हो।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026: महत्वपूर्ण निर्देश

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि, गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है। इसलिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान नीचे दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन अवश्य करें।

    महत्वपूर्ण निर्देश

    • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

    • आवेदन करने से पहले One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

    • आवेदन पत्र में दर्ज की गई सभी जानकारी सही एवं प्रमाण-पत्रों के अनुसार भरें।

    • OTR पूर्ण होने के बाद उसमें दर्ज विवरण में संशोधन संभव नहीं होगा।

    • आवेदन के दौरान लाइव फोटो कैप्चर (यदि लागू हो) एवं दृश्य पहचान चिन्ह (Visible Mark) की जानकारी सही-सही दर्ज करें।

    • आधार/जन आधार से OTR लिंक न होने की स्थिति में आवश्यक पहचान दस्तावेज अपलोड करें।

    • आवेदन में अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें, क्योंकि भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं इन्हीं पर भेजी जाएंगी।

    • आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों और अपलोड किए गए दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें।

    • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद प्राप्त Application ID और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    • अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करें, ताकि तकनीकी समस्या या सर्वर पर अधिक लोड के कारण परेशानी न हो।

    • भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एवं आधिकारिक अधिसूचना से ही प्राप्त करें।

    उपयोगी लिंक

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)