Careers360 Logo
ask-icon
share
    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 जारी (NCL HEMM Operator Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, परीक्षा
    • लेख
    • एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 जारी (NCL HEMM Operator Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, परीक्षा

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 जारी (NCL HEMM Operator Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, परीक्षा

    Rajan KumarUpdated on 27 Jun 2026, 08:50 AM IST

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा 26 जून को HEMM Operator, Paramedical एवं Overseer (Civil) सहित विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी व पासवर्ड की जरूरत होगी। HEMM Operator, पैरामेडिकल सहित विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 6 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
    1782529731675

    This Story also Contains

    1. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026: एक नजर
    2. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज दिशानिर्देश
    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 जारी (NCL HEMM Operator Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, परीक्षा
    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026

    एनसीएन ने परीक्षा तिथि की घोषणा 15 जून को ही कर दी थी। एनसीएल द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, HEMM Operator सहित विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 6 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पूर्व जारी किए जाएंगे, जिसे जारी कर दिया गया है।
    महत्वपूर्ण लेख: एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026
    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती परीक्षा तिथि- सूचना
    1781610964246

    परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएंगी। एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज होगा, जिसमें परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज रहेगी। बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे निर्धारित समय पर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रूप से अपने पास रखें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    NCL की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 577 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें एचईएमएम ऑपरेटर (प्रशिक्षु) के 472 पद, पैरामेडिकल स्टाफ (स्टाफ नर्स) के लिए 75 पद, तथा Overseer (Civil) के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। इन सभी पदों के लिए एडमिट कार्ड एक साथ जारी किया जाएगा। एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 लिंक, प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026: एक नजर

    NCL HEMM Operator Vacancy 2026 के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जानना आवश्यक है। आपकी सुविधा के लिए नीचे सारणी में भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी प्रस्तुत की गई है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संस्था

    नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL), कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी

    विज्ञापन संख्या

    NCL/SING/HR/Direct-Recruitment/2026-27/125

    कुल पद

    577 (HEMM Operator – 472, पैरामेडिकल – 75, ओवरसीयर सिविल – 30)

    पद नाम

    HEMM ऑपरेटर (ट्रेनी), पैरामेडिकल स्टाफ (स्टाफ नर्स), ओवरसीयर (सिविल)

    भर्ती प्रकार

    सीधी भर्ती (ऑनलाइन आवेदन)

    नौकरी स्थान

    सिंगरौली (म.प्र.) एवं सोनभद्र (उ.प्र.)

    आवेदन तिथि

    9 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक

    योग्यता

    10वीं/12वीं/डिप्लोमा/डिग्री (पद अनुसार), HMV लाइसेंस आवश्यक (HEMM हेतु)

    चयन प्रक्रिया

    CBT परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच

    आधिकारिक वेबसाइट

    www.nclcil.in

    परीक्षा तिथि

    6 जुलाई 2026

    एडमिट कार्ड

    26 जून 2026

    ये भी पढ़ें: बीटीएससी अनुदेशक भर्ती 2026

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया दी गई है।

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड प्रक्रिया

    • सबसे पहले NCL की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाएं।
      1777895786919

    • होमपेज पर “Recruitment / Career” सेक्शन को खोलें।

    • वहां “HEMM Operator Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
      1782529857052

    • अब लॉगिन पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
      1777895786969

    • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, परीक्षा तिथि, समय और केंद्र ध्यान से जांचें।

    • अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा जारी किए जाने वाले एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या न हो।

    एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

    • जन्म तिथि

    • अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम (पद के अनुसार)

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • रिपोर्टिंग टाइम

    • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    • श्रेणी (General/OBC/SC/ST आदि)

    • परीक्षा कोड और शिफ्ट विवरण

    ये भी पढ़ें: बीपीएससी एईडीओ

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज दिशानिर्देश

    नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा जारी किए जाने वाले एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए जाते हैं, जिनका पालन करना प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य होता है। इन निर्देशों का पालन न करने पर परीक्षा में प्रवेश से वंचित भी किया जा सकता है।

    परीक्षा दिशानिर्देश

    • अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी।

    • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी) लाना जरूरी है।

    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।

    • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित रहेंगे।

    • एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

    • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।

    • एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन करना आवश्यक है।

    • परीक्षा समाप्त होने तक एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना जरूरी है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    अभ्यर्थी NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Recruitment सेक्शन में लॉगिन करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

    Q: क्या बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल हो सकते हैं?
    A:

    नहीं, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य होता है।

    Q: एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
    A:

    यदि एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थियों को तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए और आवश्यक सुधार के लिए आवेदन करना चाहिए।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)