Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Driver Admit Card 2025): डाउनलोड @rsmssb.rajasthan.gov.in
    • लेख
    • राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Driver Admit Card 2025): डाउनलोड @rsmssb.rajasthan.gov.in

    राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Driver Admit Card 2025): डाउनलोड @rsmssb.rajasthan.gov.in

    Kunal solankiUpdated on 17 Jan 2026, 10:18 AM IST

    राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा राजस्थान वाहन चालक 2025 आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए तिथियां जारी कर दी गई है। आरएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार राजस्थान वाहन चालक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन पत्र में संशोधन 2 से 8 दिसंबर 2025 तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच आवश्य करें।
    1764740039065

    This Story also Contains

    1. राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 - एक नजर
    2. राजस्थान वाहन चालक 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    3. राजस्थान ड्राइवर आवेदन पत्र में सुधार कैसे करें?
    4. राजस्थान ड्राइवर एडमिट कार्ड 2025 में उल्लिखित विवरण
    5. राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Driver Admit Card 2025): डाउनलोड @rsmssb.rajasthan.gov.in
    राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025

    बता दें कि बोर्ड द्वारा, परीक्षा 23 नवंबर को सफलता पूर्ण आयोजित की गई थी।बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड (Rajasthan Driver Admit card 2025) 19 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया गया था। उम्मीदवारों को राजस्थान ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वांछित जानकारी देनी होगी। उम्मीदवार आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि विवरण दर्ज करके आरएसएसबी चालक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 डायरेक्ट लिंक
    राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए वांछित जानकारी चेक करें-
    1763558613463

    राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 के संबंध में जारी सूचना
    1763459272729

    उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र क्रमांक नंबर और एसएसओ आईडी (SSO ID) को दर्ज करके राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड (Rajasthan Driver Recruitment 2025 Admit Card Download) कर पाएंगे। आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 के संबंध में सूचना दी गई है। इनके अनुसार राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड 19 नवंबर को जारी कर दिया गया है।

    अपडेट- इन उम्मीदवारों के लिए नहीं जारी किया जाएगा राजस्थान ड्राइवर एडमिट कार्ड 2025

    1763529922743

    बता दें कि राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 परीक्षा (Rajasthan Driver Recruitment Exam 2025) 23 नवंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण सूचना न छूटे। आरएसएसबी वाहन चालक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड जारी होते ही लेख को भी अपडेट कर दिया गया है। आरएसएसबी ड्रेस कोड नियम यहां देखें

    उम्मीदवार राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, कब जारी होगा? आदि प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    अन्य सरकारी परीक्षाएं-

    राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 - एक नजर

    उम्मीदवार राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में प्राप्त कर सकते हैं।

    राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 - एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov , rsmssb.rajasthan.gov.in

    कुल पद

    2756

    वाहन चालक भर्ती एडमिट कार्ड 2025

    19 नवंबर 2025

    राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 परीक्षा तिथि

    23 नवंबर

    आरएसएसबी वाहन चालक भर्ती 2025 रिजल्ट

    16 जनवरी 2026

    राजस्थान वाहन चालक 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    आरएसएसबी द्वारा राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर जाएं।


    1762513576371


    • उसके बाद एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
    • अब स्क्रीन पर विभिन्न परीक्षाओं के लिंक दिखाई देंगे, इनमे से राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 के लिंक को खोजें।
    • अब अपना एसएसओ आईडी और पासवर्ड दर्ज करें ।
    • अब एडमिट कार्ड दिखाई देगा उसको डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी निकाल लें।

    राजस्थान ड्राइवर आवेदन पत्र में सुधार कैसे करें?

    आरएसएसबी द्वारा उम्मीदवारों के लिए राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2025 आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा निश्चित समय के लिए उपलब्ध की जाती है। बोर्ड द्वारा आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 2 से 8 दिसंबर निर्धारित की गई है। बता दें कि उम्मीदवार समय सीमा के भीतर ही अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा आवेदन सुधार शुल्क 300 रुपए निर्धारित किया गया है।

    राजस्थान ड्राइवर एडमिट कार्ड 2025 में उल्लिखित विवरण

    राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2025 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे।

    • उम्मीदवार का नाम
    • अभिभावक का नाम
    • फोटो और हस्ताक्षर
    • रोल नंबर
    • परीक्षा तिथि और समय
    • परीक्षा केंद्र
    • परीक्षा शिफ्ट
    • परीक्षा पेपर का नाम
    • परीक्षा दिवस निर्देश

    राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?

    बोर्ड द्वारा राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले अपने विवरणों की जांच कर लें। यदि किसी भाग में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। उसके बाद ईमेल के माध्यम से भी अधिकारियों को सूचित किया जा सकता है। उम्मीदवार परीक्षा के दिन अपने साथ संबंधित प्रमाणपत्र आवश्य ले जाएं।

    इसे भी देखें
    राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 यहां देखें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    बोर्ड द्वारा राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड 19 नवंबर को जारी किया गया।

    Q: राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)