राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन वापस (withdraw) लेने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर इस सूची को डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 में लगभग 200 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन वापस (Withdraw) लिए हैं।
This Story also Contains
इसके बाद लगभग 8 हजार उम्मीदवारों ने आरएसएसबी आयुष अधिकारी वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन किया है। बोर्ड द्वारा इससे पहले राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन विंडो अब समाप्त कर दी गई थी। उम्मीदवार राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती आवेदन में सुधार 24 नवंबर तक कर सकते थे। बोर्ड ने सूचना जारी कर कहा है कि उम्मीदवार ओटीआर के समय दर्ज सूचनाओं और फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता के अलावा अन्य कॉलम में सुधार कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 (Rajasthan Ayush Officer vacancy 2025 in Hindi) के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू की गई थी। राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर थी।
राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 सिलेबस देखें
बोर्ड द्वारा जारी आवेदन सुधार संबंधी सूचना देखें -

आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/ होम्योपैथी/ यूनानी) के पदों पर लगभग 8 हजार लोगों ने आवेदन किया है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज द्वारा अपने सोशल मीडिया पर एक प्रश्न का जवाब देते हुए ये जानकारी दी गई है।
आलोक राज द्वारा आवेदन संबंधित दी गई जानकारी देखें-

आरएसएसबी द्वारा जारी नॉटिफिकेशन के अनुसार आयुष अधिकारी के कुल 1535 पदों पर आयुर्वेद/होम्योपैथी//यूनानी विभाग में भर्ती की जानी है। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in की जांच कर सकते हैं। राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 आवोदन से संबंधित जानकारी विस्तार से इस लेख में दी गई है। राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा एडमिट कार्ड यहां देखें
राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 संबंधित अधिसूचना-

ये भी देखें-
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
कुल पद | 1535 (गैर अनुसूचित क्षेत्र-1340, अनुसूचित क्षेत्र-195) |
राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 आवेदन | 10 अक्टूबर 2025- 8 नवंबर 2025 |
राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा | 26 दिसंबर 2025 |
आवेदन शुल्क |
|
आयुष अधिकारी परीक्षा तिथि | सूचित किया जाएगा |
शैक्षणिक योग्यता | BAMS, BHMS या BUMS की डिग्री |
आयु सीमा | 21 वर्ष - 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025 | सूचित किया जाएगा |
आरएसएसबी द्वारा आयुष अधिकारी के पदों के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 पात्रता मानदंड (Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025 Eligibility) को पूरा करना अनिवार्य है। बोर्ड द्वारा जारी नॉटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार ने भारत में स्थापित किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से भिषगाचार्य/ आयुर्वेदाचार्य/ आयुर्वेद में स्नातक उपाधि (बी.ए.एम.एस.) या समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवार को बोर्ड ऑफ इंडियन मेडिसिन राजस्थान से रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है। आगामी सरकारी परीक्षाएं के लिए यहां देखें
आरएसएसबी द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया (Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025 Application in Hindi) 10 अक्टूबर से सक्रीय कर दी गई है। बोर्ड द्वारा आवेदन ऑनलाइन मोड में ही प्राप्त किए जाएंगे जिन्हे राज्य के अधिकृत/निर्धारित ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र के माध्यम से भरा जा सकता है। उम्मीदवार आवेदन भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को यदि आवेदन करने में कोई समस्या आए तो वे बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए हेलपलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार ई-मित्र हेल्पलाइन नंबर- 0141-2922241/2922238 और आवेदन से संबंधित समस्या के लिए हेल्प लाइन नंबर 0294-3057541 पर संपर्क कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन को ध्यान से भरें। उसके बाद भी यदि कोई त्रुटि होती है तो बोर्ड द्वारा कुछ भाग में सुधार करने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच जरुर करें।

Frequently Asked Questions (FAQs)
राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 आवेदन की तिथि10 अक्चूबर से 8 नवंबर थी।
राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को होगी।
राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 में चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।