Careers360 Logo
ask-icon
share
    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025: आंसर की जारी, आपत्ति (12 फरवरी तक)
    • लेख
    • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025: आंसर की जारी, आपत्ति (12 फरवरी तक)

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025: आंसर की जारी, आपत्ति (12 फरवरी तक)

    Kunal solankiUpdated on 11 Feb 2026, 10:35 AM IST

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा समूह 2, उपसमूह 3 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से समूह 2, उपसमूह 3 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा समूह 2, उपसमूह 3 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। उत्तर कुंजी के किसी प्रश्न पर यदि कोई आपत्ति है तो उम्मीदवार 9 फरवरी से 12 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एमपी समूह 2, उपसमूह 3 प्राथमिक उत्तर कुंजी आपत्ती दर्ज डायरेक्ट लिंक
    1770694762165

    This Story also Contains

    1. एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती परीक्षा - अवलोकन
    2. एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025- पात्रता मानदंड
    3. एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025- आवेदन
    4. एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025- सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
    5. एमपीईएसबी ग्रुप 2, सबग्रुप 3 भर्ती 2025- एडमिट कार्ड
    6. एमपीईएसबी ग्रुप 2. सबग्रुप 3 भर्ती - आंसर की
    7. एमपीईएसबी ग्रुप 2, सबग्रुप 3 भर्ती 2025- रिजल्ट
    8. एमपीईएसबी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025: आंसर की जारी, आपत्ति (12 फरवरी तक)
    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2


    प्राधिकरण द्वारा 22 जनवरी से समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी किया गया। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार कुछ परीक्षाओं का एडमिट कार्ड 31 जनवरी के बाद जारी किया गया। उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।1770024047042

    एमपीईएसबी ग्रुप 2 सबग्रुप 2 परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ संयुक्त परीक्षा शेड्यूल-

    1769763603942

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया। मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 28 जनवरी से जारी है। पहले भी समूह 2, उपसमूह 3 पदों पर भर्ती परीक्षा तिथि में बदलाव किया जा चुका है। पहले ये परीक्षा 23 जनवरी 2026 से प्रारंभ होने वाली थी। इससे पहले परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होनी थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं। एमपी ईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 ए़डमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
    एमपीईएसबी परीक्षा संबंधित अधिसूचना देखें-


    1769059571395
    मंडल द्वारा जारी अधिसूचना देखें-


    1763726927487


    एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन अब समाप्त हो चुके हैं। उम्मीदवार 17 नवंबर 2025 तक आवेदन में सुधार कर सकते थे। बता दें कि मंडल द्वारा समूह 2, उपसमूह 3 पदों की भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार समूह 2 और उपसमूह 3 में विभिन्न पदों के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025 (MPESB Group 2,Sub Group 3 Vacancy 2025) में आवेदन करने की तिथि 29 अक्टूबर से लेकर 12 नवंबर 2025 तय की गई थी। एमपीईएसबी समूह 2 और उपसमूह 3 के अंतर्गत कुल 454 पदों पर भर्ती की जानी है।

    ये भी देखें-

    एमपीईएसबी भर्ती अधिसूचना 2025 (MPESB Recruitment Notification 2025) में समूह 2 और उपसमूह 3 पदों को लेकर पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न इत्यादि की जानकारी विस्तार से दी गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा 2025 (MPESB Recruitment Exam 2025 संबंधित जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, परीक्षा पैटर्न , परिणाम इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एमपी पुलिस एसआई परीक्षा एडमिट कार्ड देखें

    एमपीईएसबी भर्ती अधिसूचना 2025-

    1762150725204

    एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती परीक्षा - अवलोकन

    एमपीईएसबी समूह 2 और उपसमूह भर्ती 2025 को लेकर मंडल द्वारा अधिसूचना जारी की गई है जिसमें विस्तृत रुप से आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, योग्यता की जानकारी दी गई है। नीचे दी गई तालिका में एमपीईएसबी भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

    एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती परीक्षा - अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

    परीक्षा का नाम

    समूह 2 और उपसमूह 3 (Group 2, Sub Group 3)

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    अधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    कुल पद

    454

    आवेदन तिथियां

    29 अक्टूबर - 12 नवंबर 2025

    आवेदन सुधार

    23 अक्टूबर - 17 नवंबर

    आवेदन शुल्क

    सामान्य- 500 रुपए

    आरक्षित - 250 रुपए (एससी, एसटी,ईडब्ल्यूएस)

    एडमिट कार्ड

    22 जनवरी 2026 से जारी

    परीक्षा तिथि

    23 जनवरी 2026 से शुरू (विस्तारित)

    28 जनवरी से प्रारंभ (विस्तारित)

    एमपीईएसबी समूह 2 और उपसमूह 3 प्राथमिक आंसर की
    9 फरवरी 2026
    एमपीईएसबी समूह 2 और उपसमूह 3 आंसर की आपत्ती विंडो
    9-12 फरवरी 2026

    एमपीईएसबी समूह 2 और उपसमूह 3 भर्ती परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    नोट- कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरने वाले उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क 60 रुपए और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से आवेदन करने वालों को 20 रुपए पोर्टल शुल्क देना होगा।

    एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025- पात्रता मानदंड

    एमपीईएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न विभागों के में भर्ती की जानी है। मंडल द्वारा विभिन्न पदों भर्ती के लिए अलग अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने चयनित पदों के अनुसार पात्रता मानदंड मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एमपीईएसबी समूह 2 और उपसमूह 3 भर्ती अधिसूचना में विस्तार से एमपीईएसबी भर्ती 2025 पात्रता मानदंड (MPESB Recruitment 2025 Eligibility) की जानकारी दी गई है।

    मंडल द्वारा विभिन्न विभागों के लिए आयु सीमा भी अलग अलग निर्धारित की गई है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।

    एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025- आवेदन

    उम्मीदवार एमपीईएसबी समूह और उपसमूह 3 भर्ती 2025 आवेदन (MPESB Group 2, Group 3 Application 2025) ऑनलाइन मोड में भर सकते हैं। आवेदन करने की तिथि 29 अक्टूबर से 12 नवंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार कियोस्क और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन कर सकते हैं इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से आवेदन कर लें।

    एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती 2025- सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

    उम्मीदवार एमपीईएसबी समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती परीक्षा 2025 पाठ्यक्रम (MPESB Group 2, Group 3 Exam 2025 Syllabus) के अंतर्गत सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। इसके साथ ही संबंधित विषय पर भी प्रश्न पूछे जाएंगे। एमपीईएसबी ग्रुप 2, सबग्रुप 3 भर्ती 2025 परीक्षा पैटर्न (MPESB Group 2, Sub Group 3 Recruitment 2025 Exam pattern ) के अनुसार केवल एक प्रश्न पत्र रहेगा। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।


    1762150725288


    एमपीईएसबी ग्रुप 2, सबग्रुप 3 भर्ती 2025- एडमिट कार्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपीईएसबी समूह 2 और उपसमूह 3 भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड (MPESB Group 2, Group 3 Exam 2025 Admit Card ) अपना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके एमपीईएसबी समूह 2 और उपसमूह 3 भर्ती 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउन लोड कर सकते हैं।

    एमपीईएसबी भर्ती 2025 परीक्षा केंद्र

    उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 4 परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं दर्ज करनी होंगी। उम्मीदवारों द्वारा अंकित किए शहरों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर रेंडम प्रकार से परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।

    परीक्षा केंद्रों की सूची-


    1762150725328

    एमपीईएसबी ग्रुप 2. सबग्रुप 3 भर्ती - आंसर की

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपीईएसबी ग्रुप 2, सबग्रुप 3 भर्ती 2025 परीक्षा आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की गई। उम्मीदवार परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एमपीईएसबी ग्रुप 2, सबग्रुप 3 प्राथमिक आंसर की पर 9 से 12 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    एमपीईएसबी ग्रुप 2, सबग्रुप 3 भर्ती 2025- रिजल्ट

    मंडल द्वारा एमपीईएसबी ग्रुप 2, सबग्रुप 3 भर्ती 2025 परीक्षा रिजल्ट (MPESB Group2, Sub Group 3 Exam Result 2025) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के सभी चरणों के संपन्न होने के बाद ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    1762150725367

    एमपीईएसबी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया

    ईएसबी द्वारा समूह 2 और उपसमूह 3 पदों पर चयन होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा। उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेजों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा।


    1762150725410

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती आवेदन अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2, उपसमूह 3 भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर थी।

    Q: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2, उपसमूह 3 में कुल कितने पदों पर भर्ती की जानी है?
    A:

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समूह 2, उपसमूह 3 में कुल 454 पदों पर भर्ती की जानी है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)